Weather Forecast
लखनऊ में आज का मौसम 7 May 2025: राहत का दौर खत्म, अब गर्मी दिखाएगी अपना भीषण रूप, तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी!
लखनऊ में आज का मौसम 7 May 2025: राहत का दौर खत्म, अब गर्मी दिखाएगी अपना भीषण रूप, तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी!
Authored By: Khursheed
Published On: Tuesday, May 6, 2025
Last Updated On: Tuesday, May 6, 2025
7 मई को लखनऊ के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर अधिक महसूस होगा. अधिकतम तापमान 38°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहेगा. आर्द्रता का स्तर 80% तक पहुंच सकता है, जिससे उमस और घुटन की स्थिति बनी रह सकती है. हालांकि आसमान में आंशिक बादल रहेंगे लेकिन सूरज की तीव्र किरणें गर्मी को और बढ़ा सकती हैं. ऐसे में बाहर निकलने वालों को अतिरिक्त सावधानी और तैयारी की आवश्यकता होगी.
Authored By: Khursheed
Last Updated On: Tuesday, May 6, 2025
7 मई को लखनऊ में मौसम ने एक बार फिर अपना रुख बदला है. मंगलवार की तुलना में तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 38°C तक पहुंच सकता है. बुधवार को दिनभर गर्मी का असर अधिक महसूस होने वाला है. हालांकि, न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहेगा. लेकिन आर्द्रता का स्तर 80% तक पहुंचने के कारण उमस और घुटन बनी रह सकती है.
बुधवार का दिन बाहर काम करने या यात्रा करने वालों के लिए दिन कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण रहेगा. खासकर दोपहर और शाम के समय अधिक तापमान की वजह से परेशानी हो सकती है. हालांकि, देर शाम के बाद तापमान घटकर 26°C तक पहुंचने की संभावना है, जिससे कुछ हद तक राहत और हल्की ठंडक महसूस हो सकती है.
लखनऊ मौसम पूर्वानुमान: 8 मई से 12 मई तक
लखनऊ का मौसम 8 मई से 12 मई 2025 तक एक समान गर्म और शुष्क रहने की संभावना है. 8 मई को अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहेगा. जिसमें आर्द्रता का स्तर 80% होगा. इसके बाद 9 मई को भी तापमान 39°C के आसपास रहने की संभावना है लेकिन न्यूनतम तापमान 26°C पर ही रहेगा और आर्द्रता में कमी आएगी.
10 मई को अधिकतम तापमान 39°C तक पहुंचने की उम्मीद है. जबकि न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है. इस दिन आर्द्रता 70% के आसपास रहेगी, जिससे गर्मी के साथ उमस भी महसूस हो सकती है.
11 मई को तापमान और बढ़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 40°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27°C रहेगा. इस दिन भी आर्द्रता 70% के आसपास रहेगी. जिससे गर्मी और उमस का प्रभाव और बढ़ सकता है.
12 मई को अधिकतम तापमान 40°C तक पहुंचने की संभावना है और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रहेगा. इस दिन आंशिक बादल होने की संभावना है जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है.
कुल मिलाकर इस सप्ताह और अगले सप्ताह की शुरूआत तक लखनऊ में गर्मी और उमस के बीच कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और बाहर जाने वालों को गर्मी और धूप से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
लखनऊ का एक्यूआई
लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 140-150 के आसपास बना हुआ है जो कि मॉडरेट श्रेणी में आता है. प्रमुख प्रदूषक PM10 हैं, जिनकी औसत मात्रा 144 μg/m³ है. हालांकि प्रदूषण का स्तर ज्यादा हानिकारक नहीं है, लेकिन अस्थमा और श्वसन समस्याओं से ग्रस्त लोगों को सतर्क रहना चाहिए. आने वाले दिनों में प्रदूषण की मात्रा में सुधार की संभावना है.
एक्यूआई श्रेणियां:
0 से 50: अच्छा
51 से 100: संतोषजनक
101 से 200: मध्यम
201 से 300: खराब
301 से 400: बहुत खराब
401 से 500: गंभीर
पिछले 10 दिनों में लखनऊ में मौसम का मिज़ाज
दिनांक | Min Temp. | Max Temp. |
---|---|---|
May 06, 2025 | 25 | 36 |
May 5, 2025 | 25 | 36 |
May 4, 2025 | 25 | 39 |
May 3, 2025 | 27 | 39 |
May 2, 2025 | 26 | 34 |
May 1, 2025 | 35 | 24 |
Apr 30, 2025 | 25 | 36 |
Apr 29, 2025 | 25 | 39 |
Apr 28, 2025 | 25 | 40 |
Apr 27, 2025 | 28 | 40 |