MHADA Lottery 2025: ठाणे-वसई में 25000 में पायें घर, आवेदन शुरू, जानिए पूरी प्रक्रिया

Authored By: Nishant Singh

Published On: Saturday, July 19, 2025

Updated On: Saturday, July 19, 2025

MHADA Lottery 2025

MHADA Lottery 2025 in Hindi: अगर आप भी महाराष्ट्र में अपने सपनों का घर सस्ते दामों पर खरीदना चाहते हैं, तो एमएचएडीए लॉटरी 2025 आपके लिए सुनहरा अवसर है. इस योजना के तहत EWS, LIG, MIG और HIG वर्ग के लिए हजारों फ्लैट और प्लॉट बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. आवेदन प्रक्रिया से लेकर पात्रता, जरूरी दस्तावेज़, शुल्क और आवंटन प्रक्रिया तक, इस लेख में आपको मिलेगी हर वो जानकारी जो इस लॉटरी में सफल होने के लिए जरूरी है. मौका हाथ से न जाने दें. अबकी बार, अपने सपनों का घर आपका हो सकता है.

Authored By: Nishant Singh

Updated On: Saturday, July 19, 2025

“ख़्वाब होता है एक छोटा-सा घर, जिसमें हर दीवार पर अपनी कहानी हो…”
हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का एक घर हो, जहां ज़िंदगी चैन से कटे, अपनेपन का एहसास हो और किराए के बोझ से मुक्ति मिले. इसी सपने को साकार करने का बेहतरीन मौका एक बार फिर लेकर आई है एमएचएडीए लॉटरी 2025 (MHADA Lottery 2025). महाराष्ट्र सरकार की इस योजना के ज़रिए आम लोग भी बेहद कम कीमत में अपने सपनों का घर खरीद सकते हैं. तो आइए, जानते हैं, क्या है एमएचएडीए लॉटरी? कैसे करें आवेदन? कौन पात्र है? और क्या है इस साल की खास बातें?

क्या है एमएचएडीए लॉटरी 2025? (What is MHADA Lottery 2025?)

एमएचएडीए (MHADA) यानी महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी हर साल हज़ारों घरों की लॉटरी निकालती है ताकि आम लोगों को कम लागत में घर मिल सकें. इस योजना का मकसद सिर्फ घर बेचना नहीं है, बल्कि सस्ते, गुणवत्तायुक्त और टिकाऊ आवास उपलब्ध कराना है.
इस बार एमएचएडीए लॉटरी 2025 चार आय वर्गों के लिए निकाली जा रही है:

  • EWS (अत्यंत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)
  • LIG (निम्न आय वर्ग)
  • MIG (मध्यम आय वर्ग)
  • HIG (उच्च आय वर्ग)

इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें घर बाज़ार दर से काफी सस्ते दिए जाते हैं. इससे पहली बार घर खरीदने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलती है.

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

आवेदन तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 14 जुलाई 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2025
ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025
आरटीजीएस / एनईएफटी की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025
ड्राफ्ट आवेदक सूची जारी 21 अगस्त 2025
अंतिम आवेदक सूची जारी 1 सितंबर 2025
लॉटरी ड्रॉ की तिथि 3 सितंबर 2025
रिफंड प्रक्रिया की शुरुआत घोषित किया जाएगा

कहां-कहां मिलेंगे घर और प्लॉट?

कोंकण बोर्ड की ओर से इस साल की लॉटरी को 5 अलग-अलग भागों में बांटा गया है:

  • 565 फ्लैट – समावेशी योजना (20%)
  • 3,002 फ्लैट – एकीकृत शहर आवास योजना (15%)
  • 1,677 फ्लैट – म्हाडा कोंकण मंडल आवास योजना
  • 41 फ्लैट – 50% किफायती योजना के तहत
  • 77 प्लॉट – स्वतंत्र बिक्री के लिए उपलब्ध

इन फ्लैट्स की कीमत आम आदमी की पहुंच में है और स्थानों की विविधता इसे और भी आकर्षक बनाती है.

