Assembly Election News
मिशन हरियाणा को लेकर भाजपा पूरी तरह एक्टिव, नामों की सूची को दिया जा रहा है अंतिम रूप
Authored By: सतीश झा
Published On: Thursday, August 29, 2024
Last Updated On: Thursday, August 29, 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के तमाम केंद्रीय रणनीतिकार एक्टिव मोड में हैं। गुरुवार की सुबह एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे नामों पर मंथन कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में हर प्रत्याशी के नामों को लेकर विमर्श चल रहा है। भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर कोर कमेटी की बैठक में अमित शाह भी मौजूद रहे।
Authored By: सतीश झा
Last Updated On: Thursday, August 29, 2024
हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार बनाना चाहती है। इसके लिए चंडीगढ से लेकर दिल्ली में कई दौर की बैठक हो चुकी हैं। गुरुवार की सुबह एक बार फिर हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज सुबह से ही राजधानी दिल्ली में हलचल तेज है।
जेपी नड्डा (JP Nadda) के घर नामों पर मंथन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर हरियाणा प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक हो रही है। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। बैठक से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश प्रभारी केन्द्रीयमंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से उनके घर पर मुलाकात की।
आज ही हो सकती है केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव (Haryana and Jammu and Kashmir elections) के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए शाम को भाजपा मुख्यालय में केन्द्रीय चुनाव समिति की भी बैठक होनी है। इस बैठक में हरियाणा के विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लग सकती है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में विधानसभा की 90 सीट हैं। राज्य में एक अक्टूबर को वोटिंग होनी है। नामांकन प्रक्रिया पांच सितंबर से शुरू होगी।
#हरियाणा– आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र #BJP ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। #भाजपा का लक्ष्य है कि वह #RSS के समर्थन और मार्गदर्शन के साथ राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करे।#पढ़ें। @galgotiastimes– https://t.co/p7giNMXxWa#HaryanaElections2024 #HaryanaNews pic.twitter.com/XbazwAQ3BM
— Galgotias Times (@galgotiastimes) August 29, 2024
लोगों से सीधा संवाद स्थापित
पार्टी ने हरियाणा के सभी जिलों में वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जो बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने के काम में जुट गए हैं। भाजपा की ओर से राज्य में विकास कार्यों और सरकार की नीतियों को जनता के बीच ले जाने के लिए विभिन्न जनसभाओं और बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य राज्य में दोबारा सत्ता में आना है और इसके लिए पार्टी पूरी मेहनत से जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास विकास और सुशासन का मजबूत रिकॉर्ड है, जिसे लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। भाजपा के मिशन हरियाणा के तहत संगठनात्मक स्तर पर भी कई बदलाव किए जा रहे हैं ताकि पार्टी की पकड़ को और अधिक मजबूत किया जा सके। पार्टी ने राज्य के युवा, महिला, किसान, और व्यापारी वर्ग के साथ संवाद बढ़ाने के लिए भी विशेष योजनाएं बनाई हैं।
ये भी पढ़े: संघ के कदमताल के साथ हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में आना चाहती है भाजपा















