हरियाणा में खत्म हुआ साथ, आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने झटक दिया हाथ

Authored By: सतीश झा

Published On: Thursday, July 18, 2024

Aam Aadmi party and congress alliance broken in Haryana
Aam Aadmi party and congress alliance broken in Haryana

राजनीति का एक और चरित्र हरियाणा में अब दिख रहा है। लोकसभा चुनाव के साथी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अब राज्य विधानसभा चुनाव में अलग-अलग ताल ठोकेंगे। गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने घोषणा कर दी कि राज्य की सभी 90 सीटों पर वह अकेले चुनाव लड़ेगी।

Authored By: सतीश झा

Last Updated On: Thursday, July 18, 2024

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने राज्य की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। हरियाणा में अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, और इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस एक दूसरे के साथ मुकाबला करेंगी। यह चुनाव राजनीतिक मायने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में AAP और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन AAP को सिर्फ एक सीट मिली थी।

हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की। चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक महत्वपूर्ण पार्टी बन चुकी है। आप आज एक राष्ट्रीय पार्टी है। जब हमने गुजरात में 14 प्रतिशत वोट हासिल किए तब से हम आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी बने। हमारी 2 राज्यों में सरकार है। गुजरात और गोवा में हमारे विधायक हैं। अब हरियाणा में विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। जिसे हम पूरी शक्ति से लड़ेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम सभी 90 सीटों पर लड़ेंगे।

हरियाणा के अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता (Haryana President Dr Sushil Gupta) ने कही ये बात

आम आदमी पार्टी (AAP) हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, “आम आदमी पार्टी 90 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है, हर बूथ पर तैयारी जा रही है। हरियाणा की जनता अरविंद केजरीवाल को चाहती है… हर व्यक्ति चाहता है कि दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा को 24 घंटे बिजली-पानी मिलना चाहिए। हर व्यक्ति को रोजगार मिलना चाहिए, नशे, अपराध पर लगाम लगना चाहिए। अब हरियाणा बदलना चाहिए…”

आप नेताओं ने बताई अपनी ये रणनीति

चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान संदीप पाठक ने कहा कि अगर किसी को संदेह है कि आप हरियाणा में कैसे चुनाव लड़ेगी मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आप हरियाणा जबरदस्त चुनाव लड़ेगी। बूथ स्तर पर लड़ेगी। हमें हर जगह से बदलाव की आवाज सुनाई देगी। कुरुक्षेत्र में हमने लोकसभा चुनाव लड़ा। हम सिर्फ 20 हजार वोट से हारे।

आप सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) ने कहा कि आज हरियाणा को आम आदमी पार्टी की जरूरत है। हमने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया। बिना भ्रष्टाचार के नौकरियां दी। कहीं कोई पेपर लीक नहीं हुआ। शिक्षा व्यवस्था बेहतर की। पार्टी ने ‘हरियाणा में बदलेंगे हाल अब लाएंगे केजरीवाल‘ का नारा दिया।

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य राज्य खबरें