Urban Company की शानदार लिस्टिंग, पहले दिन ही निवेशकों को 74% का रिटर्न

Authored By: Suman

Published On: Wednesday, September 17, 2025

Last Updated On: Wednesday, September 17, 2025

Urban Company listing पहले दिन 74% रिटर्न.
Urban Company listing पहले दिन 74% रिटर्न.

अर्बन कंपनी के आईपीओ की आज शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई है. NSE पर बुधवार को इसके शेयर 57.5% प्रीमियम के साथ 162.25 रुपये पर लिस्ट हुए.

Authored By: Suman

Last Updated On: Wednesday, September 17, 2025

Urban Company listing: अर्बन कंपनी के आईपीओ की आज शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर बुधवार को इसके शेयर 57.5% प्रीमियम के साथ 162.25 रुपये पर और बीएसई (NSE) पर 56 फीसदी की जबर्दस्त तेजी के साथ 161 रुपये पर लिस्ट हुए हैं.

इसका इश्यू प्राइस महज 103 रुपये था. यही नहीं, कंपनी के शेयर आज कारोबार के दौरान 70 फीसदी की जबर्दस्त उछाल के साथ 179 रुपये तक पहुंच गया. यानी पहले ही दिन निवेशकों को करीब 74 फीसदी का शानदार रिटर्न हासिल हुआ है. अर्बन कंपनी एक मोबाइल अप्लीकेशन चलाने वाली टेक कंपनी है जो ब्यूटी और होम सर्विस प्रदान करती है.

अर्बन कंपनी के आईपीओ को हाथोहाथ लिया गया था. कंपनी ने इस IPO से 1,900 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आवेदन मांगे थे लेकिन उसे 103 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ. इसमें 1428 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटर की बिक्री से जारी किए गए और 472 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए.

इसके लिए प्राइस बैंड 98 से 103 रुपये तय किए गए. एंकर निवेशकों के जरिये कंपनी ने 854 करोड़ रुपये जुटा लिए थे. एंकर निवेशकों में सिटीग्रुप ग्लोबल, गोल्डमैन सैक्स, गवर्नमेंट ऑफ सिंगापुर और नोमुरा जैसे दिग्गज निवेशकों ने भाग लिया था.

अर्बन कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में शानदार मुनाफा कमाया है. कंपनी ने 240 करोड़ का नेट प्रॉफिट हासिल किया है. पिछले साल कंपनी को 92.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. कंपनी ने आईपीओ से पहले मुनाफा कमाने पर फोकस किया. कंपनी की एनुअल फाइनेंशियल रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का रेवेन्यू 38.2% बढ़कर 1144 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

2014 में स्थापित अर्बन कंपनी घरेलू और ब्यूटी सर्विसेज के लिए एक टेक्नोलॉजी-ड्रिवन प्लेटफॉर्म है. यह भारत, यूएई और सिंगापुर के 51 शहरों में मौजूद है. कंपनी इस फंड का इस्तेमाल तकनीकी विकास, क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऑफिस लीज पेमेंट, मार्केटिंग पहल आदि के लिए करेगी.

देव एक्सीलरेटर की भी लिस्टिंग (Dev Accelerator listing) 

आज एक और कंपनी देव एक्सीलरेटर के शेयर भी लिस्ट हुए. इसकी लिस्टिंग तो सपाट हुई, लेकिन कारोबार के दौरान इसके शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया. इसका इश्यू प्राइस 60 रुपये था और आज यह बीएसई पर 61.30 रुपये पर लिस्ट हुआ. कारोबार के दौरान यह बीएसई पर 64.36 रुपये की उंचाई तक पहुंच गया. इसी तरह एनएसई पर भी यह 64 रुपये की ऊंचाई तक पहुंच गया.

हाल के दिनों में IPO से निवेशकों को बहुत अच्छा फायदा हुआ है. हालांकि इसलिए निवेशक कोई भी अच्छा आईपीओ आने पर उसमें निवेश के लिए टूट पड़ते हैं. हालांकि आवेदन की सीमा होने की वजह से बहुत से निवेशकों को निराशा होती है क्योंकि उन्हें अलॉटमेंट नहीं होता. ​बहुत से निवेशक इस लालच में आते हैं कि उन्हें लिस्टिंग के दिन अच्छा गेन मिलेगा. ऐसा होता भी है और बहुत से निवेशक लिस्टिंग गेन हासिल करके शेयर से निकल भी जाते हैं.

यह भी पढ़ें :- मोदी सरकार के इस कदम से गरजे डिफेंस शेयर, 15 दिन में 10 से 20% की शानदार बढ़त

About the Author: Suman
सुमन गुप्ता एक स्वतंत्र पत्रकार हैं जो आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं। कई पत्र—पत्रिकाओं के लिए पिछले दस साल से स्वतंत्र रूप से लेखन। राष्ट्रीय राजनीति, कोर इकोनॉमी, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार आदि से जुड़े उनके सैकड़ों रिपोर्ट, आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें