राज्यवार खबरें (States News)
States News
Last Updated: August 13, 2026
Ranchi Assembly Gherao: रांची में 10 अगस्त को हुए विधानसभा घेराव के बाद पुलिस ने 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिनमें 100 नामजद और 500 अज्ञात हैं. छात्रों का आंदोलन 25 जुलाई से जारी है. भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और स्वतंत्र जांच समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी सरकार पर दबाव बना रहे हैं.
Uttar Pradesh News
Last Updated: August 13, 2026
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता वाली योजना पर मंथन चल रहा है. प्रस्ताव के अनुसार चुनाव से पहले 20 हजार रुपये की पहली किस्त और बाद में 10-10 हजार की तीन किस्तें दी जा सकती हैं. हालांकि, योजना को अभी अंतिम मंजूरी नहीं मिली है.
Himachal Pradesh News
Last Updated: August 13, 2026
Monsoon havoc in Himachal: हिमाचल प्रदेश में मानसून की भारी बारिश ने 30 जून से 9 अगस्त के बीच 157 लोगों की जान ले ली और 257 लोग घायल हुए. करीब 886 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि 259 सड़कें बंद हैं. विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन के साथ अवैज्ञानिक निर्माण को भी बढ़ते आपदा जोखिम की वजह मानते हैं.
Delhi News
Last Updated: August 10, 2026
Delhi Govt Jobs: दिल्ली सरकार नई ड्रोन नीति के जरिए तकनीक, रिसर्च, ट्रेनिंग और कारोबार को बढ़ावा देने की तैयारी में है. पांच साल की इस नीति के लिए 85 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है. सरकार को उम्मीद है कि ड्रोन उद्योग के विस्तार, स्टार्टअप समर्थन और सरकारी इस्तेमाल से 1,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे.
Uttar Pradesh News
Last Updated: August 10, 2026
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO पद की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. 5200 से अधिक आवेदनों की जांच के बाद 18 उम्मीदवार फाइनल राउंड में पहुंचे हैं. 11 और 12 अगस्त को रामजन्मभूमि परिसर में इंटरव्यू होगा, जबकि 2 सितंबर को ट्रस्ट अंतिम फैसला करेगा.
States News
Last Updated: August 10, 2026
रांची में JPSC-JSSC-CGL परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. विधानसभा मार्च के बीच बीजेपी ने भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू हिरासत में लिए गए. बीजेपी CBI जांच की मांग कर रही है, जबकि सरकार ने अधिकांश मांगों पर सहमति का दावा किया है.
Uttar Pradesh News
Last Updated: August 10, 2026
Pulmonary Hypertension: पल्मोनरी हाइपरटेंशन की पहचान अक्सर देर से होती है, जबकि सांस फूलना इसका शुरुआती संकेत हो सकता है. लखनऊ में आयोजित PH समिट में विशेषज्ञों ने बीमारी की जल्द पहचान, आधुनिक जांच और बेहतर उपचार पर चर्चा की. समय पर इलाज से गंभीर स्थिति और जटिलताओं का जोखिम कम किया जा सकता है.
Uttarakhand News
Last Updated: August 8, 2026
Uttarakhand Flying Car: उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी युवा रवि टम्टा ने फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार कर उसका सफल उड़ान परीक्षण किया है. कई वर्षों की मेहनत के बाद हासिल इस उपलब्धि ने तकनीकी क्षेत्र में नई उम्मीद जगाई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रवि के इनोवेशन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी.
Uttar Pradesh News
Last Updated: August 8, 2026
Ramayani Samman 2026: काशी में तुलसी जयंती के अवसर पर 19 अगस्त को बीएचयू में ‘रामायणी सम्मान-2026’ समारोह आयोजित होगा. रामायण रिसर्च काउंसिल ने देशभर से 250 से अधिक नामांकनों में से 28 विभूतियों का चयन किया है. सात अलग-अलग श्रेणियों में मिलने वाले इस सम्मान में साहित्य, संगीत, शोध, रामकथा और राष्ट्रसेवा से जुड़े व्यक्तित्व शामिल हैं.
States News
Last Updated: August 8, 2026
केरल में मानसून के बीच लेप्टोस्पायरोसिस यानी ‘रैट फीवर’ का खतरा बढ़ गया है. 29 जुलाई 2026 तक 1,352 कन्फर्म मामले और 58 मौतें दर्ज हुईं. दूषित पानी और मिट्टी इसका प्रमुख संक्रमण स्रोत हैं. तेज बुखार, मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण दिखने पर सावधानी और समय पर इलाज जरूरी है.












