Sports News

भारत को मिला पहला गोल्डः एशियन गेम्स में विमेंस क्रिकेट टीम का धमाका, श्रीलंका को 147 रन से हराया

Authored By: Galgotias Times Bureau

Published On: Tuesday, September 22, 2026

Last Updated On: Tuesday, September 22, 2026

Asian Games Gold जीतने वाली भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम
Asian Games Gold जीतने वाली भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम

Asian Games Gold के साथ भारत ने एशियन गेम्स में शानदार आगाज किया. भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता.

Authored By: Galgotias Times Bureau

Last Updated On: Tuesday, September 22, 2026

Asian Games Gold: Asian Games 2026 में भारत के गोल्ड मेडल ( Gold Medal) का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया. महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर न सिर्फ खिताब अपने नाम किया, बल्कि भारत के लिए इस गेम्स का पहला गोल्ड भी जीत लिया. निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 216 रन बनाए और जवाब में श्रीलंका(Sri Lanka) की पूरी टीम 69 रन पर सिमट गई. भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का गोल्ड जीता है .

भारत की आतिशी शुरुआत

(Toss) टॉस जीतकर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले बल्लेबाजी चुनी. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने आते ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. दोनों ने मिलकर 99 रन की साझेदारी की और पावरप्ले में ही भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. शेफाली 48 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन मंधाना का बल्ला लगातार चलता रहा.

स्मृति का एक और कीर्तिमान

स्मृति मंधाना ने सिर्फ 45 गेंदों में 79 रन बनाए. उनकी पारी में सात छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड भी बनाया. मंधाना और शेफाली की जोड़ी ने साथ बल्लेबाजी करते हुए महिला टी20 इंटरनेशनल में 4,000 रन की साझेदारी का आंकड़ा भी पार किया.

ऋचा ने भी मचाई धूम

मंधाना और हरमनप्रीत के आउट होने के बाद लगा कि भारत की रफ्तार थोड़ी कम होगी, लेकिन ऋचा घोष ने ऐसा होने नहीं दिया. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 49 रन ठोक दिए. उनकी तेज पारी की बदौलत भारत 20 ओवर में 216/3 तक पहुंच गया. यह एशियन गेम्स (Asian Games ) के महिला क्रिकेट मुकाबलों में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बताया गया है.

शुरू होते ही बिखर गई श्रीलंकन टीम

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. शेफाली वर्मा ने गेंद से भी असर दिखाया और शुरुआती ओवरों में विकेट निकाले. इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. 10 ओवर के अंदर श्रीलंका का स्कोर 49 रन पर छह विकेट हो चुका था.

कप्तान का संघर्ष लेकिन 69 रन पर ऑलआउट

श्रीलंका की तरफ से चमारी अटापट्टू ने कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा साथ नहीं मिला. दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई. भारतीय गेंदबाजों के दबाव के सामने श्रीलंका की पूरी टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 147 रन से फाइनल अपने नाम कर लिया.

लगातार दूसरी बार गोल्ड

इस जीत के साथ भारत ने Asian Games में महिला क्रिकेट(Women Cricket) का गोल्ड (Gold Medal) लगातार दूसरी बार अपने नाम किया है. 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भी भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था. इस बार भी फाइनल में वही मुकाबला दोहराया गया, लेकिन नतीजा और जीत का अंतर भारत के पक्ष में और ज्यादा बड़ा रहा.
भारत के लिए यह जीत सिर्फ एक और मेडल नहीं है. एशियन गेम्स 2026 में इसी गोल्ड ने देश का खाता खोला है. मंधाना की रिकॉर्डतोड़ पारी, ऋचा की तूफानी बल्लेबाजी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने हरमनप्रीत कौर की टीम को एकतरफा जीत दिलाई.

यह भी पढ़ें :- शेफाली का तूफानी शतक, बांग्लादेश पस्त; एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचा भारत

About the Author: Galgotias Times Bureau
गलगोटियाज टाइम्स एक अग्रणी समाचार संगठन है जो शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, बिजनेस, खेल, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह संस्थान न केवल समाचार प्रसारण में अग्रणी है, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नवाचार/अलग करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करता है। अपनी निष्पक्ष और गहन रिपोर्टिंग के लिए जाना जाने वाला यह संस्थान क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वसनीय समाचार संचार का प्रतिनिधित्व करता है।
Leave A Comment

अन्य खेल खबरें