Sports News
LSG vs GT IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
LSG vs GT IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
Authored By: Khursheed
Published On: Thursday, April 10, 2025
Updated On: Thursday, April 10, 2025
LSG vs GT IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच आईपीएल 2025 का 26वां मुकाबला 12 अप्रैल को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों का अब तक का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, और ऐसे में यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है. इस लेख में हम LSG और GT के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन, प्रमुख खिलाड़ियों की फॉर्म और आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे, ताकि आप अंदाजा लगा सकें कि इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी रह सकता है.
Authored By: Khursheed
Updated On: Thursday, April 10, 2025
LSG vs GT IPL 2025: टाटा आईपीएल 2025 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच शनिवार, 12 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा. LSG इस सीज़न ऋषभ पंत की अगुवाई में घरेलू मैदान पर उतरेगी, जहां टीम का मकसद GT के खिलाफ अपनी हालिया जीत को दोहराना होगा.
वहीं GT, शुभमन गिल की कप्तानी में एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी. टीम के पास राशिद खान, राहुल तेवतिया और विजय शंकर जैसे खिलाड़ी हैं, जो मुश्किल हालात में भी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. दूसरी ओर, LSG में क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन और दीपक हुड्डा जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं जो टीम को मजबूत शुरुआत दिला सकते हैं.
दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में ऊपर चढ़ने की कोशिश में होंगी, जिससे यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
LSG vs GT: Match Details
जानकारी (Information) | विवरण (Details) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 12 अप्रैल 2025 (शनिवार) |
समय (Time) | दोपहर 3:30 बजे (IST) |
स्थान (Venue) | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
टीमें (Teams) | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) vs गुजरात टाइटन्स (GT) |
कप्तान (Captain) LSG | ऋषभ पंत |
कप्तान (Captain) GT | शुभमन गिल |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) LSG | 0 बार |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) GT | 1 बार (2022 में) |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) LSG | क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) GT | शुभमन गिल, राशिद खान, राहुल तेवतिया |
LSG बनाम GT: IPL हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच हुए मुकाबले कम ज़रूर हैं, लेकिन हर मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली है. GT ने अपने पहले ही सीज़न में ट्रॉफी जीतकर शानदार शुरुआत की थी, वहीं LSG ने भी अपने कॉम्पैक्ट स्क्वॉड और ऑलराउंडर्स की बदौलत सभी टीमों को कड़ी टक्कर दी है. दोनों टीमों की बैलेंस्ड प्लेइंग इलेवन और गहरी रणनीति के चलते यह मुकाबला अक्सर हाई-वोल्टेज रहता है.
अब तक IPL में LSG और GT के बीच हुए मुकाबलों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कुछ इस प्रकार है:
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 5 |
GT की जीत (GT won) | 4 |
LSG की जीत (LSG won) | 1 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 0 |
GT का पलड़ा अब तक भारी रहा है, लेकिन LSG की मौजूदा फॉर्म और घरेलू मैदान का फायदा इस बार समीकरण बदल सकता है.
इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium – Lucknow)
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ की पिच को पारंपरिक रूप से धीमा और स्पिनरों के अनुकूल माना जाता है. यहां की सतह पर शुरुआती ओवरों में तेज़ गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है, स्पिनरों की भूमिका निर्णायक हो जाती है. बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, खासकर दूसरी पारी में, जहां रन चेज़ करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
यह LSG का घरेलू मैदान है, और टीम इस पिच की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है. ऐसे में GT के लिए यहां चुनौती थोड़ी अधिक हो सकती है. मैच लो-टू-मिड स्कोरिंग हो सकता है, जिसमें गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी.
