राज्यवार खबरें (States News)
Delhi News
Last Updated: April 26, 2025
आम आदमी पार्टी sanatan sewa samiti Members list: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025) की तैयारी की कड़ी में आम आदमी पार्टी (AAP) ने सनातन सेवा समिति (sanatan sewa samiti) का गठन किया है. इस समिति में घनेन्द्र भारद्वाज को प्रभारी बनाया है. घनेन्द्र भारद्वाज AAP के सक्रिय नेताओं में शुमार हैं और वह अरविंद केजरीवाल के काफी करीबी भी माने जाते हैं. ऐसे में AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल ने घनेन्द्र भारद्वाज को बड़ा मौका देते हुए सनातन सेवा समिति का प्रभारी नियुक्त किया है. इसके अलावा हाल ही में भारतीय जनता पार्टी मंदिर प्रकोष्ठ से आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले विजय शर्मा को भी प्राथमिकता दी गई है. उन्हें सनातन सेवा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. दिल्ली में चुनाव के लिहाज से AAP का यह बड़ा दांव है. इन दोनों के अलावा समिति में और भी कई लोगों को जगह दी गई है. इन नियुक्तियों को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है.
Maha Kumbh Fair
Last Updated: January 10, 2025
प्रयागराज के पंडे या पुरोहित सिर्फ पूजा-पाठ या जन्मकुंडली मात्र ही नहीं देखते हैं। वे राष्ट्र धर्म के प्रति भी सचेत रहे हैं। इतिहास गवाह है कि प्रयागराज के पंडों ने न सिर्फ राजाओं को गद्दी पर बैठने में मदद की, बल्कि अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संघर्ष में भी भाग लिया।
Maha Kumbh Fair
Last Updated: January 10, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रयागराज दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सर्किट हाउस में महाकुम्भ (Mahakumbh 2025) के अवसर पर प्रसार भारती के एफएम चैनल कुम्भवाणी (Kumbhvani) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने एफएम चैनल के सफल होने की आकांक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा विश्वास है कि यह एफएम चैनल न सिर्फ लोकप्रियता की नई ऊंचाई हासिल करेगा, बल्कि महाकुम्भ (Mahakumbh 2025) को दूरदराज के उन गांवों तक भी ले जाएगा जहां लोग चाहकर भी यहां नहीं पहुंच पाते हैं। उन लोगों तक इन सुविधाओं के माध्यम से हम महाकुम्भ की हर जानकारी पहुंचाएंगे।
Uttar Pradesh News
Last Updated: January 10, 2025
पर्यटन मंत्री करेंगे उद्घाटन, रविवार को औपचारिक समापन समारोह में मिलेगा मुख्यमंत्री का सानिध्य। गोरखपुर की ब्रांडिंग का बड़ा मंच बन रहा है गोरखपुर महोत्सव। गोरखपुर इतिहास और गर्वानुभूति कराने वाले विरासत से समृद्ध है तो बीते सात सालों से यहां का विकास नजीर पेश कर रहा है।
Delhi News
Last Updated: April 26, 2025
Delhi Voter List : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025) के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी, जबकि काउंटिंग की डेट 8 फरवरी (Delhi Vidhan Sabha Counting Date 2025) तय है. 8 फरवरी को दोपहर बाद तक सभी सीटों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. वहीं, माना जा रहा है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह तक दिल्ली के 2 करोड़ से अधिक लोगों को नई सरकार मिल जाएगी. दरअसल, दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है. ऐसे में दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए इस तारीख से पहले चुनाव प्रक्रिया कराई जा रही है. लोकतंत्र के इस पर्व पर बतौर वोटर अपनी जिम्मेदारी नहीं भूलें और मतदान जरूर करें, इसके लिए कुछ चीजें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. अगर आप भी दिल्ली के निवासी और वोटर भी हैं तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. नागरिक होने के नाते मतदान करना न केवल आपका अधिकार है, बल्कि नैतिक दायित्व भी है. इस स्टोरी में दिल्ली के मतदाताओं के जेहन में चल रहे इस सवाल का जवाब मुहैया कराएंगे कि वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें ?
Delhi News
Last Updated: April 26, 2025
Delhi Chunav 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025) जीत कर लगातार चौथी बार सरकार बनाने की कोशिश में है. अगर ऐसा हुआ तो अरविंद केजरीवाल दिल्ली की राजनीति में इतिहास रच देंगे और यह रिकॉर्ड आने वाले समय में किसी भी राजनीतिक दल के लिए तोड़ना करीब-करीब नामुमकिन होगा. इसके लिए AAP मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (ex Delhi CM Arvind Kejriwal) ने मोर्चा भी संभाल लिया है. वह लगातार मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हैं. परिपक्व राजनेता की तरह केजरीवाल नए-नए एलान भी कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल वैसे भी जनता को लुभाने के लिए लोकलुभावनी योजनाओं की घोषणा के लिए खासे मशहूर हैं. इसी कड़ी में उन्होंने 'जाट कार्ड' (Delhi Jaat Voters) खेल दिया है.
Bihar News
Last Updated: April 26, 2025
Bihar Young Man Missing Mystery : नथुनी के गायब होने पर परेशान मामा ने ऐसे लोगों पर आरोप लगा दिया, जो बिल्कुल बेकसूर थे. बावजूद इसके उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया.
Delhi News
Last Updated: April 26, 2025
DDA Special Housing Scheme 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नए साल पर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. डीडीए ने तीन हाउसिंग स्कीमें (डीडीए स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2025, डीडीए श्रमिक आवास योजना 2025 और डीडीए सबका घर आवास योजना 2025) लॉन्च की हैं.
States News
Last Updated: January 9, 2025
कांग्रेस पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 'जीवन रक्षा योजना' नामक स्वास्थ्य बीमा योजना लॉन्च की है। पार्टी ने दिल्ली की जनता से वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आती है, तो प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। यह योजना कांग्रेस की दूसरी गारंटी है। इससे पहले पार्टी ने 6 जनवरी को 'प्यारी दीदी योजना' के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का ऐलान किया था।
States News
Last Updated: January 9, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक 10 जनवरी को होने की संभावना है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य सदस्य शामिल होंगे।












