IMD Aaj Ka Weather Update Today In Hindi
IMD Aaj Ka Weather Update Today In Hindi
Last Updated: Sunday, March 9, 2025
Authored By: JP Yadav
आज का वेदर अपडेट टुडे Saturday 8 March 2025 : जानें दिल्ली, एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम) और हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों का डेली वेदर अपडेट! 🌧️❄️☀️ इस पेज पर आपको हर दिन के मौसम की ताजा जानकारी मिलेगी – बारिश, ठंड, तापमान, और तूफान से जुड़ी हर खबर। अपने शहर और राज्य के मौसम का हाल जानें और मौसम के बदलते मिज़ाज के लिए हमेशा तैयार रहें! 🌪️
Aaj Ka Mausam 09 March 2025 : ठंड की विदाई के बीच मौसम में आएगा जबरदस्त बदलाव, पहाड़ से मैदान तक होगा असर
Aaj Ka Mausam 09 March 2025 : ठंड की विदाई और गर्मी के आगमन के साथ ही दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. अगले 24-48 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में दिन और रात के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा. वहीं, 9 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, रविवार (9 मार्च) को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी है. इसके चलते पश्चिमी हिमालय पर मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फ भी गिरेगी. इसका असर मैदान राज्यों में भी नजर आ सकता है, जिससे ठंड में हल्का इजाफा होने की संभावना है.
बिहार में रविवार को मौसम कैसा रहेगा?
बिहार में मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. कभी गर्मी पड़ रही हैं तो कभी तेज हवा चल रही है. इस बीच हल्की ठंड भी हो रही है. बिहार में मौसम के मिजाज को लेकर मौसम विज्ञानी भी हैरान है. IMD का कहना है कि पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के चलते बिहार में कभी गर्मी और कभी बारिश और ठंड बड़ रही है. 9 मार्च को लेकर ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, ज्यादातर जिलों में बादलों के छाए रहने, तेज हवाएं और चमक-गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है
दिल्ली (Delhi) में आज का मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली में होगा गर्मी में इजाफा
दिल्ली में आज का मौसम : राजधानी दिल्ली में अब अगले 5-6 दिनों के दौरान तापमान बढ़ेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है. इस दौरान बारिश की भी संभावना नहीं है. ऐसे में दिल्ली के 2 करोड़ लोग गर्मी के लिए तैयार हो जाएं. 9 से 13 मार्च तक दिल्ली में न्यूनतम 13 से 19 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.
Delhi Weather Today
New Delhi7:21 am, Mar 9, 202520°C
L: 20° H: 20°clear skyWind 7 Km/h SEClouds 3%Rain Chance 0%5 Days ForecastHourly ForecastToday scattered clouds22°33°°C 0 mm 0% 9 Km/h 18 % 760 mmhg 0 mm/hTomorrow overcast clouds22°35°°C 0 mm 0% 10 Km/h 19 % 762 mmhg 0 mm/hTuesday overcast clouds24°36°°C 0 mm 0% 19 Km/h 23 % 760 mmhg 0 mm/hWednesday overcast clouds25°37°°C 0 mm 0% 16 Km/h 24 % 757 mmhg 0 mm/hThursday scattered clouds26°38°°C 0 mm 0% 22 Km/h 22 % 755 mmhg 0 mm/hएनसीआर (National Capital Region) में आज का मौसम कैसा रहेगा? एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी !
एनसीआर में आज का मौसम : देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी धीरे-धीरे गर्मी में इजाफा हो रहा है. गुलाबी ठंड के बाद एक बार फिर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ के साथ-साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, नारनौल, महेंद्रगढ़ और पलवल में तापमान बढ़ने लगा है. इसके चलते लोगों को गर्मी का एहसास भी होने लगा है. आने वाले दिनों में भी गर्मी में धीरे-धीरे इजाफा होने की संभावना है.
