Special Coverage
भारतीय पायलट स्मित मच्छर के साहस की दुनिया भर में तारीफ, ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी
Authored By: Galgotias Times Bureau
Published On: Saturday, October 3, 2026
Last Updated On: Saturday, October 3, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर यह साबित होता है कि तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट के हमले में ईरान शामिल था, तो उस पर "बहुत घातक हमला" किया जाएगा. उधर यूएई ने घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के साहस की सराहना की है.
Authored By: Galgotias Times Bureau
Last Updated On: Saturday, October 3, 2026
Indian Pilot Smit Machhar: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई(Flydubai) की फ्लाइट में हुए हमले के दो दिन बाद भी हमलावर का मकसद साफ नहीं हो पाया है, लेकिन इस घटना ने अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को नए सिरे से हवा दे दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को साफ चेतावनी दी कि अगर जांच में ईरान का हाथ साबित हुआ, तो जवाब बेहद सख्त होगा.
घटना क्या थी
बुधवार को दुबई से इसराइल के तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान एफ़ज़ेड103 में सवार 174 यात्रियों, जिनमें 166 इसराइली नागरिक शामिल थे, को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. बीबीसी अरबी सेवा के मुताबिक यात्रियों के बयान के अनुसार, को-पायलट ने विमान(Smit Machhar news) को दुर्घटनाग्रस्त करने के इरादे से कप्तान पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद विमान एक मिनट में पांच हजार मीटर नीचे आ गया. घायल होने के बावजूद कैप्टन कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे यात्रियों को हमलावर को काबू करने का मौका मिला. इसराइल ने इसे “जिहादी आतंकवादी हमले का प्रयास” बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है.
ट्रंप की चेतावनी
राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) ने गुरुवार को कहा कि को-पायलट का ईरान(Trump Iran warning) से संबंध हो सकता है, और यह बात वे “जैसा सुन रहे हैं, उसके आधार पर” कह रहे हैं. उनका कहना था, “हम अभी इस पर काम कर रहे हैं. वे हमारे साथ काफी खुलकर जानकारी साझा कर रहे हैं. मैं जो सुन रहा हूं, उसके आधार पर कहूंगा कि इसका जवाब ‘हां’ है.” जब एक पत्रकार ने पूछा कि क्या ईरान दोषी पाए जाने पर अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा, तो ट्रंप ने कहा कि ईरानियों को “बहुत करारा झटका लगेगा.”
भारतीय पायलट की बहादुरी की तारीफ
यूएई के राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गरगाश ने घायल कैप्टन स्मित मच्छर(Smit Machhar) के साहस की सराहना करते हुए कहा कि एक गंभीर आतंकवादी हमले और संभावित आपदा के सामने उन्होंने साहस और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की. उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना को कम आंकने या इसे लेकर षड्यंत्र के सिद्धांत फैलाने के बजाय उग्रवाद और आतंकवाद के खतरों के प्रति सतर्कता जरूरी है.
पहले से तनावपूर्ण है माहौल
हाल के हफ्तों में क्षेत्र अपेक्षाकृत शांत रहा है, क्योंकि अमेरिका ने 1 सितंबर के बाद से ईरान पर सीधा हमला नहीं किया, हालांकि होर्मुज़ स्ट्रेट में जहाजों को बार-बार निशाना बनाया गया है. ईरान पर अमेरिकी और इसराइली हमलों से शुरू हुए इस टकराव को खत्म करने की कूटनीतिक कोशिशें सात महीने से नाकाम हैं. टाइम मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने नवंबर की शुरुआत में होने वाले मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान पर हमलों में “संभावित” बढ़ोतरी की भी बात कही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पेंटागन ने क्षेत्र में एक अतिरिक्त विमानवाहक पोत और करीब नौ-दस हजार सैन्यकर्मी भेजने का फैसला किया है.
अमेरिकी वित्त विभाग ने गुरुवार को ईरान के रेलवे और ऑटोमोटिव क्षेत्रों के साथ-साथ इनके विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर भी नए प्रतिबंध लगाए हैं, जो ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की अमेरिकी कोशिशों का हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें :- Smit Machchhar ने आखिर ऐसा क्या किया? मोदी-ट्रंप ने की तारीफ