इकाना स्टेडियम, लखनऊ पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At Ekana Stadium – Lucknow)
मैच विवरण (Match Details) | संख्या (Number) |
---|---|
टोटल मैच (Total Matches) | 16 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच | 8 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच | 7 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 151 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Inning) | 145 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 199/5 (LSG vs DC) |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 108/10 (SRH vs LSG) |
इस पिच पर स्ट्राइक रोटेशन और स्पिन के खिलाफ बेहतर खेल दिखाना जीत की कुंजी होगा. GT की ताकत बल्लेबाजी है जबकि LSG को अपने घरेलू स्पिन अटैक का भरपूर फायदा मिल सकता है.
GT vs LSG, IPL 2025 मैच के मुख्य खिलाडी (Match Key Players)

- साई सुदर्शन (Sai Sudharsan): सुदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 82 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 53 गेंदों की मदद से 82 रन, 8 चौके और 3 छक्के मारे थे. ऐसे में इस सुदर्शन फॉर्म में चल रहे हैं. वे वर्तमान में 273 रनों के साथ लीग में दूसरे शीर्ष स्कोरर हैं और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी टीम के लिए महत्वपूर्ण रही है.
- जोस बटलर (GT) : जोस बटलर (Jos Buttler) जोस बटलर ने पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ 25 गेंदों में 36 रन बनाए थे. ऐसे में वह इस बार भी टीम के लिए एक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.
- मिशेल मार्श (LSG) : मिशेल मार्श (Mitchell Marsh): मार्श ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 48 गेंदों में 81 रन बनाए, जो इस सीजन में उनकी पांच पारियों में चौथा अर्धशतक था. उन्होंने अब तक 267 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं.
- निकोलस पूरन (LSG) : निकोलस पूरन (nicholas pooran): पूरन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 36 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए, जिससे LSG ने 238/3 का स्कोर खड़ा किया और मैच चार रन से जीता. पूरन वर्तमान में 288 रनों के साथ शीर्ष स्कोरर हैं.
- दिग्वेश राठी(LSG) : दिग्वेश राठी (divesh rathi): मुंबई इंडियंस के खिलाफ राठी ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए नमन धीर का विकेट लिया और केवल पांच रन प्रति ओवर की इकॉनमी से गेंदबाजी की, जिससे मुंबई को 191 रनों तक सीमित करने में मदद मिली.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
साई सुदर्शन | गुजरात टाइटंस (GT) | राजस्थान के खिलाफ 53 गेंदों में 82 रन (8 चौके, 3 छक्के), लीग में अब तक 273 रन (2nd Highest Scorer) |
शुभमन गिल | गुजरात टाइटंस (GT) | तकनीकी बल्लेबाज़ी और कप्तानी से टीम को मजबूती दी, निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया |
जोस बटलर | गुजरात टाइटंस (GT) | राजस्थान के खिलाफ 25 गेंदों में 36 रन, आक्रामक शुरुआत देने की क्षमता |
मिशेल मार्श | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | कोलकाता के खिलाफ 48 गेंदों में 81 रन, सीजन में 267 रन, 4 अर्धशतक |
निकोलस पूरन | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | कोलकाता के खिलाफ 36 गेंदों में नाबाद 87 रन, कुल 288 रन, टॉप स्कोरर |
दिग्वेश राठी | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | मुंबई के खिलाफ 1 विकेट, 5 रन प्रति ओवर की इकॉनमी, किफायती गेंदबाज़ी से विरोधी टीम को रोका |
GT vs LSG, IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
- शाहरुख खान (GT): मुंबई के खिलाफ 7 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाने वाले शाहरुख पिछले कुछ मैचों में रन बनाने में नाकाम रहे हैं. ऐसे में उन्हें फैंटेसी टीम में शामिल करना एक जोखिम भरा फैसला हो सकता है.
- ऋषभ पंत (LSG): लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के ऋषभ पंत (Rishabh pant) ने अब तक सबसे खराब प्रदर्शन किया है, अब तक चार मैचों में बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत 15 के आंकड़े से ज्यादा नहीं पहुंच पाए हैं. पहले मैच में वे शून्य पर आउट हो गए थे. इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मात्र 15 रन बनाए थे.