Noida Weather Today
Noida7:21 am, Mar 9, 202520°C
L: 20° H: 20°few cloudsWind 7 Km/h SEClouds 13%Rain Chance 0%5 Days ForecastHourly ForecastToday scattered clouds22°33°°C 0 mm 0% 9 Km/h 18 % 760 mmhg 0 mm/hTomorrow overcast clouds21°35°°C 0 mm 0% 10 Km/h 20 % 762 mmhg 0 mm/hTuesday overcast clouds24°36°°C 0 mm 0% 18 Km/h 23 % 760 mmhg 0 mm/hWednesday overcast clouds25°37°°C 0 mm 0% 16 Km/h 24 % 757 mmhg 0 mm/hThursday scattered clouds26°38°°C 0 mm 0% 21 Km/h 23 % 755 mmhg 0 mm/hGhaziabad Weather Today
Ghaziabad7:21 am, Mar 9, 202518°C
L: 18° H: 18°few cloudsWind 7 Km/h SEClouds 13%Rain Chance 0%5 Days ForecastHourly ForecastToday few clouds21°33°°C 0 mm 0% 10 Km/h 20 % 760 mmhg 0 mm/hTomorrow overcast clouds20°35°°C 0 mm 0% 11 Km/h 21 % 762 mmhg 0 mm/hTuesday broken clouds22°36°°C 0 mm 0% 19 Km/h 26 % 760 mmhg 0 mm/hWednesday overcast clouds23°37°°C 0 mm 0% 20 Km/h 26 % 757 mmhg 0 mm/hThursday scattered clouds23°38°°C 0 mm 0% 20 Km/h 25 % 755 mmhg 0 mm/hGurugram Weather Today
Gurugram7:21 am, Mar 9, 202519°C
L: 19° H: 19°clear skyWind 7 Km/h SEClouds 0%Rain Chance 0%5 Days ForecastHourly ForecastToday scattered clouds22°34°°C 0 mm 0% 11 Km/h 20 % 760 mmhg 0 mm/hTomorrow broken clouds21°35°°C 0 mm 0% 14 Km/h 21 % 762 mmhg 0 mm/hTuesday overcast clouds23°37°°C 0 mm 0% 23 Km/h 24 % 760 mmhg 0 mm/hWednesday overcast clouds23°37°°C 0 mm 0% 18 Km/h 27 % 757 mmhg 0 mm/hThursday scattered clouds24°39°°C 0 mm 0% 22 Km/h 24 % 755 mmhg 0 mm/hGreater Noida Weather Today
Greater Noida7:21 am, Mar 9, 202518°C
L: 18° H: 18°broken cloudsWind 6 Km/h ESEClouds 51%Rain Chance 0%5 Days ForecastHourly ForecastToday few clouds20°34°°C 0 mm 0% 14 Km/h 21 % 760 mmhg 0 mm/hTomorrow overcast clouds19°36°°C 0 mm 0% 11 Km/h 23 % 762 mmhg 0 mm/hTuesday overcast clouds21°37°°C 0 mm 0% 19 Km/h 26 % 760 mmhg 0 mm/hWednesday overcast clouds23°37°°C 0 mm 0% 20 Km/h 26 % 757 mmhg 0 mm/hThursday broken clouds23°39°°C 0 mm 0% 15 Km/h 27 % 755 mmhg 0 mm/hयूपी (Uttar Pradesh) में आज का मौसम कैसा रहेगा? यूपी में कैसा रहेगा रविवार को मौसम
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम : उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं का सिलसिला समाप्त हो गया है. इसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा होना शुरू हो गया है. लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 9 मार्च को भी यूपी मौसम शुष्क रह सकता है, जबकि 10 मार्च, 11 मार्च और 12 मार्च को भी मौसम साफ रह सकता है. इस दौरान गर्मी में इजाफा होगा. कुल मिलाकर पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अगले कुछ दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक गर्मी होगी.
Lucknow Weather Today
Lucknow7:21 am, Mar 9, 202519°C
L: 19° H: 19°clear skyWind 5 Km/h ENEClouds 0%Rain Chance 0%5 Days ForecastHourly ForecastToday clear sky20°33°°C 0 mm 0% 9 Km/h 19 % 761 mmhg 0 mm/hTomorrow scattered clouds18°35°°C 0 mm 0% 14 Km/h 21 % 763 mmhg 0 mm/hTuesday scattered clouds21°38°°C 0 mm 0% 19 Km/h 22 % 760 mmhg 0 mm/hWednesday few clouds22°40°°C 0 mm 0% 32 Km/h 24 % 756 mmhg 0 mm/hThursday broken clouds24°40°°C 0 mm 0% 18 Km/h 22 % 755 mmhg 0 mm/hउत्तराखंड (Uttarakhand) में आज का मौसम कैसा रहेगा? उत्तराखंड में अगले सप्ताह बदलेगा मौसम
उत्तराखंड में आज का मौसम: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आगामी 24 घंटे के दौरान बर्फबारी की संभावना व्यक्त की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में अगले सप्ताह 12 मार्च को पिथौरागढ़ और बागेश्वर के अलावा उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग में बारिश हो सकती है.
Dehradun Weather Today
Dehradun7:21 am, Mar 9, 202516°C
L: 16° H: 16°clear skyWind 9 Km/h NEClouds 0%Rain Chance 0%5 Days ForecastHourly ForecastToday broken clouds18°27°°C 0 mm 0% 13 Km/h 36 % 762 mmhg 0 mm/hTomorrow scattered clouds17°29°°C 0 mm 0% 12 Km/h 39 % 764 mmhg 0 mm/hTuesday overcast clouds18°32°°C 0 mm 0% 18 Km/h 38 % 761 mmhg 0 mm/hWednesday clear sky18°32°°C 0 mm 0% 21 Km/h 39 % 757 mmhg 0 mm/hThursday light rain18°32°°C 0.4 mm 40% 14 Km/h 50 % 756 mmhg 0 mm/hहरियाणा (Haryana) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हरियाणा में गर्मी की शुरुआत कब होगी?
हरियाणा में आज का मौसम : हरियाणा में भी मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय (हिसार) के मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार (9 मार्च) राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मार्च के दूसरे सप्ताह से ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा. आने वाले कुछ दिनों के दौरान गर्मी की शुरुआत हो सकती है.
Haryana Weather Today
Haryana7:21 am, Mar 9, 202518°C
L: 18° H: 18°clear skyWind 12 Km/h ESEClouds 4%Rain Chance 0%5 Days ForecastHourly ForecastToday broken clouds19°34°°C 0 mm 0% 13 Km/h 22 % 760 mmhg 0 mm/hTomorrow scattered clouds19°36°°C 0 mm 0% 17 Km/h 23 % 761 mmhg 0 mm/hTuesday overcast clouds21°37°°C 0 mm 0% 24 Km/h 35 % 761 mmhg 0 mm/hWednesday overcast clouds20°36°°C 0 mm 0% 19 Km/h 36 % 758 mmhg 0 mm/hThursday clear sky20°38°°C 0 mm 0% 28 Km/h 29 % 754 mmhg 0 mm/hहिमाचल (Himachal) में आज का मौसम कैसा रहेगा? हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम : पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है. इसके चलते ठंड में हल्का इजाफा होने के आसार हैं. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार (9 मार्च, 2025) को किन्नौर और कुल्लू के अलावा लाहौल स्पीति, चंबा और कांगड़ा जिलों में ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
Shimla Weather Today
Shimla7:21 am, Mar 9, 20255°C
L: 5° H: 5°clear skyWind 12 Km/h ENEClouds 0%Rain Chance 0%5 Days ForecastHourly ForecastToday scattered clouds8°17°°C 0 mm 0% 11 Km/h 44 % 764 mmhg 0 mm/hTomorrow overcast clouds8°18°°C 0 mm 0% 12 Km/h 50 % 765 mmhg 0 mm/hTuesday overcast clouds8°19°°C 0 mm 0% 12 Km/h 49 % 764 mmhg 0 mm/hWednesday light rain8°19°°C 0.51 mm 51% 16 Km/h 57 % 760 mmhg 0 mm/hThursday light rain7°20°°C 1 mm 100% 14 Km/h 69 % 758 mmhg 0 mm/hपंजाब (Punjab) में आज का मौसम कैसा रहेगा? पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी!
पंजाब में आज का मौसम : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार (9 मार्च) से पंजाब में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अपना असर दिखाएगा. ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब में 12-14 मार्च और हरियाणा में 13 और 14 मार्च को बारिश हो सकती है.
Chandigarh Weather Today
Chandigarh7:21 am, Mar 9, 202516°C
L: 16° H: 16°clear skyWind 6 Km/h EClouds 0%Rain Chance 0%5 Days ForecastHourly ForecastToday broken clouds20°30°°C 0 mm 0% 15 Km/h 30 % 761 mmhg 0 mm/hTomorrow overcast clouds19°32°°C 0 mm 0% 14 Km/h 29 % 762 mmhg 0 mm/hTuesday overcast clouds20°34°°C 0 mm 0% 25 Km/h 31 % 761 mmhg 0 mm/hWednesday clear sky21°34°°C 0.03 mm 3% 25 Km/h 38 % 757 mmhg 0 mm/hThursday scattered clouds20°36°°C 0 mm 0% 18 Km/h 38 % 755 mmhg 0 mm/hराजस्थान (Rajasthan) में आज का मौसम कैसा रहेगा? राजस्थान में कब बढ़ेगी गर्मी ?
