Shark Tank India S5: इस बार टैंक में उतरेंगे 15 शार्क्स, जानें सभी की लिस्ट एवं नेटवर्थ

Authored By: Ranjan Gupta

Published On: Friday, January 2, 2026

Last Updated On: Friday, January 2, 2026

Shark Tank India S5 में 15 शार्क्स की एंट्री, जानें सभी निवेशकों की पूरी लिस्ट और उनकी नेटवर्थ की जानकारी.
Shark Tank India S5 में 15 शार्क्स की एंट्री, जानें सभी निवेशकों की पूरी लिस्ट और उनकी नेटवर्थ की जानकारी.

Shark Tank India का पांचवां सीजन इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़ा होने वाला है. 15 शार्क्स, करोड़ों की नेटवर्थ, नए निवेश ट्रेंड और दमदार स्टार्टअप आइडियाज के साथ शो 5 जनवरी से टीवी और OTT पर धमाल मचाने आ रहा है.

Authored By: Ranjan Gupta

Last Updated On: Friday, January 2, 2026

भारत का सबसे चर्चित बिजनेस रियलिटी शो ‘Shark Tank India’ एक बार फिर नए जोश और बड़े बदलावों के साथ लौट रहा है. चार सफल सीजनों के बाद अब सीजन 5 में मेकर्स ने खेल का स्तर और ऊंचा कर दिया है. इस बार टैंक में उतरेंगे पूरे 15 शार्क्स, जिनमें पुराने पसंदीदा चेहरे भी हैं और कुछ नए दिग्गज नाम भी शामिल किए गए हैं. 5 जनवरी से सोनी टीवी और सोनी लिव पर शुरू होने जा रहा यह शो अब सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि देश के युवाओं के लिए स्टार्टअप, इनोवेशन और निवेश की लाइव क्लास बन चुका है. छोटे शहरों से लेकर बड़े स्टार्टअप्स तक, हर आइडिया को मिलेगा करोड़ों की नेटवर्थ वाले निवेशकों के सामने खुद को साबित करने का मौका. इस बार सवाल कड़े होंगे, डील्स बड़ी होंगी और फैसले पहले से कहीं ज्यादा रणनीतिक नजर आएंगे.

2021 से शुरू हुआ सफर

‘शार्क टैंक इंडिया’ का सफर साल 2021 में शुरू हुआ था. पहले ही सीजन ने लोगों का ध्यान खींच लिया. यह शो सिर्फ टीवी प्रोग्राम नहीं रहा, बल्कि भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम का बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया. शुरुआती सीजनों में ही 700 से ज्यादा डील्स फाइनल हुईं. कई स्टार्टअप्स को करोड़ों रुपये का निवेश मिला.
अब शो अपने पांचवें सीजन में पहुंच चुका है. मेकर्स ने इस बार शो का स्केल और बड़ा कर दिया है. मुकाबला पहले से ज्यादा टफ होगा. सवाल और भी सीधे और धारदार होंगे. निवेश के फैसले भी अब ज्यादा सोच-समझकर लिए जाएंगे. सीजन 5 में रणनीति, अनुभव और विज़न की असली परीक्षा देखने को मिलेगी.

इस बार टैंक में उतरेंगे 15 शार्क्स

सीजन 5 की सबसे बड़ी खास बात है शार्क्स की लंबी लिस्ट. इस बार टैंक में कुल 15 शार्क्स उतरेंगे. ये सभी नए बिजनेस आइडियाज को परखेंगे. पुराने सीजनों के चर्चित चेहरे भी नजर आएंगे. साथ ही कई नए दिग्गज भी शो का हिस्सा बनेंगे. इससे शो में नई एनर्जी और नया नजरिया देखने को मिलेगा.

पुराने सीजनों के चर्चित शार्क्स

इस बार भी दर्शकों को अपने पसंदीदा शार्क्स देखने को मिलेंगे. अनुपम मित्तल, जो Shaadi.com के फाउंडर और सीईओ हैं. उनकी स्ट्रैटेजिक सोच शो की मजबूत नींव मानी जाती है. अमन गुप्ता, boAt के को-फाउंडर. युवाओं में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. ब्रांडिंग और मार्केटिंग के मामले में उन्हें एक्सपर्ट माना जाता है. विनीता सिंह, SUGAR Cosmetics से जुड़ी हैं. उन्होंने एक मजबूत महिला उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाई है. नमिता थापर, Emcure Pharmaceuticals की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं. अपनी साफ और बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं. पीयूष बंसल, Lenskart के को-फाउंडर हैं. टेक्नोलॉजी और लॉन्ग-टर्म विज़न पर उनका खास फोकस रहता है. रितेश अग्रवाल, OYO Rooms के फाउंडर हैं. कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल करने की उनकी कहानी युवाओं को प्रेरित करती है. अमित जैन, CarDekho Group के सीईओ हैं. उन्हें नंबर गेम और फाइनेंस का जानकार माना जाता है. कुणाल बहल, Snapdeal और Titan Capital के को-फाउंडर हैं. निवेश की दुनिया में उनका बड़ा नाम है.

