Aaj Ka Love Rashifal 09 February 2025: किस राशिवालों का लव पार्टनर से होगा झगड़ा? कौन लेगा 7 फेरे? जानने के लिए पढ़िये दैनिक लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 09 February 2025: किस राशिवालों का लव पार्टनर से होगा झगड़ा? कौन लेगा 7 फेरे? जानने के लिए पढ़िये दैनिक लव राशिफल

Authored By: JP Yadav

Published On: Sunday, February 9, 2025

Updated On: Sunday, February 9, 2025

9 February Ka Love Rashifal
9 February Ka Love Rashifal

Aaj ka love Rashifal 09 February 2025: जीवन को ऊब और नीरसता से बचाने के लिए प्रेम जरूरी है. आप भी जानना चाहते हैं कि रविवार का दिन प्यार के मामले में कैसा रहेगा. इसके लिए पढ़िये 9 फरवरी 2025 का लव राशिफल.

Authored By: JP Yadav

Updated On: Sunday, February 9, 2025

Aaj ka Love Rashifal 09 February 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार (9 फरवरी 2025) को माघ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. सभी जातक ध्यान दें कि विष्कुम्भ योग बन रहा है. यह एक अशुभ योग है. इसका कई राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope 9 February 2025)

Aaj ka Love Rashifal 9 February 2025: सिंगल्स के जीवन में रविवार को सच्चे प्यार की एंट्री हो सकती है. इस राशि के कुछ जातकों के लव रिलेशन में दिक्कत होगी. आपका परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा. विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नारंगी

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope 9 February 2025)

Aaj ka Love Rashifal 9 February 2025: वृष राशि के जातकों के साथ रविवार को दिक्कत हो सकती है. लव पार्टनर के साथ अनबन के संकेत हैं. जातक अपने विवाह संबंधित योजना को टाल सकते हैं, इससे आपकी ही भलाई है. रविवार को लव पार्टनर के साथ कुछ नए और रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी. सिंगल्स को रविवार को सोलमेट मिल सकता है.

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope 9 February 2025)

Aaj ka Love Rashifal 9 February 2025: इस राशि के सिंगल जातकों को प्रेम के मामले में सफलता नहीं मिलेगी. लव पार्टनर डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं. पति-पत्नी के बीच अनबन का प्रभाव परिवार के अन्य सदस्यों पर भी पड़ेगा.

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सुनहरा

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope 9 February 2025)

Aaj ka Love Rashifal 9 February 2025: इस राशि के जातकों की शादी का योग बन रहा है. अविवाहित परिणय सूत्र में बन सकते हैं. लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है. रविवार को शादीशुदा को जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है. सिंगल लोगों को प्यार में सफलता नहीं मिलेगी, इसलिए अतिरिक्त प्रयास नहीं करें.

शुभ अंक: 4
शुभ रंग : स्लेटी

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope 9 February 2025)

Aaj ka Love Rashifal 9 February 2025: इस राशि के सिंगल जातकों को जल्द अपना सोलमेट मिल सकता है. दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी. अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए साथी संग वक्त बिताएं.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope 9 February 2025)

Aaj ka Love Rashifal 9 February 2025: सिंगल लोगों के लिए अच्छी खबर नहीं है. उन्हें अभी अपना प्यार नहीं मिलेगा. पार्टनर को खुश करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सिंगल लोगों का निराशा हाथ लगेगी. शादीशुदा जातकों का दिन अच्छा गुजरेगा. पति-पत्नी क्वालिटी टाइम बिताएंगे.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope 9 February 2025)

Aaj ka Love Rashifal 9 February 2025: सिंगल लोगों को उनका प्रेम रविवार को नहीं मिल पाएगा. विवाहित जीवन शुभ और शांतिपूर्ण रहेगा. जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं. अगर अपने प्यार और समझदारी से इन मतभेदों को दूर करेंगे तो शाम तक हालात बेहतर हो जाएंगे.

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope 9 February 2025)

Aaj ka Love Rashifal 9 February 2025: सिंगल लोगों को मनचाहा साथी मिल सकता है. रविवार को शाम तक प्रेम का आगमन नहीं होगा. लव पार्टनर के साथ रविवार को खुशनुमां समय बिताएंगे. पार्टनर्स के बीच इमोशनली रिश्तों में गहराई आएगी. वहीं, विष्कुम्भ योग के अशुभ प्रभाव के चलते शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन में परेशानियां आएंगी.

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: बैंगनी

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope 9 February 2025)

Aaj ka Love Rashifal 9 February 2025: इस राशि के सिंगल जातकों के लिए रविवार का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा. रविवार का दिन खत्म होने से पहले प्यार का आगमन हो सकता है. वहीं, शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच परेशानियां बनी रहेंगी. पति-पत्नी के बीच अनबन होने के संकेत हैं.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope 9 February 2025)

Aaj ka Love Rashifal 9 February 2025: लव पार्टनर रविवार को आपस में अच्छा समय गुजारेंगे. घर में सुखद और सकारात्मक माहौल बना रहेगा. अनबन नहीं होगी. वहीं, कपल्स के बीच अनबन में इजाफा होगा. लव के मामले में सिंगल लोगों को सफलता नहीं मिलेगी.

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope 9 February 2025)

Aaj ka Love Rashifal 9 February 2025: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. पार्टनर के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है. झगड़ा भी सकता है. इसके चलते रविवार को डेट पर जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है. उपाय यह है कि सावधानी बरतें और वाणी पर संयम रखें.

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: बैंगनी

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope 9 February 2025)

Aaj ka Love Rashifal 9 February 2025: इस राशि के जातकों की लव लाइफ रविवार को अच्छी रहेगी. अविवाहित हैं तो शादी होने का शुभ समाचार मिल सकता है. शादीशुदा हैं तो अनजान की ‘एंट्री’ से पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है. ध्यान रखें रविवार शाम के समय पार्टनर और पिता दोनों से झगड़ा हो सकता है.

शुभ अंक : 2
शुभ रंग: भूरा

डिस्क्लेमर

यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से जुटाई गई है. इन पर विश्वास करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह-मशविरा करना बेहतर रहेगा.

About the Author: JP Yadav
जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं। अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है। टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है।
Leave A Comment

Valentine’s Week

अन्य खबरें

अन्य लाइफस्टाइल खबरें