छह दिन के बढ़त के सिलसिले पर ब्रेक, आज 600 अंक क्यों टूटा सेंसेक्स

Authored By: Suman

Published On: Friday, August 22, 2025

Last Updated On: Friday, August 22, 2025

Share Market Today – सेंसेक्स 600 अंक टूटा, बाजार में गिरावट.
Share Market Today – सेंसेक्स 600 अंक टूटा, बाजार में गिरावट.

सुबह सेंसेक्स (BSE Sensex) 49 अंकों की गिरावट के साथ 81,951.48 पर खुला और सवा ग्यारह बजे के आसपास करीब 607 अंकों की गिरावट के साथ 81,393.18 तक चला गया.

Authored By: Suman

Last Updated On: Friday, August 22, 2025

Share Market Today: शेयर बाजार में लगातार छह दिन तक चले बढ़त के सिलसिले पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया. आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 600 अंकों से भी ज्यादा टूट गया.

सुबह सेंसेक्स 49 अंकों की गिरावट के साथ 81,951.48 पर खुला और सवा ग्यारह बजे के आसपास करीब 607 अंकों की गिरावट के साथ 81,393.18 तक चला गया. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) सुबह अंकों की गिरावट के साथ पर खुला और गिरते हुए तक चला गया.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज भी मिलेजुले संकेत रहे लेकिन घरेलू बाजार में काफी मुनाफावसूली देखी गई. हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट को कम नुकसान हुआ. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में करीब आधा फीसदी की गिरावट आई. सेक्टर पर नजर डालें तो मीडिया, फार्मा में ही महज एक और आधा फीसदी की बढ़त हुई, जबकि आईटी, एफएमसीजी, ऑयल ऐंड गैस, रियल्टी में आधा-आधा फीसदी की गिरावट आई है.

निफ्टी में शुरुआती कारोबार में 1362 शेयरों में तेजी और 920 में गिरावट देखी गई, जबकि 151 में कोई बदलाव नहीं आया. बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, जियो फाइनेंशियल, एलऐंडटी, हिंडाल्को आदि शामिल रहे, जबकि गिरने वाले प्रमुख शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई लाइफ, अपोला हॉस्पिटल्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस आदि शामिल रहे.

क्यों टूट गया बाजार

  • पिछले छह दिन से भारतीय शेयर बाजार में लगातार बढ़त आई थी. अप्रैल के बाद पहली बार इस तरह लगातार बढ़त का सिलसिला देखा गया. इसकी वजह से सेंसेक्स करीब 1,800 अंक बढ़ गया था. इसको कई निवेशकों ने मुनाफावसूली का अच्छा मौका समझा और मुनाफावसूली की.
  • अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल का आज भारतीय समयानुसार शाम को एक स्पीच होने वाला है जिसमें कुछ अहम संकेत मिलेंगे. इससे पहले निवेशक और ट्रेडर सतर्क दिख रहे है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें तो रूस और यूक्रेन के बीच शांति के लिए चल रहे प्रयासों को भी झटका लगा है. यह आर्थिक और भूराजनीतिक लिहाज से बड़ा घटनाक्रम है. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने से कच्चा तेल आज एक फीसदी से ज्यादा मजबूत हो गया.
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत पर जो 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है वह अगले हफ्ते यानी 27 अगस्त से लागू होना है. अगर उन्होंने कोई नरमी नहीं दिखाई तो यह भारतीय निर्यात के लिए बड़ा झटका होगा. इसकी वजह से आगे अनिश्चितता बढ़ सकती है. इन सबसे भारतीय अर्थव्यवस्था और बाजार को काफी नुकसान हो सकता है.
  • घरेलू स्तर पर देखें तो कंपनियों के तिमाही नतीजों में कुछ नरमी दिख रही है इसकी वजह से दिग्गज शेयरों का प्रदर्शन खराब हुआ है. खासकर बैंकिंग और आईटी सेक्टर में मुनाफावसूली देखी गई है.
  • इसके पहले गुरुवार तक शेयर बाजार में लगातार छह दिन बढ़त का सिलसिला देखा गया था. मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में रहे.

यह भी पढ़ें :- लगातार छठे दिन शेयर बाजार में तेजी, Nazara क्यों टूट गया 24 फीसदी

About the Author: Suman
सुमन गुप्ता एक स्वतंत्र पत्रकार हैं जो आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं। कई पत्र—पत्रिकाओं के लिए पिछले दस साल से स्वतंत्र रूप से लेखन। राष्ट्रीय राजनीति, कोर इकोनॉमी, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार आदि से जुड़े उनके सैकड़ों रिपोर्ट, आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें