Tech News
Jio, Airtel और Vi से सस्ते हैं BSNL के ये प्लांस, देखें लिस्ट
Authored By: अरुण श्रीवास्तव
Published On: Monday, July 8, 2024
Last Updated On: Monday, July 8, 2024
निजी टेलीकॉम कंपनियों (Jio, Airtel और Vi) ने अपनी मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक रिचार्ज योजनाओं में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। लेकिन बीएसएनएल के प्रीपेड प्लांस अभी भी Jio, Airtel और Vi की तुलना में सस्ते हैं।
Authored By: अरुण श्रीवास्तव
Last Updated On: Monday, July 8, 2024
यरटेल, जियो या वीआई यानी वोडाफोन-आइडिया ने 3 जुलाई, 2024 से अपने प्लान की कीमत बढ़ा दी है। बता दें कि निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपनी मासिक, त्रैमासिक और वार्षिक रिचार्ज योजनाओं में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। ऐसे में अगर आप किफायती प्लान की तलाश में हैं या फिर सेकेंडरी सिम के लिए किसी प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो BSNL के प्रीपेड प्लान आपके लिए विकल्प हो सकते हैं। अभी भी बीएसएनएल के प्लान निजी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ते हैं। आइए आपको बताते हैं बीएसएनएल के सस्ते प्रीपेड प्लांस के बारे में, जो Jio, Airtel और Vi की तुलना में अभी भी सस्ते हैं।
BSNL 107 रुपये प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल (BSNL) का यह किफायती प्लान 35 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 200 मिनट की वॉयस कॉल के साथ 3GB डाटा प्रदान करता है। इसी तरह 108 रुपये का भी एक प्लान है, जिसे फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) के नाम से जाना जाता है, जो केवल नए यूजर्स के लिए लागू है। यह अनलिमिटेड कॉल, प्रति दिन 1GB डाटा और 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।
BSNL 197 रुपये प्रीपेड प्लान
यह प्लान पहले 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल की सुविधा के साथ आता है। साथ ही पहले 18 दिन प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। वहीं पूरे 70 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल चाहते हैं, तो फिर 199 रुपये वाले प्लान चुन सकते हैं।
BSNL 397 रुपये प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल का 397 रुपये का प्लान कुल 150 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में पहले 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल और 2GB डाटा प्रदान करता है।
BSNL 797 रुपये प्रीपेड प्लान
BSNL का 797 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 300 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में पहले 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल और 2GB डाटा मिलता है।
BSNL 1999 रुपये प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल का 1999 रुपये का रिचार्ज प्लान असीमित कॉलिंग लाभ के साथ 365 दिनों की वैधता और पूरी अवधि के लिए 600GB डाटा प्रदान करता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को बीएसएनएल ट्यून्स की सुविधा मिलती है।
| प्लान का नाम | बेनिफिट्स |
|---|---|
| बीएसएनएल प्लान 107 रुपये | 35 दिनों की वैधता, 3 जीबी के साथ 200 मिनट कॉलिंग |
| बीएसएनएल प्लान 108 रुपये (एफआरसी) | 28 दिन की वैधता के साथ 1जीबी/दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग |
| बीएसएनएल प्लान 19 रुपये | 70 दिनों की वैधता, 2जीबी डाटा(पहले 18 दिन), अनलिमिटेड कॉलिंग (पहले 18 दिन), 100 एसएमएस/दिन (पहले 18 दिन) |
| बीएसएनएल प्लान 199 रुपये | 70 दिनों की वैधता, 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस/दिन |
| बीएसएनएल प्लान 397 रुपये | 150 दिनों की वैधता, 2जीबी (पहले 30 दिन), अनलिमिटेड कॉलिंग |
| बीएसएनएल प्लान 797 | 300 दिनों की वैधता, 2GB डाटा (पहले 60 दिन), अनलिमिटेड कॉलिंग |
| बीएसएनएल प्लान 1999 रुपये | 365 दिनों की वैधता, 600GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग |
कुल मिलाकर, बीएसएनएल की ये योजनाएं एयरटेल, जियो या वीआई द्वारा पेश की गई योजनाओं की तुलना में बहुत अधिक किफायती हैं। खासकर हाल में कीमत बढ़ोतरी के बाद ये प्लान उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं, जो सस्ते प्लान की तलाश में हैं।













