Special Coverage
Republic Day 2025 : समृद्ध, अखंड और स्वर्णिम भारत का संदेश दे रहा 76 वां गणतंत्र दिवस
Republic Day 2025 : समृद्ध, अखंड और स्वर्णिम भारत का संदेश दे रहा 76 वां गणतंत्र दिवस
Authored By: स्मिता
Published On: Saturday, January 25, 2025
Updated On: Saturday, January 25, 2025
इस वर्ष भारत अपना 76 वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) मना रहा है। गणतंत्र दिवस आयोजन के मुख्य अतिथि इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो होंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के माध्यम से समृद्ध, अखंड और स्वर्णिम भारत का संदेश दिया जा रहा है।
Authored By: स्मिता
Updated On: Saturday, January 25, 2025
भारत 15 अगस्त 1947 को एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया, लेकिन संविधान को अपनाया 26 जनवरी 1950 को। संविधान को अपनाने के साथ ही भारत ने स्वयं को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतांत्रिक राज्य घोषित कर दिया। उस दिन 21 तोपों की सलामी दी गई। डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही भारतीय गणतंत्र का ऐतिहासिक जन्म हुआ। इसके बाद 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया गया और इसे भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मान्यता दी गई। इस वर्ष हमारा देश 76 वां गणतंत्र दिवस (26 January 2025) मना रहा है। हर वर्ष रिपब्लिक डे की इक विशेष थीम (Republic Day Theme) होती है और गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर चीफ गेस्ट (Republic Day Chief Guest) को भी आमंत्रित किया जाता है।
कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज (National Flag on Kartavya Path )
संविधान ने भारत के नागरिकों को अपनी सरकार चुनने की शक्ति दी और लोकतंत्र का मार्ग प्रशस्त किया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस के दरबार हॉल में भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। राष्ट्रपति पद की शपथ के बाद इरविन स्टेडियम तक पांच मील का मार्ग तय किया गया, जहां उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 26 जनवरी (26 January 2025) को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भारत के राष्ट्रपति कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।
गणतंत्र दिवस संदेश (Republic Day Message)
गणतंत्र दिवस (Republic Day) सिर्फ़ एक उत्सव नहीं है। यह अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदान के लिए एक श्रद्धांजलि है। उन्होंने एक समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा था। इस विशेष दिन पर सभी भारतीयों को एक साथ आना चाहिए और विविधता, समृद्ध संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं में हमारी एकता का जश्न मनाना चाहिए। ये हमें एक राष्ट्र के रूप में परिभाषित करते हैं।
गणतंत्र दिवस 2025 की थीम (Republic Day 2025 Theme)
गणतंत्र दिवस समारोह भव्य परेड, जीवंत राज्य झांकी और सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ मनाया जाता है। भारत 26 जनवरी 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। यह देश के लंबे इतिहास और लोकतंत्र के प्रति समर्पण का सम्मान करता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस एक ख़ास थीम (Republic Day Theme)का संदेश दे रहा है। इस वर्ष की थीम (Republic Day 2025 Theme) है “स्वर्णिम भारत : विरासत और प्रगति (Swarnim Bharat: Virasat aur Vikas)।” यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर जोर देता है और विकास और आधुनिकीकरण में इसकी प्रगति को उजागर करता है।
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो होंगे मुख्य अतिथि (Indonesia’s Prabowo Subianto, the Republic Day chief guest)
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो गणतंत्र दिवस 2025 के के मुख्य अतिथि होंगे। यह भारत और इंडोनेशिया के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ में मील का पत्थर साबित होगा। दरअसल, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ही गणतंत्र दिवस की पहली वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि थे। गणतंत्र दिवस के 76वें समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक प्रदर्शन, सैन्य टुकड़ियों और बैंड के साथ परेड (Republic Day Parade) तथा भारत की विविध शक्तियों का प्रदर्शन होगा।
21 तोपों की सलामी (21 gun salute)
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 21 तोपों की सलामी दी जाती है। इसके माध्यम से देश के प्रति सम्मान और भव्यता का संदेश दिया जाता है।यह हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर पारंपरिक रूप से किए जाने वाले आयोजनों का एक हिस्सा है। जब भारत गणतंत्र बना था, 21 तोपों की सलामी दी गई थी। अब यह गणतंत्र दिवस के जश्न का मुख्य हिस्सा बन गई है।