Sports News
RR vs LSG IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
RR vs LSG IPL 2025: किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम प्रेडिक्शन
Authored By: Khursheed
Published On: Friday, April 18, 2025
Last Updated On: Thursday, April 17, 2025
RR vs LSG IPL 2025: आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला शनिवार, 19 अप्रैल को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा. RR की टीम 7 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीतकर दबाव में है, जबकि LSG 4 जीतों के साथ बेहतर स्थिति में है. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में निर्णायक साबित हो सकता है. इस लेख में हम RR और LSG के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन, प्रमुख खिलाड़ियों की वर्तमान फॉर्म और आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे, ताकि आप अंदाजा लगा सकें कि किस टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी रह सकता है.
Authored By: Khursheed
Last Updated On: Thursday, April 17, 2025
RR vs LSG IPL 2025: TATA IPL 2025 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच 19 अप्रैल को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि अब टूर्नामेंट प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है और हर जीत ज़रूरी हो गई है.
राजस्थान ने अब तक 7 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है. वहीं लखनऊ की टीम ने 7 में से 4 जीत के साथ खुद को पॉइंट्स टेबल में मज़बूती से बनाए रखा है. ऐसे में जयपुर की पिच पर यह टक्कर बेहद रोचक और निर्णायक साबित हो सकती है. इस लेख में हम RR और LSG के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग इलेवन, प्रमुख खिलाड़ियों की वर्तमान फॉर्म और आंकड़ों का विश्लेषण करेंगे, ताकि आप अंदाज़ा लगा सकें कि किस टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी रह सकता है.
राजस्थान रॉयल्स (RR) संजू सैमसन की कप्तानी में उतनी मजबूत नजर नहीं आ रही, जितनी उम्मीद की गई थी. हालांकि टीम में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और नितीश राणा जैसे मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी भी विरोधी टीम की नींद उड़ाने का दम रखते हैं.
वहीं, दूसरी ओर ऋषभ पंत LSG को बतौर कप्तान मजबूती प्रदान कर रहे हैं. टीम में निकोलस पूरन, मिशेल मार्श और एडेन मार्कराम जैसे दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो हालिया हार से टीम को उबारने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं.
RR vs LSG : Match Details
मैच विवरण (Match Details) | जानकारी (Information) |
---|---|
मैच की दिनांक (Date) | 19 अप्रैल 2025 (शनिवार) |
समय (Time) | रात 7:30 बजे (IST) |
स्थान (Venue) | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर |
टीमें (Teams) | राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) |
कप्तान (Captain) RR | संजू सैमसन |
कप्तान (Captain) LSG | ऋषभ पंत |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) RR | 1 बार (2008 में) |
ट्रॉफी रिकॉर्ड (Titles Won) LSG | कोई जीत नहीं |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) RR | यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रियान पराग |
प्रमुख खिलाड़ी (Key Players) LSG | निकोलस पूरन, मिशेल मार्श और एडेन मार्कराम |
RR बनाम LSG: IPL हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (Head To Head Match Record)
IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हुए मुकाबले की संख्या 5 है. इसमें राजस्थान को 4 मुकाबले में जीत मिली है जबकि लखनऊ एक बार जीती है. RR एक अनुभवी टीम के रूप में अपनी बैलेंस्ड प्लेइंग XI और आक्रामक बल्लेबाजों के लिए पहचानी जाती है. अब तक IPL में RR और LSG के बीच हुए मुकाबलों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड इस प्रकार है:
कैटेगरी | संख्या |
---|---|
टोटल मैच (Total Match Played) | 5 |
RR की जीत (RR won) | 4 |
LSG की जीत (LSG won) | 1 |
टाई ब्रेकर (Tie Breaker) | 0 |
RR vs LSG, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर ( Sawai Mansingh Stadium, Jaipur)
सवाई मानसिंह स्टेडियम.जुयपर की पिच T20 मुकाबलों, खासकर IPL में बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है.जयपुर की यह पिच आम तौर पर बैट और बॉल के बीच बैलेंस बनाए रखती है, शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है,जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स का रोल बढ़ जाता है. इसके अलावा टिककर खेलनों वालों को इस पिच पर फायदा मिलता है. ऐसे में RR vs LSG का यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग और रोमांच से भरपूर होने की पूरी संभावना है.
सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर पर जीत/हार के रिकॉर्ड (Win/Loss Records At Sawai Mansingh Stadium)
मैच विवरण (Match Details) | संख्या (Number) |
---|---|
टोटल मैच (Total Matches) | 58 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting First) | 20 |
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच (Won Batting Second) | 38 |
पहली पारी का औसत स्कोर (Average Score 1st Inning) | 161 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर (Average Score 2nd Inning) | 149 |
सबसे अधिक स्कोर (Highest Score) | 217/6 SRHvs RCB |
सबसे कम स्कोर (Lowest Score) | 59 By RR vs RCB |
RR vs LSG, IPL 2025 मैच के मुख्य खिलाड़ी (Match Key Players)

- यशस्वी जायसवाल (RR): राजस्थान के एक धमाकेदार ओपनर, जो तेज शुरुआत देने में माहिर हैं. अपने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ 37 गेंदों में 51 रन जड़े. हालांकि, शुरुआती कुछ मैचों में धीमे दिखे थे.
- संजू सैमसन (RR): कप्तान के रूप में सैमसन की जिम्मेदारी बड़ी होगी, अपने पिछले मैच में उन्होंने 19 गेंदों में 31 रन बनाए.उनकी क्लासिक और तेज बल्लेबाज़ी लखनऊ के गेंदबाजों को चुनौती दे सकती है.
- रियान पराग (RR): टीम को अहम वक्त में साथ देने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ बल्ला धीमा चला.
- निकोलस पूरन (LSG): पूरन ने कोलकाता के खिलाफ 36 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए, कई मैचों में अहम पारियां खेलीं.
- मिशेल मार्श (LSG): मार्श ने भी कोलकाता के खिलाफ 48 गेंदों में 81 रन बनाए, इस सीजन में चार अर्धशतक.
- एडेन मार्कराम (LSG): गुजरात के खिलाफ 31 गेंदों में 58 रन जड़े, इस सीजन में अब तक दो अर्धशतक अपने नाम किए.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | मुख्य प्रदर्शन (Key Performance) |
---|---|---|
यशस्वी जायसवाल | राजस्थान रॉयल्स (RR) | बेंगलुरु के खिलाफ 47 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली, कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन |
संजू सैमसन | राजस्थान रॉयल्स (RR) | हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में 88 रन ठके, कई मैचो में अच्छा प्रदर्शन |
रियान पराग | राजस्थान रॉयल्स (RR) | कई मैचों में अच्छे रन बनाए, पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ 11 गेंदों में सिर्फ 8 रन |
निकोलस पूरन | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ मात्र 30 गेंदों में 75 रनों की तूफान पारी खेली. अब तक का शानदार प्रदर्शन |
मिशेल मार्श | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | कोलकाता के खिलाफ 48 गेंदों में 81 रन, पंजाब के खिलाफ शून्य पर आउट |
एडेन मार्कराम | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | कई मैचों में तूफानी परियां खेली, साथ ही दो अर्धशतक अपने नाम किए |
RR vs LSG IPL 2025 मैच में इन खिलाड़ियों से बचें
- ध्रुव जुरेल (RR): चेन्नई के खिलाफ मैच में मात्र 3 रन बनाकर कैच आउट हुए. उनकी हालिया फॉर्म उतार-चढ़ाव भरी रही है.
- डेविड मिलर (LSG): पिछले मैच में शून्य पर आउट, कई मैचों में बेकार प्रदर्शन रहा.