एमएचएडीए लॉटरी के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

एमएचएडीए लॉटरी के लिए पात्रता कौन-कौन हैं, आईए जानते हैं:

आय वर्गानुसार पात्रता (Urban Areas):

आय वर्ग वार्षिक आय सीमा
EWS ₹0 – ₹6 लाख
LIG ₹0 – ₹9 लाख
MIG ₹0 – ₹12 लाख
HIG ₹12 लाख +

ग्रामीण/मध्यम शहर (10 लाख से कम जनसंख्या):

आय वर्ग वार्षिक आय सीमा
EWS ₹0 – ₹4.5 लाख
LIG ₹0 – ₹7.5 लाख
MIG ₹0 – ₹12 लाख
HIG ₹12 लाख +

अन्य पात्रता शर्तें:

  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए.
  • आवेदक या उनके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर महाराष्ट्र में कोई घर/प्लॉट नहीं होना चाहिए.
  • महाराष्ट्र का डोमिसाइल प्रमाणपत्र जरूरी है (पिछले 5 वर्षों का रेजिडेंस होना चाहिए).
  • आवेदन संबंधित आय वर्ग और योजना के अनुसार होना चाहिए.

जरूरी दस्तावेज़ों की सूची (Documents Required for MHADA Lottery 2025)

एमएचएडीए लॉटरी 2025 के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी पोर्टल पर अपलोड करनी होती है. ये दस्तावेज़ आपकी पहचान, आय, निवास और पात्रता को प्रमाणित करते हैं. नीचे दी गई सूची के अनुसार सभी दस्तावेज़ तैयार रखें:

  • आधार कार्ड (आवश्यक)
  • पैन कार्ड (आवश्यक)
  • महाराष्ट्र डोमिसाइल सर्टिफिकेट (पिछले 5 वर्षों का)
  • आय प्रमाण पत्र (ITR/Salary Certificate – FY 2023–24)
  • पीएमएवाई रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • बैंक खाता विवरण + कैंसल चेक
  • एड्रेस प्रूफ (ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर ID या पासपोर्ट – वैकल्पिक)

नोट: सभी दस्तावेज़ PDF या JPEG फॉर्मेट में, निर्धारित साइज में अपलोड करें.

फीस और डिपॉज़िट (Fees & Payment Details)

श्रेणी डिपॉज़िट (EMD)
EWS ₹25,000
LIG ₹50,000
MIG ₹1,00,000
HIG ₹1,50,000
PMAY-EWS ₹10,000
  • सभी कैटेगिरी को ₹590 शुल्क + GST देना होगा.
  • भुगतान UPI, नेट बैंकिंग, कार्ड, या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए किया जा सकता है.

स्टांप ड्यूटी व रजिस्ट्रेशन शुल्क:

  • 5–6% स्टांप ड्यूटी
  • 1% रजिस्ट्रेशन चार्ज
  • ये दरें संपत्ति की लोकेशन और बाजार मूल्य पर निर्भर करती हैं.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? (How to Apply Online Step-by-Step Process)

  • पंजीकरण करें: mhada की आधिकारिक वेबसाइट housing.mhada.gov.in पर जाएं और नया यूज़र बनाएं.

MHADA Lottery 2025

  • बुनियादी जानकारी भरें: मोबाइल नंबर (आधार से लिंक), ईमेल, नाम, पैन, वैवाहिक स्थिति, आय वर्ग इत्यादि.
  • लॉगिन कर आवेदन भरें: सभी उपलब्ध योजनाओं में से अपने लिए उपयुक्त स्कीम चुनें और फॉर्म भरें.
  • दस्तावेज़ अपलोड करें: सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करें.
  • शुल्क भुगतान करें: आवेदन शुल्क और डिपॉज़िट का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.
  • सूची जांचें: ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद सुझाव/आपत्तियां दर्ज करें.
  • लॉटरी ड्रॉ व आवंटन: अंतिम सूची आने के बाद लॉटरी ड्रॉ होगा और परिणाम पोर्टल पर घोषित होंगे.
  • स्वीकृति या अस्वीकृति: अगर आवंटन होता है, तो निश्चित समय में उसे स्वीकार या अस्वीकार करें.

कैसे होगा आवंटन? (Allotment Process)

एमएचएडीए लॉटरी 2025 (MHADA Lottery 2025 allotment process) में घरों का आवंटन पूरी तरह से पारदर्शी और कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ प्रणाली के माध्यम से किया जाता है. योग्य आवेदकों की अंतिम सूची जारी होने के बाद, निर्धारित तिथि पर लकी ड्रॉ आयोजित होता है, जिसमें स्वतः चयन प्रक्रिया होती है. कुछ योजनाओं में “फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व” (FCFS) का विकल्प भी उपलब्ध होता है, जिसमें पहले आवेदन करने वालों को प्राथमिकता दी जाती है. ड्रॉ के परिणाम आवेदकों को वेबसाइट, SMS और ईमेल के माध्यम से भेजे जाते हैं. सफल आवेदकों को तय समय सीमा में भुगतान करना होता है, जबकि असफल आवेदकों का डिपॉजिट वापस कर दिया जाता है.

ई-नीलामी कैसे करें? (MHADA e-Auction Process)

अगर आप चाहें तो लॉटरी के अलावा ई-नीलामी (e-Auction) से भी घर ले सकते हैं. प्रक्रिया:

  • ई-नीलामी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें
    “Bidder Registration” सेक्शन में लॉगिन और जानकारी भरें.
  • OTP वेरिफिकेशन करें और अकाउंट एक्टिवेट करें.
  • डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें.
  • स्कीम चुनकर बोली लगाएं.
  • यह प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी है.

क्या MHADA घर को तुरंत बेच सकते हैं?

नहीं. एमएचएडीए से आवंटित घर को आप 5 साल के लॉक-इन पीरियड के पहले नहीं बेच सकते.
इससे पहले PoA (पावर ऑफ अटॉर्नी) के ज़रिए बेचने की कोशिश अवैध मानी जाएगी और ऐसा करने पर संपत्ति जब्त की जा सकती है.

मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन (IHLMS 2.0)

  • अब आप IHLMS 2.0 ऐप के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं.
  • ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है.
  • रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 14 जुलाई दोपहर 1 बजे से हुई है.

एमएचएडीए लॉटरी 2025 (MHADA Lottery 2025) सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि लाखों लोगों के सपनों का द्वार है. अगर आप भी सस्ते, पक्के और कानूनी रूप से सुरक्षित घर की तलाश में हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें.अपनी पात्रता सुनिश्चित करें, डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें और समय रहते आवेदन करें. क्योंकि हो सकता है अगली बार जब आप अपने सपनों का दरवाज़ा खोलें, तो वो दरवाज़ा एमएचएडीए का ही हो.

डिस्क्लेमर (Disclaimer):

यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है. Galgotias Times और इसके लेखक का उद्देश्य किसी भी व्यक्ति को लॉटरी टिकट खरीदने या इसमें निवेश करने के लिए प्रेरित करना नहीं है. लॉटरी एक किस्मत पर आधारित खेल है, जिसमें जोखिम शामिल होता है. हम किसी भी प्रकार की आर्थिक हानि या नुकसान के लिए ज़िम्मेदार नहीं होंगे. पाठकों से अनुरोध है कि वे किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले अपने विवेक का उपयोग करें. यह लेख केवल केरल राज्य लॉटरी के आधिकारिक विवरण का संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण है.

FAQ

आवेदन की प्रक्रिया 14 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है और इच्छुक आवेदक 13 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल 5,285 फ्लैट और 77 प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जो ठाणे, वसई, बदलापुर और ओरोस जैसे क्षेत्रों में स्थित हैं.
वे सभी व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है, और जिनके पास महाराष्ट्र का डोमिसाइल सर्टिफिकेट है. उनके नाम पर महाराष्ट्र में पहले से कोई घर नहीं होना चाहिए.
हाँ, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. आप housing.mhada.gov.in या IHLMS 2.0 मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
नहीं. एमएचएडीए से आवंटित घर को 5 साल के लॉक-इन पीरियड के पहले बेचना या ट्रांसफर करना गैरकानूनी है.
जी हाँ, असफल आवेदकों की EMD राशि 7 कार्यदिवसों में वापस कर दी जाती है. हालांकि, आवेदन शुल्क गैर-वापसी योग्य होता है.
  • EWS (₹0–₹6 लाख)
  • LIG (₹0–₹9 लाख)
  • MIG (₹0–₹12 लाख)
  • HIG (₹12 लाख से अधिक)
About the Author: Nishant Singh
निशांत कुमार सिंह एक पैसनेट कंटेंट राइटर और डिजिटल मार्केटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और जनसंचार का गहरा अनुभव है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए आकर्षक आर्टिकल लिखने और कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करने में माहिर, निशांत हर लेख में क्रिएटिविटीऔर स्ट्रेटेजी लाते हैं। उनकी विशेषज्ञता SEO-फ्रेंडली और प्रभावशाली कंटेंट बनाने में है, जो दर्शकों से जुड़ता है।
Leave A Comment

यह भी पढ़ें

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण