Sports News
PBKS vs RCB IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
PBKS vs RCB IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
Authored By: Khursheed
Published On: Saturday, April 19, 2025
Last Updated On: Saturday, April 19, 2025
PBKS vs RCB IPL 2025: IPL 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 20 अप्रैल को महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ में एक रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. अब तक दोनों टीमें 7-7 मैच खेली है, जिसमें से बेंगलुरु 4 मैच जीती है जबकि पंजाब 5 मैच जीत चुकी है. हालांकि अब दोनों टीमे पॉइंट टेबल में बढ़त बनाने के लिए तैयार हैं. इस लेख में हम PBKS और RCB के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन, प्रमुख खिलाड़ियों की वर्तमान फॉर्म और आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे, ताकि आप अंदाजा लगा सकें कि किस टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी रह सकता है.
Authored By: Khursheed
Last Updated On: Saturday, April 19, 2025
TATA IPL 2025 का 37वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच रविवार, 20 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ में खेला जाएगा. अब तक दोनों टीमें 7-7 मैच खेल चुकी हैं. बेंगलुरु 4 मैच जीती है जबकि पंजाब ने 5 मैच में जीत हासिल की है. ऐसे में यह मुकाबला पॉइंट टेबल में बढ़त बनाने के लिहाज़ से बेहद अहम रहेगा. इस लेख में हम RCB और PBKS के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन, प्रमुख खिलाड़ियों की वर्तमान फॉर्म और आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे, ताकि आप अंदाज़ा लगा सकें कि किस टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी रह सकता है।
PBKS की कप्तानी इस श्रेयस अय्यर के हाथो में है. PBKS की तरफ से अय्यर की अगुवाई में प्रियांश आर्य,जोश इंगलिस और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी विरोधी टीम को चुनौती देने में सक्षम हैं जो टीम को संतुलन देते हैं. PBKS की बैटिंग और ऑलराउंड यूनिट संतुलित नजर आ रही है, और टीम इस मुकाबले को जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
दूसरी और RCB की कमान इस बार भी रजत पाटीदार के हाथों में है, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और शांत नेतृत्व शैली से टीम को संतुलन प्रदान करते हैं. विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और फिलिप सॉल्ट जैसे स्टार खिलाड़ी टीम की रीढ़ बने हुए हैं.
PBKS vs RCB : Match Details
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 20 अप्रैल 2025 (रविवार) |
समय (Time) | दोपहर 3:30 बजे (IST) |
स्थान (Venue) | महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ |
टीमें (Teams) | पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) |
कप्तान (Captain) PBKS | श्रेयस अय्यर |
कप्तान (Captain) RCB | रजत पाटीदार |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) PBKS | 0 बार (Never won) |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) RCB | 0 बार (Never won) |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) PBKS | प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस और प्रभसिमरन सिंह |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) RCB | विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और फिलिप सॉल्ट |
PBKS बनाम RCB: IPL हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
IPL में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हुए मुकाबले की संख्या 34 है. इसमें बेंगलुरु को 16 मुकाबले में जीत मिली है जबकि पंजाब 18 बार जीती है. अब तक IPL में RCB और PBKS के बीच हुए मुकाबलों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड इस प्रकार है:
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 34 |
RCB की जीत (RCB won) | 16 |
PBKS की जीत (PBKS won) | 18 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 0 |
PBKS vs RCB, महाराजा यादविंद्र सिंह, स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh –Chandigarh )
Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur, Chandigarh (महाराजा यादविंद्र सिंह, स्टेडियम) महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ आईपीएल के आधुनिक और प्रशंसित मैदानों में से एक है. यहां की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जिससे शुरुआत में तेज स्कोर करने की उम्मीद रहती है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच की सतह बल्लेबाजों को आक्रमण के लिए बेहतर अवसर प्रदान करती है.
महाराजा यादविंद्र सिंह, स्टेडियम जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At Maharaja Yadavindra Singh Stadium – Chandigarh)
Category | Details |
---|---|
टोटल मैच (Total Matches) | 7 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 4 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 3 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 167 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Innings) | 164 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 219/6 by PBKS vs CSK |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 142/10 by PBKS vs GT |
PBKS vs RCB, IPL 2025 मैच के मुख्य खिलाड़ी (Match Key Players)

- जोश इंगलिस (PBKS): जोश इंगलिश सिर्फ दो मैच खेले हैं. अब तक उन्होंने 23 गेंदों में सिर्फ 16 रन बनाए हैं.
- श्रेयस अय्यर (PBKS): एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज और कप्तान हैं. जो टीम को नेतृत्व करते हैं. अपनी बल्लेबाजी में आक्रमक शॉट्स के साथ-साथ रणनीतिक सोच भी दिखाई है, पिछले मैच में बेंगलुरु के खिलाफ 10 गेंदों में 7 रन बनाए. गुजरात के खिलाफ 42 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली.
- प्रियांश आर्य (PBKS): पिछले मैच में बेंगलुरु के खिलाफ 11 गेंदों में 16 रन बनाए. चेन्नई के खिलाफ शतक जड़ा, कई मैच में टीम को रन बनाने में मदद की
- विराट कोहली (RCB): अपने पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ 3 बॉल में 1 रन बनाकर आउट. कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सीज़न के पहले मैच में नाबाद 59 रनों की पारी खेली, जिससे टीम को सात विकेट से जीत मिली उनसे पंजाब के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगायी जा सकती है.
- टिम डेविड (RCB): पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ 26 गेंदों में 50 रन जड़े. डेविड ठीक-ठाक फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में उनसे पंजाब के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा सकती है.
- फिलिप सॉल्ट (RCB): बेंगलुरु के फिलिप भी इस बार शानदार फॉर्म हैं. उन्होंने टीम के लिए कई मैचों में अहम पारियां खेली. पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ 4 गेंदों में 4 रन रन बनाए..
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
जोश इंगलिस | पंजाब किंग्स (PBKS) | कोलकाता के खिलाफ 6 गेंदों में 2 रन |
श्रेयस अय्यर | पंजाब किंग्स (PBKS) | गुजरात के खिलाफ 42 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली |
प्रियांश आर्य | पंजाब किंग्स (PBKS) | चेन्नई के खिलाफ शतक जड़ा |
विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | कोलकाता के खिलाफ 42 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेली |
टिम डेविड | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | पंजाब के खिलाफ 26 गेंदों में 50 रन जड़े |
फिलिप सॉल्ट | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | पंजाब के खिलाफ 4 गेंदों में 4 रन ठोके |
PBKS vs RCB IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
- भुवनेश्वर कुमार (RCB): अपने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ चार गेंद में एक रन
- मार्कस स्टोइनिस (PBKS): पिछले कुछ मैचों में प्रदर्शन काफी राब रहा, टीम के लिए बहुत कम योगदान.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
भुवनेश्वर कुमार | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | अपने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ चार गेंद में एक रन |
मार्कस स्टोइनिस | पंजाब किंग्स (PBKS) | पिछले कुछ मैचों में प्रदर्शन काफी राब रहा, टीम के लिए बहुत कम योगदान |
PBKS संभावित प्लेइंग 11 (PBKS Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी मूल्य (Auction Price in Cr) |
---|---|---|---|
1 | श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) (c) | कप्तान/बल्लेबाज | 26.75 |
2 | प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) | ओपनर/बल्लेबाज | 4.00 |
3 | प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) | बल्लेबाज | 3.80 |
4 | ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) | ऑलराउंडर | 4.20 |
5 | मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) | ऑलराउंडर | 11.00 |
6 | शशांक सिंह (Shashank Singh) | बल्लेबाज | 5.50 |
7 | मार्को जैनसेन (Marco Jansen) | तेज गेंदबाज/ऑलराउंडर | 7.00 |
8 | युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) | स्पिन गेंदबाज | 18.00 |
9 | अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) | तेज गेंदबाज | 18.00 |
10 | सूर्यांश शेगड़े (Suryansh Shegde) | बल्लेबाज | 0.30 |
11 | विष्णु विनोद (Vishnu Vinod) | बल्लेबाज/विकेट कीपर | 0.95 |
RCB संभावित प्लेइंग 11 (LSG Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी में कीमत (Sold Price) |
---|---|---|---|
1 | विराट कोहली (Virat Kohli) | बल्लेबाज | ₹21.00 करोड़ (INR 21.00 Crore) |
2 | फिलिप सॉल्ट (Philip Salt) | बल्लेबाज/विकेटकीपर | ₹11.50 करोड़ (INR 11.50 Crore) |
3 | देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) | बल्लेबाज | ₹2.00 करोड़ (INR 2.00 Crore) |
4 | रजत पाटीदार (Rajat Patidar) (कप्तान) | बल्लेबाज/कप्तान | ₹11.00 करोड़ (INR 11.00 Crore) |
5 | जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) | बल्लेबाज | ₹11.00 करोड़ (INR 11.00 Crore) |
6 | लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) | ऑलराउंडर | ₹8.75 करोड़ (INR 8.75 Crore) |
7 | टिम डेविड (Tim David) | ऑलराउंडर | ₹3.00 करोड़ (INR 3.00 Crore) |
8 | क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) | ऑलराउंडर | ₹5.75 करोड़ (INR 5.75 Crore) |
9 | भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) | तेज गेंदबाज | ₹10.75 करोड़ (INR 10.75 Crore) |
10 | जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) | तेज गेंदबाज | ₹12.50 करोड़ (INR 12.50 Crore) |
11 | यश दयाल (Yash Dayal) | तेज गेंदबाज | ₹5.00 करोड़ (INR 5.00 Crore) |
PBKS के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 5 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम 14 ओवर में ही 9 विकेट खोकर सिर्फ 95 रन ही बना सकी. पंजाब की गेंदबाज़ी रणनीति सटीक रही, जिससे बेंगलुरु के बल्लेबाज़ टिक नहीं सके. जवाब में PBKS ने नेहाल वढेरा और प्रियांश की सूझबूझ भरी पारियों की बदौलत यह लक्ष्य 13वें ओवर में ही हासिल कर लिया.
RCB के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को पंजाब किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम केवल 14 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 95 रन ही बना सकी. बल्लेबाज़ी में असंतुलन और शुरुआती झटकों ने टीम को दबाव में ला दिया. पंजाब ने यह लक्ष्य 11 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया.
PBKS vs RCB संभावित परिणाम (Possible Outcome)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस मैच की विजेता हो सकती है.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.