राज्यवार खबरें (States News)
Himachal Pradesh News
Last Updated: August 7, 2026
हिमाचल प्रदेश में मानसून की भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. राज्य में 145 सड़कें बंद, 224 ट्रांसफार्मर ठप और 14 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं. मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित है. 30 जून से 6 अगस्त तक बारिश से 142 लोगों की मौत हुई और करीब 797.86 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया.
Uttar Pradesh News
Last Updated: August 5, 2026
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने नया जनसंपर्क अभियान शुरू करने की तैयारी की है. इसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानेंगे और लोगों को सपा सरकार के कार्यों से भी अवगत कराएंगे. अभियान की शुरुआत वाराणसी से किए जाने की योजना है.
Uttar Pradesh News
Last Updated: August 5, 2026
अयोध्या के राम मंदिर में अब राम दरबार के दर्शन के लिए वीआईपी पास की जरूरत नहीं होगी. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने विशेष पास व्यवस्था खत्म कर दी है. अब श्रद्धालु सामान्य कतार से पहले रामलला और फिर प्रथम मंजिल पर स्थित राम दरबार के सहज दर्शन कर सकेंगे.
States News
Last Updated: August 4, 2026
तमिलनाडु के डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन एक बार फिर विवादों में हैं. अभिनेत्री तृषा पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है. इससे पहले सनातन धर्म, वी.के. शशिकला और ‘वंदे मातरम्’ जैसे मुद्दों पर दिए गए उनके बयानों ने भी देशभर में राजनीतिक और कानूनी बहस छेड़ी थी.
Bihar News
Last Updated: August 4, 2026
Bankipur Election: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. भाजपा का मजबूत गढ़ टूट गया, जबकि राजद तीसरे स्थान पर सिमट गई. इस नतीजे ने नेतृत्व, जमीनी राजनीति और बदलते मतदाता रुझानों को लेकर कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं.
Jharkhand News
Last Updated: August 4, 2026
Student Protests Jharkhand: झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो तीसरे दिन भी आमरण अनशन पर डटे हैं. दूसरी ओर, CID ने 18 ठिकानों पर छापेमारी की और पूर्व JPSC अध्यक्ष से सात घंटे तक पूछताछ कर जांच तेज कर दी है.
असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत का बड़ा ऐलान, हर प्रभावित परिवार को मिलेगी 75 हजार रुपये की सहायता
असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत का बड़ा ऐलान, हर प्रभावित परिवार को मिलेगी 75 हजार रुपये की सहायता
States News
Last Updated: August 3, 2026
असम सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत देते हुए प्रति परिवार 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है. पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये जारी किए गए हैं. राहत शिविरों, पुनर्वास और प्रभावित किसानों की मदद के लिए भी सरकार ने तेज़ी से कदम बढ़ाए हैं.
Uttar Pradesh News
Last Updated: August 3, 2026
UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 2027 चुनाव से पहले राजनीतिक मुकाबले का अहम मंच बनने जा रहा है. सरकार अनुपूरक बजट और विधेयक पेश करेगी, जबकि विपक्ष पेपर लीक, शिक्षा, किसानों, बेरोजगारी, स्कूलों के विलय और राम मंदिर चढ़ावा विवाद जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है.
Delhi News
Last Updated: August 1, 2026
Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू की है. इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता मिलेगी. ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. योजना में पात्रता, भुगतान के दो विकल्प और स्पष्ट नियम तय किए गए हैं, जिससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा.
Uttar Pradesh News
Last Updated: July 31, 2026
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'प्लान-100' अभियान तेज कर दिया है. 100 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों के दौरे, विकास परियोजनाओं, जनता संवाद और संगठन की सक्रियता के जरिए बीजेपी सत्ता की हैट्रिक की रणनीति को मजबूत करने में जुटी हुई है.












