अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में क्या होगा ? बराक ओबामा ने किया कमला हैरिस का समर्थन तो ट्रंप कहां तक टिकेंगे ?

Authored By: सतीश झा

Published On: Thursday, August 22, 2024

kamla harris and donald trump us presidential election
kamla harris and donald trump us presidential election

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) की गहमागहमी के बीच यहां डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन की दूसरी रात पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कमला हैरिस का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने हैरिस को देश का अगला राष्ट्रपति बताया।

Authored By: सतीश झा

Last Updated On: Thursday, August 22, 2024

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। उन्होंने कमला हैरिस का समर्थन करते हुए देशवासियों से एक विशेष अपील की। बराक ओबामा ने अपने वक्तव्य में कहा, “हमारे देश को एकजुटता, प्रगति और समानता की आवश्यकता है। ऐसे समय में जब हमारे सामने विभाजनकारी राजनीति का खतरा मंडरा रहा है, हमें एक ऐसे नेता की जरूरत है जो सभी को साथ लेकर चले।“

कमला हैरिस (Kamala Harris) के प्रति अपना समर्थन जताते हुए उन्होंने कहा, “कमला का अनुभव, उनकी ईमानदारी और उनके द्वारा किए गए कार्य हमें यह विश्वास दिलाते हैं कि वह अमेरिका को एक नई दिशा में ले जा सकती हैं। वह उन सभी मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती हैं जिन पर हमारा देश खड़ा है।“

ओबामा ने कहा कि हमारे पास ऐसे शख्स को चुनने का मौका है, जिसने अपनी पूरी जिंदगी लोगों को वो मौके देने की कोशिश में लगा दिए, जो मौके अमेरिका ने उनको दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने का सम्मान हासिल किए हुए मुझे 16 साल हो गए हैं। इतने सालों बाद मैं बिना किसी हिचक कह सकता हूं कि आपका दोस्त होना मेरा सबसे बेहतरीन फैसला था।

बराक ओबामा (Barack Obama) को है पूरा यकीन

barack and michelle obama

उन्होंने कहा कि हैरिस पांच नवंबर को इतिहास रचेंगी। वह अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की पहली अमेरिकी राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। हमने मशाल हैरिस को सौंप दी है। लेकिन अभी डेमोक्रेट्स का काम खत्म नहीं हुआ है। ओबामा ने कहा कि कमला हैरिस और टिम वॉल्ज ऐसे नेता हैं, जो लोगों की भलाई से जुड़े काम को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर तीखे हमले

डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (Democratic National Convention) को बराक (Barack) के अलावा मिशेल ओबामा (Michelle Obama) ने भी संबोधित किया। दोनों ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर तीखे हमले किए। मिशेल ने राष्ट्र से ट्रंप की विभाजनकारी राजनीति को अस्वीकार करने का आह्वान किया। इससे पहले कन्वेंशन के पहले दिन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जब अमेरिका के बारे में बात करते हैं कि अमेरिका बिखरता हुआ देश है, तो उस संदेश के बारे में सोचें, जो दुनिया को जाता है। ट्रंप लूजर है। डोनाल्ड के पिछले कार्यकाल की तुलना में अमेरिका अब अधिक समृद्ध और सुरक्षित है। ट्रंप, पुतिन के सामने झुक गए। मैं और कमला हैरिस कभी ऐसा नहीं करते।

(हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)

About the Author: सतीश झा
सतीश झा की लेखनी में समाज की जमीनी सच्चाई और प्रगतिशील दृष्टिकोण का मेल दिखाई देता है। बीते 20 वर्षों में राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों के साथ-साथ राज्यों की खबरों पर व्यापक और गहन लेखन किया है। उनकी विशेषता समसामयिक विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना और पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाना है। राजनीति से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक, उनकी गहन पकड़ और निष्पक्षता ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें