दो महीने में 37% टूटा अनिल अंबानी की कंपनी का शेयर, अब निवेशकों को क्या करना चाहिए

Authored By: Suman

Published On: Friday, August 22, 2025

Last Updated On: Friday, August 22, 2025

अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी के रीन्यूएबल और ग्रीन स्पेस मे उतरने की वजह से हाल में इसके शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई थी और यह मल्टीबैगर बन गया था.

Authored By: Suman

Last Updated On: Friday, August 22, 2025

Anil Ambani Share Fall 2025: अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (ADAG Group) से जुड़ी कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) का शेयर अपने 52 हफ्ते के ऊंचे स्तर से करीब 35 फीसदी टूट गया है.

अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी के रीन्यूएबल और ग्रीन स्पेस मे उतरने की वजह से हाल में इसके शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई थी और यह मल्टीबैगर बन गया था. इसमें पिछले तीन दिन में अपर सर्किट लगा. लेकिन शुक्रवार को इसमें मुनाफावसूली देखी गई.

हालांकि इसके बावजूद ज्यादातर एक्सपर्ट लॉन्ग टर्म के लिए इस तरह के शेयरों के लिए पॉजिटिव बने हुए हैं. शुक्रवार को सुबह यह शेयर थोड़ी मजबूती के साथ 50.90 रुपये पर खुला, लेकिन बाद में टूटते हुए 48.21 रुपये तक चला गया. कंपनी का बाजार पूंजीकरण घटकर 20,410 करोड़ रुपये रह गया है.

इस साल जून में इस शेयर का 52 हफ्ते का सबसे ऊंचा स्तर 76.49 रुपये का हासिल हुआ था. इसके बाद से अब तक यह शेयर करीब 37 फीसदी टूट चुका है. पिछले एक महीने में यह शेयर करीब 23 फीसदी टूट चुका है.

इसके बावजूद इस शेयर को मल्टीबैगर माना जाता रहा है. पिछले पांच साल में यह शेयर करीब 1200 फीसदी और यह शेयर पिछले दो साल में 675 फीसदी की उछाल ले चुका है. एक साल में यह शेयर 36 फीसदी, छह महीने में 35 फीसदी की शानदार उछाल ले चुका है.

हालांकि इस हफ्ते में इस शेयर में काफी तेजी देखी गई थी. पिछले पांच दिन में इस शेयर में करीब 13 फीसदी की तेजी आई थी. यही नहीं पिछले तीन दिन में यह शेयर 17 फीसदी तक चढ़ गया था. इसके बाद आज इसमें मुनाफावसूली देखी गई.

हालांकि इस शेयर में उतार-चढ़ाव के बावजूद एनालिस्ट इसे लेकर बुलिश हैं और लॉन्ग टर्म के लिहाज से उनका पॉजिटिव नजरिया बना हुआ है. कंपनी ने हाल में अपने क्लीन एनर्जी प्रोफाइल को मजबूती देते हुए भूटान की सरकारी कंपनी ग्रीन डिजिटल के साथ एक समझौता किया है. इसके तहत वह 3 गीगावॉट का सौर ऊर्जा उत्पादन करेगी.

जानकारों का मानना है कि मौजूदा कंसोलिडेशन के दौर के बाद यह शेयर फिर तेजी का रुख अपनाएगा. हालांकि इस शेयर में काफी उतार-चढ़ाव को देखते हुए एक्सपर्ट निवेशकों को थोड़ी सतर्कता बरतने की भी सलाह दे रहे हैं.

हाल में कंपनी के प्रमोटर ने अपनी हिस्सेदारी 23.26 से बढ़ाकर 24.98 फीसदी कर लिया है. किसी कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़ाने का मतलब यह है कि उसमें प्रमोटर्स का भरोसा बना हुआ है. अनिल अंबानी समूह काफी मुश्किल में चल रहा है लेकिन उनके समूह की यह कंपनी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और हाल में इसमें काफी सुधार देखा गया है. अब अक्षय ऊर्जा जैसे नए सेक्टर में दखल की वजह से इसका कारोबार बढ़ने की उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें :- छह दिन के बढ़त के सिलसिले पर ब्रेक, आज 600 अंक क्यों टूटा सेंसेक्स

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार और निवेश संबंधी खबरें सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं. इसे निवेश सलाह नहीं मानना चाहिए. ​किसी भी तरह के निवेश से पहले सेबी रजिस्टर्ड किसी सलाहकार की राय जरूर लें.)

About the Author: Suman
सुमन गुप्ता एक स्वतंत्र पत्रकार हैं जो आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं। कई पत्र—पत्रिकाओं के लिए पिछले दस साल से स्वतंत्र रूप से लेखन। राष्ट्रीय राजनीति, कोर इकोनॉमी, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार आदि से जुड़े उनके सैकड़ों रिपोर्ट, आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें