दिल्ली में आज का सोने के भाव 9 April 2025: कितना सस्ता हुआ सोना? क्या टैरिफ युद्ध ने बनाया निवेश का मौका?

दिल्ली में आज का सोने के भाव 9 April 2025: कितना सस्ता हुआ सोना? क्या टैरिफ युद्ध ने बनाया निवेश का मौका?

Authored By: Khursheed

Published On: Wednesday, April 9, 2025

Last Updated On: Wednesday, April 9, 2025

Delhi Gold Rate 9 April 2025 - Aaj Ka Sone Ka Bhav
Delhi Gold Rate 9 April 2025 - Aaj Ka Sone Ka Bhav

दिल्ली में ⭐ सोने की कीमतों ⭐ में उतार-चढ़ाव जारी है! 9 अप्रैल 2025 को 🟡 सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों के लिए बड़ा मौका बन सकता है। 📉 क्या टैरिफ युद्ध की वजह से सोना और सस्ता होगा या अब आएगा उछाल? 📈 जानिए आज के ताज़ा रेट और निवेश से जुड़ी अहम जानकारी! 💰✨

Authored By: Khursheed

Last Updated On: Wednesday, April 9, 2025

इस लेख में:

अमेरिका द्वारा नया टैरिफ लागू करने की वजह से सोने की कीमतों में भारी कमी आई है. ऐसे में अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे है तो  यह आपके लिए सुनहेरा मौका है. अब तक सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है.

दिल्ली समेत देशभर में इस समय सोने में भारी गिरावट आई हुई है. इसका सबसे प्रमुख कारण अमेरिका द्वारा नए ट्रैरिफ लगाने की वजह है क्योंकि ज्यादातर निवेशक अपने नुकसान की भरपाई के लिए सोने को बेचकर उसे पूरा कर रहे हैं. 8 अप्रैल तक सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली थी. लेकिन 9 अप्रैल को प्रति तौले पर मामूली बढ़ोतरी  हुई है.

ऐसे में आने वाले दिनों में हो सकता है कि सोने में फिर गिरावट हो. टैरिफ युद्ध के चलते सोने में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी है. आप विशेषज्ञों की सलाह से सोने में निवेश कर सकते हैं. सोने में निवेश करने का यह सबसे अच्छा मौका है क्योंकि कुछ दिनों बाद इसमें उछाल भी देखा जा सकता है. वहीं, भारत में त्यौैहार पर आभूषणों की खरीदारी ज्यादा की जाती है इसलिए आप सोने को एक निवेश के रूप में देख सकते हैं.

आज नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम (₹)

आज नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम 8,305 रुपये हैं। कल यानी 8 अप्रैल के मुकाबले सोने के दामों में 9 अप्रैल को 65 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें कि अमेरिका द्वारा नया टैरिफ लागू करने के बाद से सोने के दामों पर असर पड़ा है।

वजन (ग्राम) आज का भाव कल का भाव बदलाव
1 ₹8,305 ₹8,240 + ₹65
10 ₹83,050 ₹82,400 + ₹650

आज नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम (₹)

वहीं बात करें 24 कैरेट सोने की तो इसमें भी 71 रुपये प्रति तौले के हिसाब से उछाल देखने को मिला है। 9 अप्रैल को नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम 9,059  रुपये हैं। हालांकि सोने के दामों में कई दिनों से गिरावट  देखने को मिली थी ,अब इसमें कुछ बढ़ोतरी हुई है।

वजन (ग्राम) आज का भाव कल का भाव बदलाव
1 ₹9,059 ₹8,988 + ₹71
10 ₹90,590 ₹89,880 + ₹710

आज नई दिल्ली में 18 कैरेट सोने का दाम (₹)

आज 9 अप्रैल को नई दिल्ली में 18 कैरेट के सोने के दाम 6,795 रुपये हैं। इसमें में भी 53 रुपये प्रति तौला के हिसाब से उछाल देखने को मिला है। बहरहाल सोने के दामों में पिछले दिनों बहुत गिरावट देखने को मिली थी।

वजन (ग्राम) आज का भाव कल का भाव बदलाव
1 ₹6,795 ₹6,742 + ₹53
10 ₹67,950 ₹67,420 + ₹530

पिछले 10 दिनों में नई दिल्ली में 1 ग्राम सोने के दाम (₹):

दिनांक 22 कैरट का भाव 24 कैरट का भाव
Apr 9, 2025 ₹8,305 (+65) ₹9,059 (+71)
Apr 8, 2025 ₹8,240 (-60) ₹8,988 (-65)
Apr 7, 2025 ₹8,300 (-25) ₹9,053 (-28)
Apr 6, 2025 ₹8,325 (0) ₹9,081 (0)
Apr 5, 2025 ₹8,325 (-90) ₹9,081 (-98)
Apr 4, 2025 ₹8,415 (-160) ₹9,179 (-174)
Apr 3, 2025 ₹8,575 (+50) ₹9,353 (+54)
Apr 2, 2025 ₹8,525 (0) ₹9,299 (0)
Apr 1, 2025 ₹8,525 (+85) ₹9,299 (+93)
31 Mar, 2025 ₹8,440 (+65) ₹9,206 (+71)

सोने में क्यों आ रही है गिरावट?

भारत में समेत दुनिया भर में सोने की कीमतों में गिरावट इसलिए आ रही है क्योंकि अमेरिका ने नया टैरिफ लगाया है। जिसकी वजह से ट्रेड वार बढ़ने की वजह से सोने की कीमतों में अचानक से गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि कल 8 अप्रैल की सुबह सोने की कीमतों में 1600 रुपये की भारी गिरावट देखने को मिली थी। सोने की गिरावट की वजह से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई निवेशक दूसरी जगह अपने नुकसान की भरपाई के लिए सोने को बेच रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में और कमी देखने को मिल सकती है।

कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

सोने की कीमतों को तय करने के कई कारण हैं। देश में किस शहर में कितने रुपये तौला सोना मिलेगा। यह इस पर निर्भर करता है कि ज्वैलर्स किस भाव पर सोना खरीद रहे हैं, इसे स्पॉट रेट यानी हाजिर भाव कहते हैं और मल्टी कमोटिडी एक्सचेंज (MCX) पर सोना किस भाव पर ट्रेड कर रहा है उसी आधार पर स्पॉट प्राइस तय किया जाता है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना किस रेट पर मिल रहा है इस बात पर भी डिपेंड करता है कि सोने की कीमत कितनी होगी। इसके अलावा सरकार द्वारा उन पर लगाया जाने वाला ट्रैक्स और रुपये की कीमतों की वजहों से भी सोने की कीमतों को तय किया  जाता है।

क्या है निवेश का अगला कदम?

निवेश करने के लिए सबसे सुरक्षित और फायदे के लिए सोने से बढ़िया कोई रास्ता नहीं हो सकता है। सोने को निवेश के तौर पर शुरू से ही अपनाया जाता है। ऐसे में  फिलहाल में अल्पकालिक तौर पर सोने पर जारी गिरावट सोने में निवेश करने का फैसला फायदे का सौदा हो सकता है क्योंकि आने  वाले समय में सोने की कीमतों में इजाफा हो सकता है। हालांकि किसी भी तरह का निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

सोना खरा है या नहीं? कैसे चेक करें प्योरिटी?

सोने की पहचान ISO (Indian Standard Organization) हॉल से होती है अगर किसी सोने पर आईएसओ हॉलमार्क नहीं है तो वो निकली सोना हो सकता है।

  • 24 कैरट के सोने में 99.9 प्रतिशत शुद्धता होती है जबकि 22 कैरट के सोने में 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
  • 22 कैरेट के सोने में 9 प्रतिशत तांबा, चांदी, जिंक जैसे धातु को  पाए जाते हैं।
  • 24 के सोने पर 999, 23 कैरट पर 958, 22 कैरट 916 और  18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

सोने को चेक करने के लिए चुंबक का इस्तेमाल किया जा सकता है, अगर सोना चुंबक से नहीं चिपकता है तो वह असली सोना है। पानी में डालकर भी सोने को परखा जा सकता है। अगर सोना पानी में डूब जाता है तो उसमें कोई मिलावट नहीं है, वहीं अगर सोना पानी में तैरने लगे तो समझ लेना कि उसमें मिलावट है क्योंकि मिलावटी सोना हल्का होता है और पानी के ऊपर तैरने लगता है।

सोने के ऐतिहासिक रेट

सोने के दाम 22 कैरेट 24 कैरेट
1 अप्रैल ₹8,525 ₹9,299
9 अप्रैल ₹8,305 ₹9,059
अधिकतम दाम (अप्रैल) 3 अप्रैल ₹8,575 3 अप्रैल ₹9,353
न्यूनतम दाम (अप्रैल) 8 अप्रैल ₹8,240 8 अप्रैल ₹8,988
कैसा रहा सोने का प्रदर्शन गिरावट गिरावट
% बदलाव -2.58% -2.58%
सोने के दाम 22 कैरेट 24 कैरेट
1 मार्च ₹7,955 ₹8,677
31 मार्च ₹8,440 ₹9,206
अधिकतम दाम (मार्च) 31 मार्च ₹8,440 31 मार्च ₹9,206
न्यूनतम दाम (मार्च) 1 मार्च ₹7,955 1 मार्च ₹8,677
कैसा रहा सोने का प्रदर्शन बढ़ोतरी बढ़ोतरी
% बदलाव +6.10% +6.10%
सोने के दाम 22 कैरेट 24 कैरेट
1 फरवरी ₹7,760 ₹8,464
28 फरवरी ₹7,975 ₹8,699
अधिकतम दाम (फरवरी) 25 फरवरी ₹8,090 25 फरवरी ₹8,824
न्यूनतम दाम (फरवरी) 3 फरवरी ₹7,720 3 फरवरी ₹8,420
कैसा रहा सोने का प्रदर्शन बढ़ोतरी बढ़ोतरी
% बदलाव +2.77% +2.77%
सोने के दाम 22 कैरेट 24 कैरेट
1 जनवरी ₹7,165 ₹7,815
31 जनवरी ₹7,745 ₹8,448
अधिकतम दाम (जनवरी) 31 जनवरी ₹7,745 31 जनवरी ₹8,448
न्यूनतम दाम (जनवरी) 1 जनवरी ₹7,165 1 जनवरी ₹7,815
कैसा रहा सोने का प्रदर्शन बढ़ोतरी बढ़ोतरी
% बदलाव +8.09% +8.09%
सोने के दाम 22 कैरेट 24 कैरेट
1 दिसंबर ₹7,165 ₹7,815
31 दिसंबर ₹7,125 ₹7,771
अधिकतम दाम (दिसंबर) 11 दिसंबर ₹7,300 11 दिसंबर ₹7,962
न्यूनतम दाम (दिसंबर) 20 दिसंबर ₹7,055 20 दिसंबर ₹7,695
कैसा रहा सोने का प्रदर्शन गिरावट गिरावट
% बदलाव -0.56% -0.56%
सोने के दाम 22 कैरेट 24 कैरेट
1 नवंबर ₹7,400 ₹8,071
30 नवंबर ₹7,165 ₹7,815
अधिकतम दाम (नवंबर) 1 नवंबर ₹7,400 1 नवंबर ₹8,071
न्यूनतम दाम (नवंबर) 14 नवंबर ₹6,950 14 नवंबर ₹7,695
कैसा रहा सोने का प्रदर्शन गिरावट गिरावट
% बदलाव -3.18% -3.18%
सोने के दाम 22 कैरेट 24 कैरेट
1 अक्टूबर ₹7,065 ₹7,706
31 अक्टूबर ₹7,470 ₹8,148
अधिकतम दाम (अक्टूबर 3) 1 अक्टूबर ₹7,470 31 अक्टूबर ₹8,148
न्यूनतम दाम (अक्टूबर) 10 अक्टूबर ₹7,040 10 अक्टूबर ₹7,679
कैसा रहा सोने का प्रदर्शन बढ़ोतरी बढ़ोतरी
% बदलाव +5.73% +5.73%

FAQ

हां, सोने के भाव रोजाना अपडेट होते हैं, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार, मुद्रा विनिमय दरों और स्थानीय मांग एवं आपूर्ति पर निर्भर करता है.

सोने की कीमतें कई कारकों के कारण बदलती हैं, जिनमें वैश्विक बाजार की अस्थिरता, डॉलर की विनिमय दर, केंद्रीय बैंकों की नीतियां, मांग और आपूर्ति, महंगाई दर, और सरकारी कर एवं शुल्क शामिल हैं.

हां, विभिन्न राज्यों और शहरों में सोने की कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं. इसका कारण स्थानीय कर, परिवहन लागत, और मांग-आपूर्ति का अंतर होता है.

सोने में निवेश एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है, खासकर अस्थिर आर्थिक परिस्थितियों में। हालांकि, निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है.

हां, डिजिटल गोल्ड एक सुरक्षित और सुविधाजनक निवेश विकल्प है। इसे आप बिना भौतिक रूप से स्टोर किए ऑनलाइन खरीद सकते हैं और जब चाहें बेच सकते हैं.

भारत में सोने की खरीदारी पर 3% GST है.

सोने की कीमतें त्योहारी सीजन और शादियों के दौरान बढ़ सकती हैं। इसलिए, जब कीमतों में गिरावट आती है, तो खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है.

About the Author: Khursheed
खुर्शीद ने हिंदी पत्रकारिता जगत में 2020 से अपने करियर की शुरुआत की थी, सबसे पहले उन्हें लोकमत में काम करने का मौका मिला, यहां पर वह राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ करंट खबरों पर लिखा करते थे. इसके बाद न्यूज 24 और वार्ता 24 में काम करने का मौका मिला. अब गलगोटियाज टाइम्स में कार्यरत हैं.
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य खबरें