राजस्थान में आज का मौसम : राजस्थान में ठंडी हवाओं का असर कम हो रहा है, जिसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मार्च के अंत तक राज्य में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. सोमवार (10 मार्च, 2025) तक राज्य में तेज धूप और बढ़ती गर्मी महसूस की जाएगी
Rajasthan Weather Today
Jaipur7:21 am, Mar 9, 202520°C
L: 20° H: 20°clear skyWind 8 Km/h ESEClouds 0%Rain Chance 0%5 Days ForecastHourly ForecastToday clear sky20°32°°C 0 mm 0% 16 Km/h 23 % 760 mmhg 0 mm/hTomorrow broken clouds19°35°°C 0 mm 0% 13 Km/h 25 % 762 mmhg 0 mm/hTuesday scattered clouds21°37°°C 0 mm 0% 19 Km/h 25 % 761 mmhg 0 mm/hWednesday overcast clouds20°36°°C 0 mm 0% 18 Km/h 25 % 758 mmhg 0 mm/hThursday few clouds22°37°°C 0 mm 0% 23 Km/h 19 % 755 mmhg 0 mm/hजम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आज का मौसम कैसा रहेगा? जम्मू-कश्मीर में बढ़ेगी गर्मी !
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम : जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से 10 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना है. कमोबेश 14 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहेगा. वहीं, घाटी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहने की संभावना है.
Jammu Weather Today
Jammu7:21 am, Mar 9, 202514°C
L: 14° H: 14°clear skyWind 5 Km/h NEClouds 1%Rain Chance 0%5 Days ForecastHourly ForecastToday broken clouds18°28°°C 0 mm 0% 9 Km/h 39 % 761 mmhg 0 mm/hTomorrow overcast clouds19°29°°C 0 mm 0% 17 Km/h 47 % 763 mmhg 0 mm/hTuesday overcast clouds18°29°°C 0 mm 0% 11 Km/h 53 % 761 mmhg 0 mm/hWednesday light rain17°31°°C 0.97 mm 97% 13 Km/h 73 % 758 mmhg 0 mm/hThursday light rain15°28°°C 1 mm 100% 34 Km/h 81 % 755 mmhg 0 mm/hSrinagar Weather Today
Srinagar7:21 am, Mar 9, 20256°C
L: 6° H: 6°scattered cloudsWind 4 Km/h NClouds 36%Rain Chance 0%5 Days ForecastHourly ForecastToday overcast clouds7°16°°C 0 mm 0% 12 Km/h 45 % 766 mmhg 0 mm/hTomorrow light rain8°13°°C 1 mm 100% 18 Km/h 91 % 770 mmhg 0 mm/hTuesday light rain8°15°°C 0.53 mm 53% 10 Km/h 92 % 768 mmhg 0 mm/hWednesday moderate rain7°18°°C 1 mm 100% 12 Km/h 94 % 763 mmhg 0 mm/hThursday moderate rain7°10°°C 1 mm 100% 16 Km/h 92 % 761 mmhg 0 mm/hUpload Date:March 8, 2025
अन्य खबरें
FAQ
आईएमडी (IMD) का फुल फॉर्म है “भारतीय मौसम विज्ञान विभाग” (Indian Meteorological Department).
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की स्थापना 1875 में हुई थी.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है.
भारत में 6 क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र हैं और इनका मुख्यालय मुंबई (Mumbai), चेन्नई (Chennai), नई दिल्ली (New Delhi), कलकत्ता (Kolkata), नागपुर (Nagpur) और गुवाहाटी (Guwahati) में है.
डब्लूएमओ (WMO) का अर्थ है “विश्व मौसम विज्ञान संगठन” (World Meteorological Organization).
WMO का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है.
मौसम पूर्वानुमान सैटेलाइट डेटा, रडार इमेजरी, मौसम केंद्रों से डेटा, और सुपरकंप्यूटर-आधारित मॉडल का उपयोग करके तैयार किया जाता है.
भारत में आमतौर पर मानसून की शुरुआत जून के पहले सप्ताह में केरल से होती है और धीरे-धीरे पूरे देश में फैलती है।
मौसम विज्ञान में उपयोग होने वाले प्रमुख उपकरण हैं:
- बैरोमीटर (वायुदाब मापने के लिए)
- हाइड्रोमीटर (नमी मापने के लिए)
- रेन गेज (वर्षा मापने के लिए)
- वेदर बैलून (वायुमंडलीय स्थिति मापने के लिए)
- डॉप्लर रडार (मौसम और वर्षा के पैटर्न देखने के लिए)।