Vinfast VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 468 किलोमीटर

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Sunday, September 7, 2025

Last Updated On: Sunday, September 7, 2025

Vinfast VF6 इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च के लिए तैयार, प्री-बुकिंग शुरू
Vinfast VF6 इलेक्ट्रिक SUV भारत में लॉन्च के लिए तैयार, प्री-बुकिंग शुरू

Vinfast ने VF6 और VF7 को भारतीय बाजार में लॉन्च करके मिड-साइज और प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में सीधी चुनौती पेश कर दी है। VF6 जहां किफायती कीमत और 468 km की रेंज के साथ एक वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प है, वहीं VF7 अपनी दमदार परफॉर्मेंस, AWD सिस्टम और 532 km तक की रेंज के साथ Tata Curvv EV और Hyundai Creta EV जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगा।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Sunday, September 7, 2025

वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी Vinfast ने भारतीय बाजार में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक SUVs VF6 और VF7 लॉन्च कर दी हैं। दोनों मॉडल CKD (Completely Knocked Down) रूट के जरिए भारत में लाए गए हैं और इनका असेंबली कार्य तमिलनाडु स्थित प्लांट में होगा। कंपनी ने शुरुआत में सूरत और चेन्नई में शोरूम खोले हैं, लेकिन साल 2025 के अंत तक 27 शहरों में 35 शोरूम खोलने की योजना है।

कीमत और वेरिएंट्स

Vinfast VF6 को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया है Earth, Wind और Wind Infinity। इसकी शुरुआती कीमत 16.49 लाख है और टॉप वेरिएंट की कीमत 18.29 लाख तक जाती है। Vinfast VF7 एक ज्यादा प्रीमियम मॉडल है जिसकी शुरुआती कीमत 20.89 लाख है। यह कार पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध है Earth, Wind, Wind Infinity, Sky और Sky Infinity, जिनकी कीमत 20.89 लाख से 25.49 लाख तक हैं।

वारंटी और बुकिंग बेनिफिट्स

कंपनी VF6 और VF7 दोनों मॉडलों पर आकर्षक वारंटी और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दे रही है। VF6 पर 7 साल या 2 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी और बैटरी पर 10 साल या 2 लाख किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है। वहीं, VF7 के लिए 10 साल या 2 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड और बैटरी वारंटी ऑफर की गई है। इसके अलावा, ग्राहकों को जुलाई 2028 तक Vinfast VGreens चार्जर्स पर फ्री चार्जिंग, 3 साल तक फ्री मेंटेनेंस और पैनोरामिक सनरूफ के लिए फ्री कर्टेन भी मिलेगा।

Vinfast VF6 बैटरी और रेंज

VF6 में 59.6 kWh की बैटरी दी गई है जिसे एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है। यह कॉन्फिगरेशन 204 bhp की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह SUV एक बार चार्ज करने पर 468 km तक चल सकती है। फास्ट चार्जिंग की मदद से इसे 10% से 70% तक सिर्फ 25 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इसका व्हीलबेस 2,730 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 190 mm है, जो इसे मिड-साइज SUV के मानकों पर मजबूती देता है।

Vinfast VF7 बैटरी और रेंज

VF7 में बड़ा 70.8 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसे सिंगल मोटर और डुअल मोटर दोनों कॉन्फिगरेशन्स में पेश किया गया है। सिंगल मोटर वर्जन 532 km तक की रेंज देता है, जबकि डुअल मोटर AWD वर्ज़न 350 bhp पावर और 500 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV सिर्फ 5.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी बैटरी को 10% से 70% तक चार्ज होने में केवल 24 मिनट लगते हैं।

इंटीरियर थीम और डिजाइन

Vinfast VF6 और VF7 दोनों ही स्टाइलिश इंटीरियर थीम के साथ आते हैं। VF6 का Earth वेरिएंट ऑल-ब्लैक इंटीरियर के साथ आता है, जबकि Wind वेरिएंट में डुअल-टोन मोचा ब्राउन और ब्लैक का कॉम्बिनेशन दिया गया है। VF7 का Earth वेरिएंट स्पोर्टी ऑल-ब्लैक इंटीरियर प्रदान करता है, जबकि इसके Wind और Sky वेरिएंट्स मोचा ब्राउन और ब्लैक डुअल-टोन डिजाइन के साथ आते हैं।

एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स

दोनों SUVs छह एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हैं Urban Mint, Zenith Grey, Crimson Red, Infinity Blanc, Desat Silver और Jet Black। ये कलर्स इन्हें प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देते हैं।

फीचर्स

Vinfast VF6 और VF7 दोनों ही एडवांस फीचर्स से लैस हैंइनमें 12.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरामिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, दोनों SUVs में 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, 7 से 8 एयरबैग्स, लेवल-2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और ऑल-डिस्क ब्रेक्स जैसी सेफ्टी टेक्नोलॉजी शामिल है

Vinfast ने VF6 और VF7 को भारतीय बाजार में लॉन्च करके मिड-साइज और प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में सीधी चुनौती पेश कर दी है। VF6 जहां किफायती कीमत और 468 km की रेंज के साथ एक वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प है, वहीं VF7 अपनी दमदार परफॉर्मेंस, AWD सिस्टम और 532 km तक की रेंज के साथ Tata Curvv EV और Hyundai Creta EV जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगा।



तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।


Leave A Comment

अन्य टेक खबरें