50MP कैमरा, 5000mAh के साथ मार्केट में Samsung Galaxy F56 5G की एंट्री, जानें प्राइस

50MP कैमरा, 5000mAh के साथ मार्केट में Samsung Galaxy F56 5G की एंट्री, जानें प्राइस

Authored By: संतोष आनंद

Published On: Friday, May 9, 2025

Last Updated On: Friday, May 9, 2025

Samsung Galaxy F56 5G
Samsung Galaxy F56 5G

Samsung Galaxy F56 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है (8GB रैम + 128GB स्टोरेज) है। वहीं 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। इसमें 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी शामिल है।

Authored By: संतोष आनंद

Last Updated On: Friday, May 9, 2025

Samsung ने भारत में Galaxy F56 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल के Galaxy F55 5G का सक्सेसर है। इस बार Samsung ने अपनी F सीरीज में कई बदलाव किए हैं, जिसमें डिजाइन से लेकर नया प्रोसेसर तक शामिल है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इस बार vegan leather रियर पैनल पर नहीं है, जो पिछले साल F55 में काफी चर्चा में था। साथ ही, कैमरा सेंसर को एक नए कैमरा बार डिजाइन में ग्रुप किया गया है। आइए, देखते हैं कि Samsung ने Galaxy F56 5G में क्या अपग्रेड किया है?

Samsung Galaxy F56 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

  • डिस्प्ले: Galaxy F56 5G में 6.7-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है, जो F55 के 1000 निट्स से थोड़ी ज्यादा है।
  • डिजाइन: स्मार्टफोन की मोटाई को 7.8mm से घटाकर 7.2mm कर दिया गया है, जिससे यह F सीरीज का सबसे पतला फोन बन गया है।
  • प्रोसेसर: इस बार Samsung ने F सीरीज में Snapdragon चिपसेट की जगह अपने इन-हाउस Exynos 1480 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह 8GB LPDDR5X रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए इसमें वैपर कूलिंग चैंबर भी है, जो गर्मी को कम करता है।
  • कैमरा: रियर कैमरा सेटअप वही है, 50MP मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो लेंस। लेकिन सेल्फी कैमरा 50MP से घटाकर 12MP कर दिया गया है।
  • बैटरी : 5000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जैसा F55 में था।
  • सॉफ्टवेयर: फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 के साथ आता है। Samsung ने 6 साल के OS अपग्रेड और सिक्योरिटी पैच का वादा किया है, जो F55 के 5 साल से एक साल ज्यादा है।

Samsung Galaxy F56 5G: कीमत और उपलब्धता

Samsung Galaxy F56 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है (8GB रैम + 128GB स्टोरेज) है। वहीं 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। इसमें 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी शामिल है। पिछले साल के Galaxy F55 की तुलना में यह 1,000 रुपये महंगा है। फोन दो कलर ग्रीन और वायलेट में उपलब्ध है। आप इसे Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

तकनीकी क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के साथ, संतोष आनंद कंप्यूटर, नेटवर्किंग, और सॉफ्टवेयर जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखते हैं। नवीनतम तकनीकी प्रगतियों से हमेशा अपडेट रहते हुए, उन्होंने अपनी लेखनी से हजारों पाठकों के लिए तकनीकी समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मोबाइल फोन, और बॉलीवुड एवं एंटरटेनमेंट जैसे विविध विषयों पर भी लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी तकनीकी विषयों को सरल और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है, जो पाठकों को आसानी से समझने और उनके उपयोग में मदद करती है।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य टेक खबरें