Special Coverage
Russia Plague Scare: साइबेरिया में रहस्यमयी मौत, 200 लोग निगरानी में, लैब लीक की आशंका
Authored By: Galgotias Times Bureau
Published On: Tuesday, October 6, 2026
Last Updated On: Tuesday, October 6, 2026
Russia Plague Scare: कोरोना महामारी के दौरान वुहान लैब लीक विवाद के बाद अब रूस के साइबेरिया(Siberia Plague) से बेहद डरावनी खबर सामने आ रही है. इरकुत्स्क के एंटी-प्लेग इंस्टीट्यूट में कार्यरत 27 वर्षीय नर्स की संदिग्ध संक्रमण से मौत के बाद रूस के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों द्वारा इसे केवल [...]
Authored By: Galgotias Times Bureau
Last Updated On: Tuesday, October 6, 2026
Russia Plague Scare: कोरोना महामारी के दौरान वुहान लैब लीक विवाद के बाद अब रूस के साइबेरिया(Siberia Plague) से बेहद डरावनी खबर सामने आ रही है. इरकुत्स्क के एंटी-प्लेग इंस्टीट्यूट में कार्यरत 27 वर्षीय नर्स की संदिग्ध संक्रमण से मौत के बाद रूस के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों द्वारा इसे केवल ‘अत्यंत खतरनाक संक्रमण’ बताया जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का दावा है कि लैब से प्लेग का बैक्टीरिया लीक हुआ है. अस्पतालों को सील किए जाने, एंटीबायोटिक्स की भारी कमी और 200 लोगों को निगरानी में रखे जाने के बीच जैविक हथियार के लीक होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं. आइए विस्तार से समझते हैं क्या है यह पूरा मामला.
क्या है पूरा मामला
रूस के साइबेरिया(Russia Plague Scare) स्थित इरकुत्स्क इलाके में एक बड़ी अनहोनी की खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. एक रिसर्च लैब में कार्यरत नर्स की मौत के बाद खतरनाक जीवाणु (बैक्टीरिया) के सक्रिय होने की बात सामने आ रही है. आनन-फानन में प्रशासन ने कई अस्पतालों को सील कर दिया है और दर्जनों लोगों को तुरंत निगरानी में लिया गया है. रूस के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर बीमारी का नाम उजागर न करते हुए इसे सिर्फ ‘खास तौर पर खतरनाक संक्रमण’ करार दिया है. इस गोपनीयता की वजह से इलाके में दहशत और अफवाहों का बाजार और ज्यादा गर्म हो गया है.
जिंदा बैक्टीरिया वाली ट्यूब टूटने से संक्रमण का दावा
रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 वर्षीय मृतका डारिया शिपिलोवा(Darya Shipilova) इरकुत्स्क के एंटी-प्लेग इंस्टीट्यूट में काम करती थी. मंगलवार को उसे गंभीर निमोनिया जैसे लक्षणों के साथ शेलखोव शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया. दम तोड़ने से पहले उसने मेडिकल स्टाफ को बताया था कि लैब में सैंपल इकट्ठा करने के दौरान उससे गलती से जिंदा बैक्टीरिया वाली एक टेस्ट ट्यूब टूट गई थी, जिससे वह सीधे संक्रमण की चपेट में आ गई.
200 लोग निगरानी में, जैविक हथियार लीक होने के कयास
संक्रमण को बड़े स्तर पर फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मृतका के संपर्क में आए डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और परिजनों सहित करीब 200 लोगों को एहतियातन निगरानी (क्वारंटीन) में रखा है. बुरियाटिया गणराज्य के प्रमुख एलेक्सी सिदेनोव ने नर्स की मौत की पुष्टि की है.
इस घटना की टाइमिंग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के कयासों को जन्म दिया है:
- वुहान जैसी आशंका: चीन की वुहान लैब से कोरोना वायरस लीक की चर्चाओं के बाद अब रूस में प्लेग के इस संदिग्ध फैलाव को बेहद संदेहास्पद माना जा रहा है.
- पुतिन की धमकी और जैविक खतरा: हाल ही में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कैलिनिनग्राद की घेराबंदी को लेकर नाटो और पश्चिमी देशों को परमाणु हमले तक की चेतावनी दी थी. इसके ठीक बाद लैब में हुई इस घटना से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह किसी जैविक हथियार (बायोलॉजिकल वेपन) का लीक भी हो सकता है.
मामले को छिपाने का आरोप और दवाइयों का संकट
नर्स की मौत के तुरंत बाद राष्ट्रपति पुतिन ने रूस की मुख्य सैनिटरी डॉक्टर अन्ना पोपोवा से उच्चस्तरीय मुलाकात की. स्थानीय स्तर पर हालात इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि इरकुत्स्क और आसपास के इलाकों में जीवनरक्षक एंटीबायोटिक्स की भारी किल्लत हो गई है, जिससे घबराए लोग मेडिकल स्टोर्स के चक्कर काट रहे हैं.
दूसरी ओर, रूस के जाने-माने महामारी विशेषज्ञ मिखाइल फवारोव ने टेस्ट ट्यूब टूटने वाली कहानी को सिरे से खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि:
- एंटी-प्लेग इंस्टीट्यूट के कर्मचारी उच्च सुरक्षा वाले विशेष एंटी-प्लेग सूट और सुरक्षा उपकरणों में काम करते हैं.
- अगर किसी असावधानी से टेस्ट ट्यूब टूट भी जाए, तो सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते इस तरह का घातक संक्रमण फैलने की गुंजाइश न के बराबर होती है.
- उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक स्तर पर किसी बड़ी सुरक्षा चूक या गुप्त लैब गतिविधि को छिपाने के लिए यह कहानी गढ़ी जा रही है.
Written By: Rajiv Mandal
यह भी पढ़ें :- 2.43 लाख छात्रों का सर्वे: दिमागी हालत को लेकर सामने आया चौंकाने वाला सच













