States News
Delhi-NCR New Year Traffic Advisory 2026: नए साल पर कनॉट प्लेस और इंडिया गेट में नो एंट्री, जानिए पार्किंग और डायवर्जन की पूरी जानकारी
Authored By: Ranjan Gupta
Published On: Wednesday, December 31, 2025
Last Updated On: Wednesday, December 31, 2025
नए साल 2026 के जश्न को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सख्त ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. 31 दिसंबर की शाम से कनॉट प्लेस और इंडिया गेट के आसपास वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. कहां मिलेगा पार्किंग, कौन से रास्ते रहेंगे बंद और किन सड़कों से होगा डायवर्जन, यहां पढ़ें पूरी डिटेल.
Authored By: Ranjan Gupta
Last Updated On: Wednesday, December 31, 2025
नए साल का जश्न मनाने की तैयारी के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है. 31 दिसंबर 2025 की रात राजधानी में उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने New Year Traffic Advisory 2026 जारी कर दी है. इस एडवाइजरी के तहत कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, नए साल की पूर्व संध्या पर शाम 7 बजे से ही कनॉट प्लेस में निजी और सार्वजनिक दोनों तरह के वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी, जो जश्न खत्म होने तक जारी रहेगी. वहीं इंडिया गेट पर भी पैदल यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन और नो-एंट्री की व्यवस्था लागू की जाएगी. ऐसे में अगर आप 31 दिसंबर की रात बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो यह ट्रैफिक एडवाइजरी आपके लिए जानना बेहद जरूरी है.
Delhi Traffic Police Advisory: इन इलाकों में रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध
कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले वाहनों पर कड़ी पाबंदी रहेगी. तय किए गए प्वाइंट्स से आगे किसी भी वाहन को जाने की इजाजत नहीं होगी. ये प्रतिबंध गोलचक्कर (आर/ए) मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर के नॉर्थ फुट, मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग से लागू रहेगा.
इसके अलावा मुंजे चौक के पास चेम्सफोर्ड रोड, आर.के. आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्केट, जीपीओ गोलचक्कर, पटेल चौक, कस्तूरबा गांधी रोड-फिरोजशाह रोड क्रॉसिंग, जय सिंह रोड-बंगला साहिब लेन और विंडसर प्लेस से भी आगे जाने की अनुमति नहीं होगी. इन सभी रास्तों पर सिर्फ वैध पास वाले वाहन ही आगे बढ़ सकेंगे.
लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर जारी की गई एडवाइजरी
नए साल के जश्न के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने पहले से तैयारी कर ली है. जश्न खत्म होने तक ट्रैफिक में बदलाव और खास पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी.
कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाले वाहन मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड और पटेल चौक से आगे नहीं जा सकेंगे. वहीं गोल डाक खाना, कालीबाड़ी मार्ग, पंत मार्ग, कॉपरनिकस मार्ग, मिंटो रोड और विंडसर प्लेस के आसपास पार्किंग की सुविधा दी जाएगी. यह पार्किंग पूरी तरह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी.
Delhi Police Traffic Arrangements: इंडिया गेट के आसपास खास इंतजाम
हर साल की तरह इस बार भी नए साल पर इंडिया गेट पर भारी भीड़ जुटने की संभावना है. इसी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वहां भी विशेष इंतजाम किए हैं. जरूरत पड़ने पर क्यू-पॉइंट, मथुरा रोड-पुराना किला, मथुरा रोड-शेरशाह रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, रफी मार्ग और पंडारा रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है. कई गोलचक्करों पर भी डायवर्जन लागू हो सकता है.
सड़क किनारे किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी. गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों को क्रेन से उठाया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए जरूरी सूचना
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए वैकल्पिक रास्तों की सलाह दी गई है. यात्री आरएमएल हॉस्पिटल रोड, मंदिर मार्ग, रानी झांसी रोड या विंडसर प्लेस का उपयोग कर सकते हैं.
नए साल की पूर्व संध्या से पहले ही दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में बड़े स्तर पर सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया है.
पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगी पार्किंग
ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग के लिए गोल डाकखाना, पटेल चौक, मंडी हाउस, मिंटो रोड, पंचकुइयां रोड, बंगाली मार्केट, विंडसर प्लेस और गोल मार्केट के आसपास कई वैकल्पिक जगहें तय की हैं.
हालांकि कनॉट प्लेस के पास पार्किंग सीमित रहेगी और वह भी पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर मिलेगी. नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन टो किए जाएंगे. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए दक्षिण दिशा से वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं. कनॉट प्लेस से चेम्सफोर्ड रोड की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी.
इन धाराओं के तहत होगी कार्रवाई
शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की जाएगी. तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर धारा 112/183 लागू होगी. स्टंट बाइकिंग, लापरवाही, जिग-जैग ड्राइविंग या खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.
Delhi New Year Traffic Advisory: मदद के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें. खासतौर पर मेट्रो को प्राथमिकता दें. शराब पीकर गाड़ी चलाने से पूरी तरह बचें. ट्रैफिक नियम तोड़ने या जश्न के दौरान अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. आम लोगों से धैर्य रखने की अपील की गई है. सभी चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें. किसी भी समस्या या जानकारी के लिए व्हाट्सएप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095 / 011-25844444 पर संपर्क किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें :- यूपी की सत्ता का जातीय खेल: 75 साल में किसका राज, कौन बना किंगमेकर और कौन आज भी सत्ता से दूर? जानिए किस जाति के कितने CM














