Special Coverage
Congress Punjab UP में बड़ा बदलाव, चुनाव से पहले बदली प्रदेश में कांग्रेस की कमान
Authored By: Galgotias Times Bureau
Published On: Saturday, October 3, 2026
Last Updated On: Saturday, October 3, 2026
पंजाब और उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है. पंजाब में परगट सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, जबकि यूपी में आराधना मिश्रा 'मोना' को कमान सौंपी गई. इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली. आखिर इस बदलाव के पीछे कांग्रेस की क्या रणनीति है?
Authored By: Galgotias Times Bureau
Last Updated On: Saturday, October 3, 2026
Congress Punjab UP: विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े पंजाब और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस(Congress Punjab UP) ने शुक्रवार को बड़ा बदलाव किया. पंजाब में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग(Amarinder Singh Raja Warring) की जगह परगट सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं उत्तर प्रदेश में अजय राय को हटाकर आराधना मिश्रा ‘मोना’ को अध्यक्ष के रूप में कमान सौंपी गई है. यूपी में इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया गया है. इस बदलाव के क्या हैं मायने, जानते हैं इस रिपोर्ट में…
पंजाब में बदलाव सीधे तौर पर चुनावी संगठन को दुरुस्त करने और गुटबाजी दूर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. वड़िंग के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस(Congress) में खींचतान चरम पर थी. प्रभारी महासचिव सचिन पायलट ने राज्य के नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों से व्यापक फीडबैक लेकर रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी थी. इसके बाद वड़िंग ने इस्तीफा दिया और पार्टी ने परगट सिंह को कमान सौंप दी.
हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं परगट
हॉकी खिलाड़ी रहे व जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह के सामने सबसे बड़ी चुनौती सभी गुटों को साथ लेकर चुनावी संगठन खड़ा करने की होगी.
यूपी में सामाजिक समीकरण भी साधे
उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) में तीन बार की रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर ब्राह्मण मतदाताओं में पैठ बनाने का प्रयास किया गया है. इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष तथा देवेंद्र निषाद व आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाकर सामाजिक समीकरण साधे गए हैं.
अजय राय को बड़ी भूमिका में लाने की है रणनीति
वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव लड़ने वाले अजय राय को चुनाव से पहले हटाया गया है. उनकी प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम से अनबन की खबरें सामने आ रही थीं. ये भी चर्चा है कि अजय राय के रहते सपा कांग्रेस के साथ कम्फर्ट नहीं थी. लिहाजा, कांग्रेस ने उन्हें ये कहकर हटाया है कि उनकी भूमिका पार्टी में बड़ी होगी और उनकी नेतृत्व क्षमता का इस्तेमाल पार्टी देशव्यापी स्तर पर करेगी.
यह भी पढ़ें :- INDIA गठबंधन का बड़ा ऐलान. 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग मार्च, 1 नवंबर को दिल्ली में विशाल रैली













