Special Coverage
ब्रिक्स में जब बोले पीएम मोदी, पूरी दुनिया ने गौर से सुना उन्हें
Authored By: सतीश झा
Published On: Wednesday, October 23, 2024
Last Updated On: Wednesday, October 23, 2024
ब्रिक्स सम्मेलन में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन दिया, तो पूरी दुनिया ने उनकी बातों को ध्यान से सुना। उनके भाषण ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर भारत के दृढ़ और स्पष्ट दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया। पीएम मोदी ने विकासशील देशों के हितों को प्रमुखता से रखते हुए समावेशी विकास, आर्थिक सहयोग और बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव और नेतृत्व की छवि ने इस भाषण को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया, और ब्रिक्स मंच पर उनकी उपस्थिति ने दुनिया का ध्यान आकर्षित किया।
Authored By: सतीश झा
Last Updated On: Wednesday, October 23, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा, “भारत ब्रिक्स के तहत सहयोग बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी विविधता और बहुध्रुवीयता में हमारा विश्वास ही हमारी ताकत है। हमारी यही ताकत, मानवता में हमारा साझा विश्वास, हमारी आने वाली पीढ़ियों के समृद्ध और मजबूत भविष्य को सार्थक आकार देने में मदद करेगा।…मैं ब्रिक्स के अगले अध्यक्ष के रूप में ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भारत आपके ब्रिक्स राष्ट्रपति पद की सफलता के लिए आपको अपना पूरा समर्थन देगा…”
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बधाई दी पीएम मोदी ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए मैं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बधाई देता हूं और इससे जुड़े नई साथियों का एक फिर से स्वागत करता हूं। नए स्वरूप में ब्रिक्स विश्व की 40% मानवता और 30% अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करता है। पिछले लगभग 2 दशकों में ब्रिक्स ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में यह संगठन वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए और अधिक प्रभावी माध्यम बनकर उभरेगा।”
My remarks during the BRICS Summit in Kazan, Russia. https://t.co/TvPNL0HHd0
— Narendra Modi (@narendramodi) October 23, 2024
व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स अनाज विनिमय का प्रस्ताव रखा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के कज़ान एक्सपो सेंटर में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र में विश्व नेताओं को संबोधित किया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एआई उद्योग में नैतिक मानदंडों को विनियमित करने और स्थापित करने के लिए ब्रिक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस गठबंधन का आह्वान किया। उन्होंने ब्रिक्स अनाज विनिमय का प्रस्ताव रखा है जो उचित मूल्य प्रदान करेगा और बाजार को सट्टेबाजी से बचाएगा।
ये भी पढे: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: मोदी-पुतिन की बैठक में फिर उठा उक्रेन संघर्ष का मुद्दा
सभी ब्रिक्स देशों में इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर विशेष बल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “सभी ब्रिक्स देशों में इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर विशेष बल दिया जा रहा है। भारत में मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को तेजी से बढ़ाने के लिए हमने ‘गतिशक्ति’ पोर्टल बनाया है। इससे इन विकासों की एकीकृत योजना और कार्यान्वयन में मदद मिली है और लॉजिस्टिक्स लागत कम हो गई है। हमें अपने अनुभव आप सभी के साथ साझा करने में खुशी होगी। हम ब्रिक्स देशों के बीच वित्तीय एकीकरण बढ़ाने के प्रयासों का स्वागत करते हैं। स्थानीय मुद्रा में व्यापार और आसान सीमा पार भुगतान से हमारा आर्थिक सहयोग मजबूत होगा। भारत द्वारा बनाया गया यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस (UPI) भारत की एक बड़ी सफलता की कहानी है। इसे कई देशों में अपनाया गया है। पिछले साल हमने शेख मोहम्मद के साथ मिलकर इसे यूएई में भी लॉन्च किया था। इसमें अन्य विदेशी देशों के साथ भी सहयोग किया जा सकता है।”
ब्रिक्स 30 ट्रिलियन डॉलर से अधिक बड़ी अर्थव्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “नए स्वरूप में ब्रिक्स 30 ट्रिलियन डॉलर से अधिक बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारे आर्थिक सहयोग को बढ़ाने में ब्रिक्स व्यापार परिषद और ब्रिक्स महिला व्यापार गठबंधन की विशेष भूमिका रही है। डब्ल्यूटीओ सुधारों, कृषि में व्यापार सुविधा, लचीली आपूर्ति श्रृंखला, ई-कॉमर्स और विशेष आर्थिक क्षेत्रों पर इस वर्ष ब्रिक्स के भीतर बनी सहमति हमारे आर्थिक सहयोग को मजबूत करेगी।













