यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया भारत पर ट्रंप के टैरिफ का समर्थन, बोले-‘भारत पर टैरिफ लगाना बिल्कुल सही…’

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Monday, September 8, 2025

Last Updated On: Monday, September 8, 2025

Zelensky on Trump Tariff India support news.
Zelensky on Trump Tariff India support news.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लगाए गए टैरिफ का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर टैरिफ लगाना सही कदम है और यूरोपीय देशों को भी तेल-गैस की खरीद बंद करनी चाहिए.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Monday, September 8, 2025

Zelensky on Trump Tariff India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारत समेत कई देशों पर भारी टैरिफ लगाए थे, जिसको लेकर दुनियाभर में बहस छिड़ी हुई है. अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी ट्रंप के इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा है कि रूस के साथ व्यापार पूरी तरह बंद होना चाहिए. एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में जेलेंस्की ने साफ कहा कि जो भी देश रूस से तेल और गैस खरीद रहे हैं, वे गलत कर रहे हैं और उन पर टैरिफ लगाया जाना बिल्कुल उचित है. 

उन्होंने यूरोपीय देशों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रूस पर दबाव बनाना है तो हर तरह की खरीददारी रोकनी होगी और इस दिशा में ट्रंप का कदम बिल्कुल सही है. रूस के साथ व्यापार पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए.

ट्रंप के टैरिफ पर क्या बोले जेलेंस्की?

एबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से पूछा गया कि हाल ही में एससीओ समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग एक साथ दिखे थे, तो उन्होंने इस पर सीधा जवाब दिया. जेलेंस्की से यह भी पूछा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि भारत और रूस अब चीन के करीब जा रहे हैं. इसी वजह से ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए कड़े टैरिफ लगाए हैं.

इस पर जेलेंस्की ने कहा- “मुझे लगता है कि जो देश रूस के साथ कारोबार कर रहे हैं, उन पर टैरिफ लगाना बिल्कुल सही कदम है.” उन्होंने दावा किया कि करीब तीन हफ्ते पहले अलास्का में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात हुई थी, लेकिन उसके बाद भी हालात में कोई बदलाव नहीं आया. रूस अब भी लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है.

यूरोपीय देशों पर भी साधा निशाना

जेलेंस्की ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि यूरोप के कई देशों को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि आज भी कुछ यूरोपीय देश रूस से तेल और गैस खरीद रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है. जेलेंस्की ने कहा– “हमें लगता है कि पुतिन पर और दबाव डालने की जरूरत है और यह दबाव अमेरिका को बढ़ाना चाहिए. मैं सभी यूरोपीय सहयोगियों का आभारी हूं, लेकिन जब तक रूस से तेल-गैस की खरीद जारी रहेगी, तब तक पुतिन को रोकना मुश्किल होगा. हमें रूस के साथ हर तरह की डील बंद करनी होगी और यह काम सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही कर सकते हैं. मुझे भरोसा है कि ट्रंप इसमें सफल होंगे.”

भारत के बाद अब रूस पर अमेरिका की नजर

  • इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी साफ कर दिया है कि रूस के खिलाफ और सख्त कदम उठाने की तैयारी है. उनसे जब पूछा गया कि क्या वे रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं, तो ट्रंप ने तुरंत जवाब दिया- “हां, मैं पूरी तरह तैयार हूं.”
  • व्हाइट हाउस ने भी रविवार को बयान जारी कर कहा कि यूक्रेन युद्ध को देखते हुए रूस पर प्रतिबंधों को और बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है. हालांकि, ट्रंप ने अभी तक यह नहीं बताया कि नए कदम कब और किस तरह उठाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें :- ट्रंप को याद आई PM मोदी से अपनी दोस्ती; बताया ‘ग्रेटर प्राइम मिनिस्टर’, पीएम मोदी ने भी दिया जवाब

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खबरें