7 minute workout for fitness : फिटनेस के लिए सिर्फ 7 मिनट की वर्क आउट भी हो सकती है कारगर

7 minute workout for fitness : फिटनेस के लिए सिर्फ 7 मिनट की वर्क आउट भी हो सकती है कारगर

Authored By: स्मिता

Published On: Thursday, January 16, 2025

Updated On: Wednesday, February 5, 2025

7 minute workout for fitness: Fit rehne ke liye sirf 7 minute ki workout kaafi
7 minute workout for fitness: Fit rehne ke liye sirf 7 minute ki workout kaafi

प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के कारण एक्सरसाइज के लिए समय निकालना आसान नहीं होता है। यदि आप रोगों से बचाव कर फिट रहना चाहते हैं, तो वर्कआउट के लिए सिर्फ 7 मिनट (7 minute workout for fitness) भी काफी है।

Authored By: स्मिता

Updated On: Wednesday, February 5, 2025

7 minute workout for fitness: यह सच है कि घर-बाहर की व्यस्तता की वजह से एक्सरसाइज के लिए समय नहीं मिल पाता है। एक्सरसाइज कई बीमारियों से बचाव कर शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। यदि आपके पास समय नहीं है, तो एक्सरसाइज के लिए सिर्फ 7 मिनट का समय भी पर्याप्त है। लैंसेट के अध्ययन बताते हैं कि भारत में मोटापे की दर चिंताजनक है। ऐसी स्थिति में जीवनशैली को सक्रीय रखने के लिए एक्सरसाइज बहुत अधिक जरूरी है। यदि आप 7 मिनट भी वर्कआउट के लिए निकाल लेते हैं, तो आप फिट (7 minute workout for fitness) रह सकते हैं।

भारत की 70 प्रतिशत शहरी आबादी मोटापे की शिकार (Obesity)

अमेरिका की प्रतिष्ठित मेडिकल पत्रिका लैंसेट ने भारत की शहरी आबादी पर शोध कर यह निष्कर्ष निकाला कि भारत के शहरी इलाकों में मोटापा चिंताजनक स्तर पर है। मोटापे के मामले में भारत अमेरिका और चीन के बाद 3 रे नंबर पर है। यहां 70 प्रतिशत शहरी आबादी बहुत अधिक वजन वाली है।वजन कम करने के लिए हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग भी की जा सकती है।

क्या है हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT)

हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग एक प्रकार का इंटरवल ट्रेनिंग एक्सरसाइज है। इसमें कई राउंड शामिल होते हैं, जिसमें अधिक मेहनत वाले व्यायाम कई मिनट तक किए जाते हैं। छोटे-छोटे इंटरवल पर एक्सरसाइज करने से हृदय गति अधिकतम 80 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। ट्रेनिंग के तहत वाल सीट्स, पुश अप, एब क्रंच, स्टेप अप, स्कवेट, ट्राईसेप डीप ऑन द चेयर, प्लैंक, हाई नीज, लन्गेज, प्लैंक्स आदि होते हैं। ध्यान दें कि ये सभी एक्सरसाइज बिना ट्रेनर की देखरेख के नहीं करें। यदि आप घर पर वर्कआउट करना चाहते हैं, तो जंपिंग जैक एक्सरसाइज किया जा सकता है।

30 सेकंड तक जंपिंग जैक (Jumping Jack for 30 seconds)

हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, व्यक्ति को थोड़े-थोड़े विश्राम पर जंपिंग जैक एक्सरसाइज करना चाहिए। एक बार में 30 सेकंड तक इसे किया जा सकता है। फिर कुछ सेकेंड्स विश्राम कर इसे दोबारा किया जा सकता है। शरीर की गति और क्षमता के अनुसार, इसे करना चाहिए।

क्या है जंपिंग जैक (Jumping Jack)

जर्नल ऑफ़ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस के अनुसार, जंपिंग जैक स्टार जंप (Star Jump) के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिकी सेना में इसे साइड-स्ट्रैडल हॉप कहा जाता है। यह एक जंपिंग एक्सरसाइज है, जिसमें पैरों को फैलाकर और हाथों को ऊपर की ओर करके और पैरों को एक साथ और हाथों को बगल में रखकर जंप किया जाता है। बहुत से लोग अपने कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम (Cardiovascular System) को गर्म करने के लिए कम प्रभाव वाले जंपिंग जैक करते हैं। जंपिंग जैक एक प्लायोमेट्रिक एक्सरसाइज है, जो आपकी कई मांसपेशियों को एक साथ मजबूत बनाती है। वे वजन का उपयोग किए बिना वसा को जलाने और मांसपेशियों के निर्माण में भी आपकी मदद करते हैं।

बेली फैट बर्न करता है जंपिंग जैक (Jumping Jack for Belly fat)

जंपिंग जैक अच्छे शारीरिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने का एक शानदार तरीका है। जंपिंग जैक पूरे शरीर का व्यायाम प्रदान करते हैं। बाहों, पैरों और कोर की मांसपेशियों पर काम करते हैं। व्यायाम मांसपेशियों को मजबूत कर सकता है, समन्वय में सुधार कर सकता है और फिटनेस को बढ़ावा दे सकता है। बाहों को ऊपर की ओर उठाते हुए पैरों को एकसाथ रखते हुए जंप करें। इस गति को 1-2 मिनट तक जल्दी-जल्दी दोहराएं। जंपिंग जैक हृदय गति को बढ़ाते हैं और कैलोरी जलाते हैं। इससे पेट की चर्बी (Jumping Jack for Belly fat) सहित पूरे शरीर की चर्बी कम (jumping jack for weight loss) करने में मदद मिलती है।

कैसे करें जंपिंग जैक (How to do Jumping Jack)

1. अपनी भुजाओं को बगल में रखते हुए, दोनों पैरों को एक साथ फर्श पर रखें। यह शुरुआती स्थिति है।
2. पैरों को बाहर की ओर बढ़ाएं, ताकि वे कूल्हों से अधिक चौड़ाई में हों। अब जल्दी-जल्दी कूदें।
3. अब दोनों पैरों को अंदर की ओर लाएं, ताकि बाहों को नीचे लाकर शुरुआती स्थिति में वापस आया जा सके।

7 मिनट वर्कआउट के फायदे

जर्नल ऑफ़ स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस में प्रकाशित शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि बहुत कम अवधि का वर्कआउट (7 मिनट) भी सामान्य वजन वाले व्यक्तियों में पोषण की स्थिति को प्रभावित करता है। जिन लोगों ने अपनी खाने की आदतों में कोई बदलाव नहीं किया। इसका मतलब यह है कि सामान्य वजन वाले व्यक्ति भी जो 7 मिनट का वर्कआउट करते हैं, कमर की परिधि में कमी लाकर सुधार कर सकते हैं। इससे बेहतर कार्डियो-प्रोटेक्टिव नयूट्रिशन की स्थिति प्राप्त होती है। 7 मिनट का वर्कआउट लोगों के लिए व्यायाम शुरू करने और इसे जारी रखने के लिए एक बढ़िया समाधान हो सकता है। यह सरल और न्यूनतम बाधाओं वाला है।

यह भी पढ़ें :-  Exercise in Winter : ब्लडप्रेशर को कम कर हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकता है एक्सरसाइज

About the Author: स्मिता
स्मिता धर्म-अध्यात्म, संस्कृति-साहित्य, और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर शोधपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता में एक विशिष्ट नाम हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव समसामयिक और जटिल विषयों को सरल और नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने में उनकी दक्षता को उजागर करता है। धर्म और आध्यात्मिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और साहित्य के विविध पहलुओं को समझने और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने में उन्होंने विशेषज्ञता हासिल की है। स्वास्थ्य, जीवनशैली, और समाज से जुड़े मुद्दों पर उनके लेख सटीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करते हैं। उनकी लेखनी गहराई से शोध पर आधारित होती है और पाठकों से सहजता से जुड़ने का अनोखा कौशल रखती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य लाइफस्टाइल खबरें