नए शार्क्स की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच

सीजन 5 में कई नए शार्क्स भी नजर आएंगे. ये सभी अलग-अलग इंडस्ट्री से आते हैं-

  • शैली मेहरोत्रा, Fixderma India की CEO हैं.
  • हार्दिक कोठिया, Raysons Solar के Founder और MD हैं.
  • मोहित यादव, Minimalist के Co-founder हैं.
  • वरुण अलघ, Honasa Consumer Ltd के CEO और Co-founder हैं.
  • कनिका टेकरीवाल, JetSetGo Aviation की Founder हैं.
  • प्रथम मित्तल, Masters’ Union और Tetr College के Founder हैं.

इन नए चेहरों से शो में नए सवाल उठेंगे. नए नजरिए देखने को मिलेंगे. साथ ही नए निवेश ट्रेंड भी सामने आएंगे. आज ‘शार्क टैंक इंडिया’ सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं रह गया है. यह अब बिजनेस एजुकेशन का मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुका है. यहां दर्शक सीखते हैं कि पिच कैसे बनती है. वैल्यूएशन क्या होती है. और निवेशक कैसे सोचते हैं.

शार्क्स की नेट वर्थ

  • अनुपम मित्तल की नेट वर्थ करीब 185 करोड़ रुपये बताई जाती है.
  • अमन गुप्ता की संपत्ति लगभग 720 करोड़ रुपये मानी जाती है.
  • विनीता सिंह की नेट वर्थ करीब 300 करोड़ रुपये है.
  • नमिता थापर की संपत्ति लगभग 640 करोड़ रुपये बताई जाती है.
  • पीयूष बंसल की नेट वर्थ करीब 610 करोड़ रुपये मानी जाती है.
  • रितेश अग्रवाल पैनल के सबसे अमीर शार्क हैं. उनकी संपत्ति लगभग 16,000 करोड़ रुपये बताई जाती है.
  • कुणाल बहल की नेट वर्थ करीब 900 करोड़ रुपये है.
  • वीराज बहल की संपत्ति 200 से 300 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है.

कब से शुरू होगा शो?

शो के प्रोमो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस अब रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चार सीजन की शानदार सफलता के बाद ‘शार्क टैंक इंडिया’ का पांचवां सीजन 5 जनवरी से शुरू होगा. इसे सोनी टीवी और सोनी लिव पर देखा जा सकेगा.

इसी दिन से सोनी टीवी पर कुकिंग रियलिटी शो ‘मास्टरशेफ इंडिया’ भी शुरू होने वाला है. इस बार शो की थीम कुछ खास है. यहां कंटेस्टेंट्स को जोड़ीदार के साथ खाना बनाना होगा. शो का मकसद देसी भारतीय खाने को नए अंदाज में दुनिया के सामने पेश करना है. साथ ही उसे एक नई पहचान दिलाने की कोशिश भी की जाएगी.

यह भी पढ़ें :- मल्टी कैप vs फ्लेक्सी कैप फंड्स: दोनो में क्या है अंतर और निवेश के लिए कौन बेहतर? जानें इसके फायदे

About the Author: Ranjan Gupta
रंजन कुमार गुप्ता डिजिटल कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल न्यूज चैनल में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे कंटेंट राइटिंग, गहन रिसर्च और SEO ऑप्टिमाइजेशन में माहिर हैं. शब्दों से असर डालना उनकी कला है और कंटेंट को गूगल पर रैंक कराना उनका जुनून! वो न केवल पाठकों के लिए उपयोगी और रोचक लेख तैयार करते हैं, बल्कि गूगल के एल्गोरिदम को भी ध्यान में रखते हुए SEO-बेस्ड कंटेंट तैयार करते हैं. रंजन का मानना है कि "हर जानकारी अगर सही रूप में दी जाए, तो वह लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है." यही सोच उन्हें हर लेख में निखरने का अवसर देती है.
Leave A Comment

अन्य खबरें