Tech News
Redmi Note 14, Note 14 Pro, Note 14 Pro+ 50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें डिटेल
Redmi Note 14, Note 14 Pro, Note 14 Pro+ 50MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें डिटेल
Authored By: संतोष आनंद
Published On: Tuesday, December 10, 2024
Updated On: Saturday, April 12, 2025
Redmi Note 14 Pro और Pro+ को 13 दिसंबर से Flipkart, mi.com और Xiaomi रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Redmi Note 14 भी 13 दिसंबर से Amazon, mi.com और Xiaomi रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Authored By: संतोष आनंद
Updated On: Saturday, April 12, 2025
Redmi Note 14 सीरीज की भारत में लॉन्च हो गया है। Xiaomi की पॉपुलर Note सीरीज अब भारत में तीन नए फोन के साथ उपलब्ध है- Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ । इन नए Redmi डिवाइस में कई अपग्रेड, डिजाइन में बदलाव और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। आइए हर फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Redmi Note 14 सीरीज की भारत में कीमत
- Redmi Note 14 सीरीज की कीमत भारत में ₹18,999 से शुरू होती है और इसमें तीन वैरिएंट्स उपलब्ध हैं।
- Redmi Note 14 Pro के दो वैरिएंट्स हैं, जिनकी कीमत ₹24,999 से शुरू होती है।
- Redmi Note 14 Pro+ सबसे महंगा मॉडल है, जिसकी कीमत ₹30,999 से शुरू होती है।
Redmi Note 14 Pro और Pro+ को 13 दिसंबर से Flipkart, mi.com और Xiaomi रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Redmi Note 14 भी 13 दिसंबर से Amazon, mi.com और Xiaomi रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Note 14 सीरीज पर ₹1,000 का बैंक डिस्काउंट या ₹1,000 का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है।
मॉडल वैरिएंट्स और कीमत
- Redmi Note 14 के 6GB + 128GB वैरिएंट ₹18,999, 8GB + 128GB वैरिएंट ₹19,999 और 8GB + 256GB वैरिएंट ₹21,999 में उपलब्ध है।
- Redmi Note 14 Pro के 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत ₹24,999 और 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत ₹26,999 है।
- Redmi Note 14 Pro+ का 8GB + 128GB वैरिएंट ₹30,999, 8GB + 256GB वैरिएंट ₹32,999 और 12GB + 512GB वैरिएंट ₹35,999 में उपलब्ध है।
Redmi Note 14 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100nits पीक ब्राइटनेस, HDR10+, SGS Eye प्रोटेक्शन, 2160Hz PWM डिमिंग और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन।
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट।
कैमरा : 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP मैक्रो सेंसर और 16MP फ्रंट कैमरा।
बैटरी और चार्जिंग: 5,110mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।
सॉफ्टवेयर: Android 14 आधारित Xiaomi HyperOS।
अन्य फीचर्स: IP64 रेटिंग, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स Dolby Atmos के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर।
Redmi Note 14 Pro स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.67-इंच FHD+ 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 1920Hz PWM डिमिंग, Corning Gorilla Glass Victus 2, 2560Hz इंस्टेंट टच रिस्पांस रेट, Dolby Vision, HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट।
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300 Ultra।
कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP मैक्रो सेंसर, और 20MP फ्रंट कैमरा।
बैटरी और चार्जिंग: 5,500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग।
सॉफ्टवेयर: Android 14 आधारित Xiaomi HyperOS।
अन्य फीचर्स: IP68 रेटिंग, Dolby Atmos, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स।
Redmi Note 14 Pro+ स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.67-इंच 1.5K (2712 x 1220 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले, 3000nits पीक ब्राइटनेस, 1920Hz PWM डिमिंग, Corning Gorilla Glass Victus 2, 2560Hz इंस्टेंट टच रिस्पांस रेट, Dolby Vision, HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट।
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3, Xiaomi का T1 सिग्नल एन्हांसमेंट चिपसेट।
कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस, और 20MP फ्रंट कैमरा।
बैटरी और चार्जिंग: 6,200mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग।
सॉफ्टवेयर: Android 14 आधारित HyperOS 1.0, 3 साल Android अपडेट्स और 4 साल सॉफ़्टवेयर अपडेट्स।
अन्य फीचर्स: IP68+69 रेटिंग, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स Dolby Atmos के साथ, और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस पेज पर दिखाए गए सभी उत्पादों के मूल्य और फीचर्स केवल ऑनलाइन उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत किये गये है. हालांकि, इसमें परिवर्तन संभव हैं. प्रदर्शित कीमतें विभिन्न विक्रेताओं, स्थानों, ऑफर्स और समय के अनुसार भिन्न हो सकती हैं. वास्तविक कीमत, उपलब्धता और विशिष्टताओं की पुष्टि के लिए कृपया खरीदारी से पहले अधिकारिक विक्रेता या निर्माता की वेबसाइट देखें. हम किसी भी प्रकार के मूल्य अंतर या परिवर्तन के लिए उत्तरदायी नहीं हैं. अंतिम खरीदारी निर्णय लेने से पहले सभी विवरणों की जांच करना सुनिश्चित करें.