दिल्ली में हो रही है छठ पर खूब राजनीति, मुख्यमंत्री आतिशी ने किया आईटीओ पर छठ घाट का दौरा

Authored By: सतीश झा

Published On: Monday, November 4, 2024

Last Updated On: Monday, November 4, 2024

cm atishi inspects chhath ghats in delhi
cm atishi inspects chhath ghats in delhi

दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर राजनीति तेज हो गई है। मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को आईटीओ स्थित छठ घाट का दौरा किया और वहां की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए, जिसके लिए दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, विधायक और अधिकारी सक्रिय रूप से घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं।

Authored By: सतीश झा

Last Updated On: Monday, November 4, 2024

मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) ने कहा कि छठ पर्व पूर्वांचली समुदाय के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यह पर्व सभी दिल्लीवासियों की आस्था से जुड़ा हुआ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने छठ महापर्व को जो सम्मान दिया है, वह पहले किसी सरकार ने नहीं दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले केवल 60 स्थानों पर छठ घाट का निर्माण होता था, जबकि अब दिल्ली सरकार ने 1000 से अधिक घाट बनाए हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों की तैयारियां तेजी से की जाएं ताकि अंतिम दिन पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

दिल्ली सरकार द्वारा किए गए इन प्रयासों के बीच, छठ पर्व को लेकर राजनीतिक हलचल और भी तेज होती जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियों में कोई कमी न रहे, इस दिशा में दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, विधायक और विभाग शहर भर में छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। छठ का त्यौहार पूर्वांचली भाइयों-बहनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है। छठी मइया के साथ पूर्वांचली भाइयों-बहनों के साथ-साथ सभी दिल्लीवालों की आस्था भी जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब से अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी है, तब से दिल्ली में छठ महापर्व को जो सम्मान दिया गया है, वो पहले किसी सरकार ने नहीं दिया। 2014 तक पूरी दिल्ली में मात्र 60 जगहों पर दिल्ली सरकार द्वारा छठ घाटों का निर्माण होता था। अब अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली भर में 1000 से ज़्यादा स्थानों पर दिल्ली सरकार द्वारा शानदार छठ घाट बनाये जाते हैं। जहां पूरा इंतजाम दिल्ली सरकार द्वारा देखा जाता है। आतिशी ने कहा, “आज मैं आईटीओ स्थित इस छठ घाट पर तैयारियों का निरीक्षण करने आई हूं। ये छठ घाट दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण छठ घाटों में से एक है, जहां लाखों श्रद्धालु छठी मइया की पूजा के लिए आते हैं। उन्होंने ने कहा कि इस क्रम में सारे विधायक और मंत्री भी लगातार सभी छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। हम उम्मीद करते है कि छठी मइया का आशीर्वाद सभी दिल्ली वालों पर बना रहे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार द्वारा शहर भर में 1000 से ज़्यादा घाट तैयार किए गए हैं ताकि दिल्ली में किसी भी व्यक्ति को छठ का त्योहार मनाने के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े। इन घाटों पर तालाब बनाने से लेकर यहां टेंट, लाइट्स, साफ़-सफ़ाई और सुरक्षा आदि आवश्यक इंतज़ाम दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा है। साथ ही बहुत से घाटों पर मैथिली-भोजपुरी अकादमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। ताकि श्रद्धालु ख़ुशी, सुकून और उल्लास के साथ आस्था के महापर्व छठ को मना सकें। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि तेजी के साथ सभी छठ घाट तैयार किए जाएं ताकि आख़िरी दिन के लिए कोई काम न बचे और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य राज्य खबरें