Sports News
खेल समाचार (Sports News)
Cricket News
Last Updated: November 12, 2026
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईसीसी की बुधवार को घोषित ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 1-1 स्थान का झटका लगा है। हालांकि इसके बावजूद दोनों बल्लेबाज टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष-10 बल्लेबाजों में बने हुए हैं।
Cricket News
Last Updated: November 11, 2026
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2028 सीजन से 12 टीमों का टूर्नामेंट बन सकता है। खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कम से कम दो नई फ्रेंचाइजी जोड़ने पर विचार कर रहा है। 2022 के बाद से यह सबसे बड़ा बदलाव होगा। इन नई टीमों के लिए पुणे और वडोदरा सबसे आगे हैं। और क्या कुछ है आईपीएल के अगले सीजन में…जानते हैं
Cricket News
Last Updated: November 11, 2026
मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को पंजाब किंग्स को सौंप दिया है, जबकि अर्शदीप सिंह अब मुंबई के लिए खेलेंगे.दोनों की फीस 18 करोड़ है.जानिए ट्रेड कब हुआ, क्यों हुआ और अब आगे क्या होगा।
Cricket News
Last Updated: November 10, 2026
केकेआर की को-ओनर जूही चावला ने ललित मोदी के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसमें आईपीएल को जनवरी में कराने की बात है. बीसीसीआई फिलहाल सिर्फ़ टूर्नामेंट को मार्च में पहले शुरू करने पर विचार कर रहा है.
Cricket News
Last Updated: November 7, 2026
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. 64 टेस्ट में 229 विकेट लेने वाले शमी की टेस्ट मैच फ़ीस का हिसाब करीब 9.60 करोड़ रुपये बैठता है. जानिए उनकी कमाई, संपत्ति और शुरुआती संघर्ष की कहानी.
Last Updated: November 6, 2026
भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा. यही वो मैदान है जहां 2015 में मार्टिन गुप्टिल की 237 रन की पारी ने रोहित शर्मा के 264 के रिकॉर्ड को खतरे में डाल दिया था. क्या इस बार भी बल्लेबाज कमाल करेंगे?
Cricket News
Last Updated: November 4, 2026
क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर जब भारत ए के कप्तान ने 3 नवंबर की सुबह 32 रन बिना विकेट के पारी आगे बढ़ाई, तो ड्रेसिंग रूम में सन्नाटा था. सामने 78 रन की लीड खड़ी थी, और क्रीज पर था वो बल्लेबाज जो पिछले 3 पारियों में 17, 5 और 0 पर आउट हुआ था. नाम - यशस्वी जायसवाल, लेकिन चौथे दिन जो हुआ, वो यशस्वी का असली अंदाज है.
Cricket News
Last Updated: November 4, 2026
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिससे उनके 14 साल के करियर का अंत हो गया है. सीमित ओवरों की क्रिकेट के इस 38 वर्षीय धुरंधर खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अपना आखिरी मैच इस साल की शुरुआत में आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान ओमान के खिलाफ खेला था.
Cricket News
Last Updated: November 4, 2026
भारत की ऑलराउंडर और लेग स्पिनर प्रेमा रावत ने सोमवार को महिला टी20 क्रिकेट मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया. सात टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की रहने वाली 24 वर्षीय बॉलिंग ऑलराउंडर प्रेमा ने पुणे के गहुंजे स्थित एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में 'सीनियर महिला T20 ट्रॉफी एलीट' मैच के दौरान अपनी घरेलू टीम उत्तराखंड की ओर से हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए मात्र 14 गेंदों में 357.14 के शानदार स्ट्राइक रेट से नाबाद 50 रन बनाए.
Cricket News
Last Updated: November 3, 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर 2026 से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. दोनों टीमों के बीच अब तक 123 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम ने ज्यादा जीत दर्ज की है. हालांकि, न्यूजीलैंड की धरती पर आंकड़े भारत के पक्ष में नहीं हैं. ऐसे में सीरीज शुरू होने से पहले जानिए दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड में प्रदर्शन, पिछले मुकाबलों के नतीजे और दोनों देशों की टीमों में हुए बदलाव.


