Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस ने ‘जीवन रक्षा योजना’ लॉन्च की

Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस ने ‘जीवन रक्षा योजना’ लॉन्च की

Authored By: सतीश झा

Published On: Wednesday, January 8, 2025

Delhi Assembly Election 2025: Congress Ne 'Jeevan Raksha Yojana' Launch Ki
Delhi Assembly Election 2025: Congress Ne 'Jeevan Raksha Yojana' Launch Ki

कांग्रेस पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 'जीवन रक्षा योजना' नामक स्वास्थ्य बीमा योजना लॉन्च की है। पार्टी ने दिल्ली की जनता से वादा किया है कि अगर वह सत्ता में आती है, तो प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। यह योजना कांग्रेस की दूसरी गारंटी है। इससे पहले पार्टी ने 6 जनवरी को 'प्यारी दीदी योजना' के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का ऐलान किया था।

योजना के लॉन्च के दौरान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ‘जीवन रक्षा योजना’ (Jeevan Raksha Yojana) को कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा, “यह योजना राजस्थान की चिरंजीवी योजना की तरह ही होगी, जिसमें सभी निवासियों को बिना किसी शर्त या प्रतिबंध के 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया। राजस्थान में हमने ‘स्वास्थ्य का अधिकार’ अधिनियम लागू किया था, जिसने जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकार दिया। इसी मॉडल को दिल्ली में भी लागू किया जाएगा।”

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  इसे दिल्ली के लिए “गेम चेंजर योजना” बताया और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस योजना को जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाएंगे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा, “वे (AAP) हमारे लिए विपक्ष है। उन्हें यह भ्रम है कि वे 2 बार जीत गए थे तो इस बार भी जीत जाएंगे। इस बार माहौल बदला हुआ लगता है, कांग्रेस बहुत बेहतर तरीके से चुनाव अभियान चला रही है और इस बार उम्मीद है कि परिणाम अच्छे आएंगे।” आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी लगातार अपनी योजनाओं और गारंटी घोषणाओं के जरिए जनता को लुभाने का प्रयास कर रही है। पार्टी ने अब तक दो प्रमुख योजनाओं का ऐलान किया है, जिन्हें कांग्रेस ने “गारंटी” के रूप में जनता के सामने रखा है।

प्यारी दीदी योजना

इससे पहले 6 जनवरी को कांग्रेस ने ‘प्यारी दीदी योजना’ लॉन्च की थी। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाने का वादा किया गया है। कांग्रेस ने इसे महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।

कांग्रेस की रणनीति

कांग्रेस का कहना है कि ये दोनों योजनाएं उनकी सरकार बनने के बाद प्राथमिकता के साथ लागू की जाएंगी। पार्टी का मानना है कि इन गारंटियों से दिल्ली के मतदाताओं, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को एक मजबूत विकल्प दिया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें – कांग्रसे नेता ने ऐसे खारिज किया AAP और BJP के दावे को, अलका लांबा ने कह दी ये बड़ी बात

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें