Rekha Gupta Biography: अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की नई सीएम में है एक समानता भी, यहां जानें रेखा गुप्ता के बारे में रोचक बातें

Rekha Gupta Biography: अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की नई सीएम में है एक समानता भी, यहां जानें रेखा गुप्ता के बारे में रोचक बातें

Authored By: JP Yadav

Published On: Wednesday, February 19, 2025

Updated On: Thursday, February 20, 2025

Rekha Gupta Biography: अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की नई सीएम में है एक समानता भी, यहां जानें रेखा गुप्ता के बारे में रोचक बातें
Rekha Gupta Biography: अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की नई सीएम में है एक समानता भी, यहां जानें रेखा गुप्ता के बारे में रोचक बातें

Rekha Gupta biography: शालीमार बाग सीट से BJP की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर जनता को अपनी सेवाएं देंगी.

Authored By: JP Yadav

Updated On: Thursday, February 20, 2025

Rekha Gupta biography: दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi New CM Rekha Gupta) होंगी. 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम घोषित होने के 10 दिन बाद राजधानी को अपना सीएम मिल गया. रेखा गुप्ता अब गुरुवार (20 फरवरी, 2025) को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. 27 साल बाद BJP का कोई विधायक राष्ट्रीय राजधानी का सीएम बन रहा है. बुधवार शाम को विधायक दल की बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुना. मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली नई BJP सरकार और उनके मंत्रिपरिषद को गुरुवार दोपहर रामलीला मैदान में शपथ दिलाई जाएगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे.

चौथी महिला सीएम होंगी दिल्ली की

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी. इससे पहले बतौर सीएम सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की जनता को अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इसके साथ ही वह मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली में BJP की चौथी मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. इतना ही नहीं, वर्तमान में रेखा गुप्ता BJP शासित किसी भी राज्य में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं.

डीयू से ली है कानून की डिग्री

रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से कानून की डिग्री ली है. उन्होंने 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) के सदस्य के रूप में राजनीति में प्रवेश किया. वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी करीबी संबंध रखती हैं. इतना ही नहीं, वह महिलाओं से संबंधित मामलों में सक्रिय रूप से शामिल रहती हैं.

दिल्ली की सीएम का हरियाणा कनेक्शन

यह भी कम रोचक नहीं कि इससे पहले तीन बार लगातार सीएम बनने वाले अरविंद केजरीवाल हरियाणा के हिसार से ताल्लुक रखते थे, जबकि दिल्ली की नई सीएम हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं. इस तरह वह चौथी सीएम हैं, जो हरियाणा से संबंध रखती है. इससे पहले सुषमा स्वराज हरियाणा के अंबाला से और दिल्ली के पहले सीएम चौधरी ब्रह्म प्रकाश हरियाणा के रेवाड़ी से संबंध रखते थे.

तीसरे प्रयास में मारी बाजी

रेखा गुप्ता BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं. वह 2007 में उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से तत्कालीन उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) की पार्षद थीं. इसके अलावा 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट पर उन्होंने आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक वोटों से हराया. इससे पहले वे दो बार 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में बंदना कुमारी से हार गई थीं, लेकिन तीसरी बार उन्हें सफलता मिली. दरअसल उन्होंने 2022 में BJP उम्मीदवार के तौर पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत हासिल करने में नाकाम रहीं और अब दिल्ली की सीएम के रूप में जनता की सेवा करेंगीं.

हरियाणा के जींद से है परिवार

रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में हुआ था. पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे. वर्ष 1976 में के पिता जयभगवान की नौकरी दिल्ली में लगी तो परिवार राजधानी आ गया. रेखा गुप्ता ने स्कूली के साथ फिर कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से की. उन्होंने दौलत राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है. वर्ष 1998 में उनकी शादी मनीष गुप्ता से हुई. पति दिल्ली में स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं.

RSS से रही है करीबी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय रेखा गुप्ता बचपन से ही सदस्य रही हैं. उन्होंने संघ की छात्र शाखा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के जरिये ही छात्र राजनीति में एंट्री की. वह 1994-95 में वह दौलत राम कॉलेज की सचिव चुनी गईं. वर्ष 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की सचिव बनीं. इस तरह रेखा गुप्ता ने 1996 से 1997 तक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष के रूप में राजनीति में समय बिताया और राजनीति के गुर सीखे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Budget 2025: फ्री बिजली और मेट्रो समेत जानिये 5 बड़ी घोषणाएं, सरकारी पदों पर भर्ती का भी हुआ एलान

About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य राज्य खबरें