खिलाड़ी (Player) | टीम (Team) | कारण (Reason) |
---|---|---|
ध्रुव जुरेल | राजस्थान रॉयल्स (RR) | चेन्नई के खिलाफ मैच में मात्र 3 रन बनाकर कैच आउट हुए. उनकी हालिया फॉर्म उतार-चढ़ाव भरी रही है |
डेविड मिलर | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | चेन्नई के खिलाफ शून्य पर आउट, कई मैचों नहीं चला बल्ला |
RR संभावित प्लेइंग 11 (RR Playing XIs Prediction)
क्रमांक (No.) | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | खरीदी गई कीमत (Price Sold – ₹ Cr) |
---|---|---|---|
1 | संजू सैमसन (Sanju Samson) | बल्लेबाज/कप्तान/विकेट कीपर | ₹18.00 |
2 | यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) | बल्लेबाज | ₹18.00 |
3 | शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) | बल्लेबाज | ₹11.00 |
4 | रियान पराग (Riyan Parag) | ऑलराउंडर | ₹14.00 |
5 | ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) | बल्लेबाज | ₹14.00 |
6 | जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) | तेज गेंदबाज | ₹12.50 |
7 | नितीश राणा (Nitish Rana) | बल्लेबाज | ₹4.20 |
8 | वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) | स्पिन ऑलराउंडर | ₹5.25 |
9 | संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) | तेज गेंदबाज | ₹4.00 |
10 | महीश तीक्षाना (Maheesh Theekshana) | स्पिन गेंदबाज | ₹4.40 |
11 | तुषार देश पण्डे (Tushar Desh Pande) | तेज गेंदबाज | ₹6.50 |
LSG संभावित प्लेइंग 11 (LSG Playing XIs Prediction)
क्रम संख्या | खिलाड़ी का नाम (Player Name) | भूमिका (Role) | नीलामी मूल्य (Auction Price in ₹ Cr) |
---|---|---|---|
1 | एडन मार्कराम (Aiden Markram) | बल्लेबाज | ₹2.00 करोड़ |
2 | मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) | बल्लेबाजी ऑलराउंडर | ₹3.40 करोड़ |
3 | निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) | विकेटकीपर-बल्लेबाज | ₹21.00 करोड़ |
4 | आयुष बडोनी (Ayush Badoni) | बल्लेबाजी ऑलराउंडर | ₹4.00 करोड़ |
5 | ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर) (Rishabh Pant) | विकेटकीपर-बल्लेबाज | ₹27.00 करोड़ |
6 | डेविड मिलर (David Miller) | बल्लेबाज | ₹7.50 करोड़ |
7 | प्रिंस यादव (Prince Yadav) | गेंदबाज | ₹0.30 करोड़ |
8 | दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) | गेंदबाज | ₹0.30 करोड़ |
9 | शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) | गेंदबाजी ऑलराउंडर | ₹2.40 करोड़ |
10 | शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) | गेंदबाजी ऑलराउंडर | ₹2.00 करोड़ |
11 | रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) | गेंदबाज | ₹11.00 करोड़ |
RR के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 189 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया. राजस्थान ने अच्छी शुरुआत की लेकिन दिल्ली के तेज़ गेंदबाज़ों ने दबाव में शानदार वापसी की और मुकाबला टाई करा दिया. इसके बाद सुपर ओवर खेला गया, जिसमें दिल्ली को 12 रन का लक्ष्य मिला. केएल राहुल और स्टब्स की आक्रामक बल्लेबाज़ी ने दिल्ली को महज़ चार गेंदों में ही जीत दिला दी.
LSG के पिछले मैच का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 के अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को चेन्नई से पांच विकेट से हार हारना पड़ा. लखनऊ के कप्तान पंत ने इस मैच से शानदार वापसी की लेकिन मैच को जीता नहीं पाए.
RR vs LSG संभावित परिणाम (Possible Outcome)
राजस्थान रॉयल्स (RR) इस मैच की विजेता हो सकती है.
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी हमारी सर्वोत्तम समझ और ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं, और हम सटीकता की पूर्ण गारंटी नहीं देते. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक स्रोतों से नवीनतम जानकारी की पुष्टि करें.