States News
अब मनचलों की खैर नहीं! बिहार में छात्राओं की सुरक्षा के लिए आएगी स्पेशल पिंक पुलिस
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Tuesday, November 25, 2025
Last Updated On: Tuesday, November 25, 2025
बिहार में मनचलों पर अब सख्त कार्रवाई तय! डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि स्कूल-कॉलेजों के बाहर स्पेशल पिंक पुलिसिंग शुरू की जाएगी, ताकि छात्राओं को किसी भी तरह की छेड़छाड़ या परेशानी का सामना न करना पड़े. साथ ही, राज्यभर के 400 माफियाओं की लिस्ट बनाकर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Tuesday, November 25, 2025
Bihar Pink Police: बिहार सरकार ने आखिरकार वह बड़ा कदम उठा लिया है जिसकी मांग लंबे समय से होती आ रही थी. राज्य में बेटियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि अब स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटरों के बाहर स्पेशल पिंक पुलिसिंग फोर्स तैनात की जाएगी. इसका सीधा मतलब है कि अब किसी भी मनचले, रोमियो या शरारती तत्व की खैर नहीं!
हाल के दिनों में बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सरकार का यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा. छुट्टी के समय भी फोर्स तैनात रहेगी, ताकि लड़कियों को घर लौटने में किसी तरह की परेशानी न हो.
सिर्फ इतना ही नहीं, गृह मंत्री ने राज्य भर में फैले अपराध नेटवर्क पर भी सीधा प्रहार किया है. 400 कुख्यात माफियाओं जिनमें लैंड माफिया, शराब माफिया, एक्सटॉर्शन गैंग और राजनीतिक संरक्षण वाले अपराधी शामिल हैं, की सूची तैयार कर ली गई है. इनमें से दो के खिलाफ कार्रवाई शुरू भी हो चुकी है और बाकी पर भी कोर्ट से मंजूरी मिलते ही bulldozer-style कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.
सम्राट चौधरी का बड़ा एलान
दरअसल, बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि स्कूल और कॉलेज के बाहर पिंक पुलिसिंग की व्यवस्था की जाएगी. इसके तहत जो बच्चियों स्कूल कॉलेज जा रही हैं, उन्हें किसी भी रोमियो या मनचलों के द्वारा परेशान न किया जाए. बेटियों की सुरक्षा के लिए फोर्स की तैनाती की जाएगी.
नई पिंक पुलिसिंग व्यवस्था और माफिया के खिलाफ तेजी से चल रही सख्त कार्रवाई को बिहार की कानून-व्यवस्था में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. यह कदम न केवल छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि अपराधियों के मन में भी कड़ा संदेश भेजेगा कि बिहार में अब सुशासन की सरकार लौट आई है और किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
स्कूल-कॉलेज के बाहर स्पेशल फोर्स की तैनाती
गृह मंत्री ने लड़कियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए ऐलान किया कि राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग इंस्टिट्यूट के बाहर स्पेशल पुलिस तैनात की जाएगी. उन्होंने कहा कि कोई भी रोमियो बच नहीं पाएगा, ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. किसी की हिम्मत नहीं होगी कि छात्रों विशेषकर बहनों-बेटियों को परेशान करे. छुट्टी के समय भी पुलिस तैनात रहेगी. इसके लिए हर जिले में SP स्तर पर निगरानी और नियंत्रण का आदेश दिया गया है.
जेल प्रशासन की होगी सख्त निगरानी
सम्राट चौधरी ने उस नेटवर्क पर भी हमला बोला जिसने जेल सिस्टम को क्राइम का अड्डा बना दिया है. उन्होंने कहा कि अब जेल में मोबाइल फोन कैसे आते हैं और उन्हें कौन सप्लाई करता है, इसकी जांच की जाएगी. बाहर का खाना तब तक नहीं दिया जाएगा जब तक डॉक्टर न लिखे. उन्होंने इशारा किया कि जेलों में रेड मारकर गैर-कानूनी कामों को पूरी तरह खत्म किया जाएगा.
400 माफिया की लिस्ट तैयार
सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य के अलग-अलग जिलों के 400 बड़े क्रिमिनल और माफिया लीडर की लिस्ट तैयार की गई है. इनमें लैंड माफिया, शराब माफिया, एक्सटॉर्शन गैंग, आर्म्स स्मगलर और पॉलिटिकल प्रोटेक्शन वाले क्रिमिनल शामिल हैं. उन्होंने बताया कि कोर्ट का ऑर्डर मिलते ही इनमें से दो माफिया के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया गया है और कोर्ट की मंज़ूरी मिलते ही आने वाले दिनों में बाकी नामों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा.
सम्राट चौधरी ने की गृह विभाग की समीक्षा
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गृह विभाग की समीक्षा के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. गौरतलब है कि बिहार में पहली बार बीजेपी का कोई नेता गृह मंत्री बना है. हमेशा से गृह विभाग सीएम नीतीश कुमार के पास ही रहा. लेकिन इस बार ये विभाग बीजेपी के खाते में गई और पार्टी के उभरते हुए नेता सम्राट चौधरी को बिहार का गृह मंत्री बनाया गया. सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय संभालने के बाद ही साफ कर दिया था कि बिहार में सुशासन की सरकार है और यहां से अपराधियों को बाहर जाना ही होगा. पिछली सरकार में भी सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम थे, दोबारा डिप्टी सीएम बने हैं.
यह भी पढ़ें :- नीतीश नहीं, सम्राट चौधरी बने गृह मंत्री, 18 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?















