राज्यवार खबरें (States News)
States News
Last Updated: January 8, 2025
इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर पिटीशन संख्या 988/2024 पर सुनवाई हुई, जिसे विजय सिंह तेवा ने अपने अधिवक्ता रीना एन सिंह ओर राणा सिंह के माध्यम से दायर किया था। इस याचिका में मथुरा में लंबित श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट स्थानांतरित करने की मांग की गई है।
States News
Last Updated: January 8, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28वें युवा उत्सव-2025 में उत्तर प्रदेश के प्रतिभागी दल को बुधवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उत्सव 10 से 12 जनवरी तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगा।
Maha Kumbh Fair
Last Updated: January 8, 2025
यज्ञ को आध्यात्मिक शुद्धि का माध्यम माना जाता है। इसे कई शुभ कार्यों का प्रेरक भी माना जाता है। इसलिए महाकुंभ क्षेत्र में तीन करोड़ आहुति वाले यज्ञ शाला का निर्माण किया जा रहा है, ताकि मेले में यज्ञ कार्य भी सुचारू रूप से होता रहे।
Delhi News
Last Updated: April 27, 2025
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने हालिया वर्षों और आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उठाए गए सवालों और आरोपों पर अपना पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर जवाब देते हुए भारत की मतदान प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर दिया।
Delhi News
Last Updated: January 9, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि इस बार भी दिल्ली में चुनाव एक ही चरण में होंगे। वोटिंग की तारीख 5 फरवरी तय की गई है, जबकि नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। तारीखों की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस भी इस बार पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है।
Delhi News
Last Updated: January 7, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राष्ट्रीय राजधानी में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वीप (SVEEP) के तहत 21 से 23 जनवरी के बीच एक ऑनलाइन क्विज़ का आयोजन किया जाएगा। इस क्विज़ के विजेताओं को 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
Delhi News
Last Updated: January 9, 2025
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 35 सीटें ऐसी हैं, जहां पूर्वांचली वोटरों का प्रभाव महत्वपूर्ण होता है। इन सीटों पर जीत और हार का निर्धारण करने में पूर्वांचली वोटरों की अहम भूमिका रहती है। विकासपुरी, द्वारका, करावल नगर, मॉडल टाउन, बुराड़ी, उत्तम नगर, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, बदरपुर, पालम, राजेंद्र नगर, देवली जैसी सीटों पर पूर्वांचली वोटरों की संख्या सबसे अधिक है। इन विधानसभा क्षेत्रों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लगभग 40 से 50 प्रतिशत मतदाता निवास करते हैं।
Delhi News
Last Updated: January 9, 2025
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों में महिला मतदाताओं की अहम भूमिका होगी। दिल्ली की महिला वोटरों की चिंताएं और उनकी प्राथमिकताएं चुनावी परिणामों पर गहरा असर डाल सकती हैं। दिल्ली में महिला मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 है, जो कुल मतदाता संख्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनावों में महिला मतदाताओं का वोट निर्णायक साबित हो सकता है, और उनकी पसंद और मुद्दों पर आधारित मतदान दिल्ली की राजनीतिक दिशा को प्रभावित कर सकता है।
Delhi News
Last Updated: January 9, 2025
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग 7 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें चुनाव तारीखों की घोषणा की जाएगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली में दोपहर 2 बजे होगी। उम्मीद है कि इस बार दिल्ली में चुनाव एक ही चरण में आयोजित किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि फरवरी महीने में मतदान हो सकता है।
States News
Last Updated: January 7, 2025
तमिलनाडु विधानसभा का शीतकालीन सत्र राज्यपाल आरएन रवि के राष्ट्रगान के कथित अपमान के कारण सदन से बाहर जाने के साथ शुरू हुआ। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, डीएमके नेताओं ने रवि की हरकत की निंदा करते हुए कहा कि राज्यपाल की यह आदत बन गई है।












