Sports News
DC vs RR IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
DC vs RR IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
Authored By: Khursheed
Published On: Tuesday, April 15, 2025
Updated On: Monday, April 14, 2025
DC vs RR IPL 2025: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच 16 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. दिल्ली अब तक पांच में से 4 मैच जीत चुकी है जबकि 1 मैच हारी है. वही राजस्थान अब तक कुल 6 मैच में से 2 जीती है और 4 हारी है. ऐसे में यह मैच दोनों के लिए अहम साबित होने वाला है. इस लेख में हम DC और RR के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन, प्रमुख खिलाड़ियों की वर्तमान फॉर्म और आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे, ताकि आप अंदाजा लगा सकें कि किस टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी रह सकता है.
Authored By: Khursheed
Updated On: Monday, April 14, 2025
TATA IPL 2025 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच बुधवार, 16 अप्रैल को रात 7:30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम रहने वाला है क्योंकि पिछले मैचों में दोनों को ही हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ में बढ़त बनाने के लिए यह मैच निर्णायक साबित हो सकता है.
DC इस सीज़न अक्षर पटेल की कप्तानी में शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम के पास अभिषेक पोरेल और के एल राहुल जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं, जो किसी भी परिस्थिति में मैच का पासा पलट सकते हैं.
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स (RR) भी संजू सैमसन की कप्तानी में मजबूत दावेदार बनकर उभरी है. टीम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और नितीश राणा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो किसी भी विपक्षी टीम के लिए खतरा बन सकते हैं..
DC vs RR : Match Details
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 16 अप्रैल 2025 (बुधवार) |
समय (Time) | रात 7:30 बजे (IST) |
स्थान (Venue) | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
टीमें (Teams) | दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) |
कप्तान (Captain) DC | अक्षर पटेल |
कप्तान (Captain) RR | संजू सैमसन |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) DC | कोई जीत नहीं |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) RR | 1 बार (2008 में) |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) DC | अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल और के एल राहुल |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) RR | यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग |
DC बनाम RR: IPL हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
IPL में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हुए मुकाबले की संख्या 29 है. इसमें राजस्थान को 15 मुकाबले में जीत मिली है जबकि दिल्ली 14 बार जीती है.दोनों के बीच मुकाबला कांटे का रहा है.RR एक अनुभवी टीम के रूप में अपनी बैलेंस्ड प्लेइंग XI और आक्रामक बल्लेबाजों के लिए पहचानी जाती है. अब तक IPL में DC और RR के बीच हुए मुकाबलों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड इस प्रकार है:
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 29 |
DC की जीत (DC won) | 14 |
RR की जीत (RR won) | 15 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 0 |
DC vs RR, Arun Jaitley Stadium Delhi (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन समय-समय पर यह स्पिन गेंदबाजों को भी सहायता देती है, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिनर्स खेल में आ जाते हैं. आईपीएल के मुकाबलों में यह मैदान हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है, क्योंकि मैदान का आकार छोटा है और आउटफील्ड काफी तेज होती है. ऐसे में DC vs RR का यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग और रोमांच से भरपूर होने की पूरी संभावना है.
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At Arun Jaitley Stadium)
मैच विवरण (Match Details) | संख्या (Number) |
---|---|
टोटल मैच (Total Matches) | 90 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 43 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 46 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 169.3 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Inning) | 153.3 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 266/7 By SRH vs DC |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 66/all out By DC vs MI |
DC vs RR, IPL 2025 मैच के मुख्य खिलाड़ी (Match Key Players)

- के एल राहुल (DC): के एल राहुल इस बार दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.हालांकि पिछले मैच में 13 गेंदों में 15 बनाए थे.
- अक्षर पटेल (DC): अक्षर पटेल नए कप्तान के रूप में अपनी ऑलराउंड क्षमताओं से टीम को संतुलन प्रदान करेंगे. उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही महत्वपूर्ण होंगी.
- अभिषेक पोरेल (DC): अभिषेक पोरेल अनुभवी बल्लेबाज और विकेट कीपर हैं, टीम के लिए अभी तक ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रहे हैं.
- यशस्वी जायसवाल (RR): राजस्थान के लिए एक धमाकेदार ओपनर, जो तेज शुरुआत देने में माहिर हैं अपने पिछले मैच में बेंगलुरु के खिलाफ 47 गेंदों में 75 रन मारे.
- नितीश राणा (RR): पिछले मैच में बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ चार रन बनाए. हालांकि उनकी मिडिल ओवरों में आक्रामकता टीम की जीत की कुंजी हो सकती है.
- संजू सैमसन (RR): कप्तान के रूप में सैमसन की जिम्मेदारी बड़ी होगी, अपने पिछले मैच में उन्होंने 19 गेंदों में 15 बनाए. बहरहाल उनकी क्लासिक और तेज बल्लेबाज़ी दिल्ली के गेंदबाजों को चुनौती दे सकती है.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
के एल राहुल | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | राजस्थान के खिलाफ 53 गेदों में 93 रनों की पारी खेली. |
अक्षर पटेल | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | चेन्नई के खिलाफ 14 गेंदों 21 रन, कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा. |
अभिषेक पोरेल | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | चेन्नई के खिलाफ 20 गेंदों में 33 रन |
यशस्वी जायसवाल | राजस्थान रॉयल्स (RR) | बेंगलुरु के खिलाफ 47 में 75 रन, पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ 5 गेंद में मात्र 1 रन |
नितीश राणा | राजस्थान रॉयल्स (RR) | चेन्नई के खिलाफ 36 गेंदों में 81 रन बनाए, पिछले मैच में सिर्फ 4 रन बनाए |
संजू सैमसन | राजस्थान रॉयल्स (RR) | हैदराबाद के खिलाफ 37 में 66 रन, कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन रहा |
DC vs RR IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
मोहित शर्मा (DC): पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ शून्य पर आउट.
ध्रुव जुरेल (RR): चेन्नई के खिलाफ मैच में केवल 3 रन बनाकर कैच आउट हुए. शुरुआत में अच्छी फॉर्म थे लेकिन अब वह कंसिस्टेंसी नहीं दिख रही.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
मोहित शर्मा | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ शून्य पर आउट. कई मैचों में खराब प्रदर्शन |
ध्रुव जुरेल | राजस्थान रॉयल्स (RR) | चेन्नई के खिलाफ मैच में केवल 3 रन बनाकर कैच आउट हुए |
DC संभावित प्लेइंग 11 (DC Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | कीमत (Price Sold) |
---|---|---|---|
1 | करुण नायर (Karun Nair) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹50 लाख (INR 50.00 lakh) |
2 | जैक फ्रेजर-मैगर्क (Jake Fraser-McGurk) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹9.00 करोड़ (INR 9.00 Crore) |
3 | अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) (विकेटकीपर) | विकेटकीपर (Wicket-Keeper) | ₹4.00 करोड़ (INR 4.00 Crore) |
4 | केएल राहुल (KL Rahul) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹14.00 करोड़ (INR 14.00 Crore) |
5 | ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) | ऑलराउंडर (All-Rounder) | ₹10.00 करोड़ (INR 10.00 Crore) |
6 | अक्षर पटेल (Axar Patel) (कप्तान) | कप्तान (Captain) | ₹16.50 करोड़ (INR 16.50 Crore) |
7 | आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) | ऑलराउंडर (All-Rounder) | ₹3.80 करोड़ (INR 3.80 Crore) |
8 | कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) | स्पिन गेंदबाज (Spinner) | ₹13.25 करोड़ (INR 13.25 Crore) |
9 | मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹11.75 करोड़ (INR 11.75 Crore) |
10 | मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹8.00 करोड़ (INR 8.00 Crore) |
11 | मोहित शर्मा (Mohit Sharma) | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹2.20 करोड़ (INR 2.20 Crore) |
RR संभावित प्लेइंग 11 (RR Playing XIs Prediction)
क्रमांक (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | खरीदी गई कीमत (Price Sold – ₹ Cr) |
---|---|---|---|
1 | संजू सैमसन (Sanju Samson) | बल्लेबाज/कप्तान/विकेट कीपर | ₹18.00 |
2 | यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) | बल्लेबाज | ₹18.00 |
3 | शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) | बल्लेबाज | ₹11.00 |
4 | रियान पराग (Riyan Parag) | ऑलराउंडर | ₹14.00 |
5 | ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) | बल्लेबाज | ₹14.00 |
6 | जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) | तेज गेंदबाज | ₹12.50 |
7 | नितीश राणा (Nitish Rana) | बल्लेबाज | ₹4.20 |
8 | वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) | स्पिन ऑलराउंडर | ₹5.25 |
9 | संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) | तेज गेंदबाज | ₹4.00 |
10 | महीश तीक्षाना (Maheesh Theekshana) | स्पिन गेंदबाज | ₹4.40 |
11 | तुषार देश पण्डे (Tushar Desh Pande) | तेज गेंदबाज | ₹6.50 |
DC के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रदर्शन खराब रहा. मुंबई ने टीम को 205 रनों का टार्गेट दिया था लेकिन उसके सभी खिलाड़ी 19वें ओवर पर ढेर हो गए.
RR के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) को बेंगलुरु से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी चुनकर राजस्थान ने 20 ओवर में 173 रन बनाए. इसमें सबसे ज्यादा योगदान यशस्वी जायसवाल का था. उन्होंने 47 में 75 रन बनाए थे.
DC vs RR संभावित परिणाम (Possible Outcome)
राजस्थान रॉयल्स (RR) इस मैच की विजेता हो सकती है.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.