खिलाड़ी | टीम | कारण |
---|---|---|
शाहरुख खान | गुजरात टाइटन्स (GT) | मुंबई के खिलाफ 7 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए, पिछले मैचों में रन बनाने में असफल रहे हैं |
ऋषभ पंत | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | अब तक सर्वाधाकि रन 15 बनाए, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में शून्य पर आउट हो गए थे |
GT संभावित प्लेइंग 11 (GT Playing XIs Prediction)
S.No. | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी में कीमत (Sold Price) |
---|---|---|---|
1 | शुभमन गिल (कप्तान) | बल्लेबाज (Batsman) | ₹16.50 करोड़ |
2 | जोस बटलर (विकेटकीपर) | बल्लेबाज (Wicketkeeper) | ₹15.75 करोड़ |
3 | साई सुदर्शन | बल्लेबाज (Batsman) | ₹8.50 करोड़ |
4 | शाहरुख खान | बल्लेबाज (Batsman) | ₹4.00 करोड़ |
5 | राहुल तेवतिया | ऑलराउंडर (All-rounder) | ₹4.00 करोड़ |
6 | आर. साई किशोर | गेंदबाज (Bowler) | ₹2.00 करोड़ |
7 | अर्शद खान | गेंदबाज (Bowler) | ₹1.30 करोड़ |
8 | राशिद खान | स्पिन गेंदबाज (Spinner) | ₹18.00 करोड़ |
9 | कगिसो रबाडा | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹10.75 करोड़ |
10 | मोहम्मद सिराज | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹12.25 करोड़ |
11 | प्रसिद्ध कृष्णा | तेज गेंदबाज (Fast Bowler) | ₹9.50 करोड़ |
LSG संभावित प्लेइंग 11 (LSG Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी मूल्य (Auction Price in ₹ Cr) |
---|---|---|---|
1 | एडन मार्कराम (Aiden Markram) | बल्लेबाज | ₹2.00 करोड़ |
2 | मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) | बल्लेबाजी ऑलराउंडर | ₹3.40 करोड़ |
3 | निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) | विकेटकीपर-बल्लेबाज | ₹21.00 करोड़ |
4 | आयुष बडोनी (Ayush Badoni) | बल्लेबाजी ऑलराउंडर | ₹4.00 करोड़ |
5 | ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर) (Rishabh Pant) | विकेटकीपर-बल्लेबाज | ₹27.00 करोड़ |
6 | डेविड मिलर (David Miller) | बल्लेबाज | ₹7.50 करोड़ |
7 | प्रिंस यादव (Prince Yadav) | गेंदबाज | ₹0.30 करोड़ |
8 | दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) | गेंदबाज | ₹0.30 करोड़ |
9 | शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) | गेंदबाजी ऑलराउंडर | ₹2.40 करोड़ |
10 | शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) | गेंदबाजी ऑलराउंडर | ₹2.00 करोड़ |
11 | रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) | गेंदबाज | ₹11.00 करोड़ |
GT के पिछले मैच का प्रदर्शन
गुजरात टाइटन्स ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराया था, साई सुदर्शन ने 53 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे. शुभमन गिल ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और पारी को स्थिरता प्रदान की. हालांकि उन्होंने ज्यादा रन नहीं बनाए, लेकिन उनके साथ होने से सुदर्शन को खुलकर खेलने का मौका मिला.
LSG के पिछले मैच का प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपने पिछले मैच में कोलकाता को 4 रन से हराया था. टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाज़ी में आक्रामक रुख अपनाया और 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. निकोलस पूरन ने 36 गेंदों में नाबाद 87 रनों की जबरदस्त पारी खेली, वहीं मिशेल मार्श ने भी शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 48 गेंदों में 81 रन बनाए.
LSG vs GT संभावित परिणाम (Possible Outcome)
LSG इस मैच की विजेता हो सकती है.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.