Lifestyle News
Rakhi 2024 Bhadra Kaal : भद्रा काल अवधि में नहीं बांधनी चाहिए राखी, जानें कौन है भद्रा
Rakhi 2024 Bhadra Kaal : भद्रा काल अवधि में नहीं बांधनी चाहिए राखी, जानें कौन है भद्रा
Authored By: स्मिता
Published On: Tuesday, August 6, 2024
Last Updated On: Monday, January 20, 2025
चंद्रमा के हिसाब से रक्षाबंधन श्रावण माह के अंतिम दिन मनाया जाता है। रक्षाबंधन का दिन पवित्र मन जाता है। इसलिए भाई-बहन किसी भी समय राखी बांध सकते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, एक निश्चित अवधि भद्रा काल में राखी नहीं बांधनी चाहिए। भद्रा काल रक्षा बंधन मनाने सहित किसी भी शुभ कार्य के लिए आदर्श नहीं है। जानते हैं इसके पीछे का कारण।
Authored By: स्मिता
Last Updated On: Monday, January 20, 2025
भाई-बहनों के प्रेम-स्नेह का त्योहार है रक्षा बंधन। इस अवसर पर भाई-बहन एक दूसरे की रक्षा के लिए ईश्वर से दुआ मांगते हैं। दोनों एक-दूसरे के प्रति अटूट प्रेम करें, यह प्रार्थना भी करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस शुभ दिन पर निश्चित समय पर सभी रीति-रिवाजों को निभाना महत्वपूर्ण है। साथ ही यह देखना भी जरूरी है कि रक्षा सूत्र बांधते समय भद्रा काल तो नहीं है! यह अवधि रक्षा बंधन मनाने सहित किसी भी शुभ कार्य के लिए आदर्श नहीं है। भद्रा काल के साथ एक कथा भी जुड़ी है।
भद्रा काल के साथ जुड़ी है कथा
मान्यता है कि भगवान सूर्य और छाया की पुत्री है भद्रा। यह शनिदेव की बहन है। भद्रा स्वभाव से कठोर थी। भद्रा का जन्म दानवों के नाश करने के लिए हुआ था। वह हर शुभ कार्य में बाधा डालती थी। कालांतर में क्षय रोग के कारण उसकी मृत्यु हो गई। तभी से भद्रा को किसी भी शुभ कार्य के लिए बाधक माना जाने लगा। कथा यह भी है कि रावण की बहन सूर्पणखा ने भद्रा काल के दौरान भाई को राखी बांधी, जिसके कारण राम के हाथों रावण की हार हुई।
इस साल कब से कब तक है भद्रा
इस साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को सुबह 3 बजकर 4 मिनट से शुरू हो रही है। यह रात 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त, 2024, को होगा। यह दिन सोमवार है। इस साल रक्षाबंधन के दिन दोपहर 12:30 बजे तक भद्राकाल रहेगा। भद्रा का प्रभाव दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। इसलिए इस अवधी के बाद ही राखी बांधें।