States News
2027 से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, आराधना मिश्रा को यूपी की कमान, इमरान मसूद को बड़ी जिम्मेदारी
Authored By: Galgotias Times Bureau
Published On: Saturday, October 3, 2026
Last Updated On: Saturday, October 3, 2026
उत्तर प्रदेश कांग्रेस में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल हुआ है. आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष और सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. अजय राय का कार्यकाल खत्म हो गया है.
Authored By: Galgotias Times Bureau
Last Updated On: Saturday, October 3, 2026
Aradhana Mishra UP Congress: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027(Vidhan Sabha Election 2027) से करीब एक साल पहले कांग्रेस(Congress) ने अपने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी आलाकमान ने गुरुवार को रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया, जबकि सहारनपुर से लोकसभा सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस नियुक्ति के साथ ही अजय राय का प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल समाप्त हो गया.
यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष, अजय राय की विदाई
लखनऊ. 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव(UP Vidhan Sabha Election ) से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने 2 अक्टूबर को तत्काल प्रभाव से आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं सहारनपुर से लोकसभा सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इनके अलावा देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है. आराधना मिश्रा की नियुक्ति के साथ ही अजय राय का प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल खत्म हो गया है, जो अगस्त 2023 से इस पद पर थे.
कौन हैं आराधना मिश्रा ‘मोना’
आराधना मिश्रा(Aradhana Mishra) प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुनी जा चुकी हैं और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं. वे इससे पहले कांग्रेस विधानमंडल दल (CLP) की नेता की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं. उन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाली नेताओं में गिना जाता रहा है.
इमरान मसूद को क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी
सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद(Imran Masood) को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले वे यूपी कांग्रेस में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. पार्टी के इस फैसले को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोटरों के बीच पकड़ मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश
नई टीम में सामाजिक प्रतिनिधित्व पर खास ध्यान दिया गया है. आराधना मिश्रा के जरिए ब्राह्मण चेहरे को आगे किया गया है, इमरान मसूद के जरिए मुस्लिम प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हुआ है, जबकि देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाकर निषाद और अन्य पिछड़े वर्गों को साधने की कोशिश की गई है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी एक से ज्यादा, यानी तीन कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की योजना पर भी काम कर रही है, हालांकि फिलहाल औपचारिक ऐलान सिर्फ इमरान मसूद के नाम का हुआ है.
अजय राय के योगदान की सराहना, वीरेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी
कांग्रेस(Congress) आलाकमान ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के कार्यकाल और योगदान की सराहना की है. इसके साथ ही पार्टी ने चौधरी वीरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है.
पंजाब में भी हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश(2027 UP Election) के साथ-साथ कांग्रेस ने इसी दिन पंजाब इकाई में भी फेरबदल किया. पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है, जिन्होंने राजा वड़िंग की जगह ली है. इसे 2027 के विधानसभाVidhan Sabha Election 2027 चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने की कांग्रेस की व्यापक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
पहले भी हो चुकी हैं नियुक्तियां
प्रदेश संगठन में यह फेरबदल अचानक नहीं हुआ. इससे पहले भी कांग्रेस यूपी में कई संगठनात्मक नियुक्तियां कर चुकी है, जिनमें राजेंद्र पाल गौतम को प्रदेश प्रभारी बनाना और मीडिया-प्रचार विभाग में कुंवर सिंह निषाद की नियुक्ति शामिल है.
यह भी पढ़ें :- Congress Punjab UP में बड़ा बदलाव, चुनाव से पहले बदली प्रदेश में कांग्रेस की कमान









