Education & Career News

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए पाएं स्कॉलरशिप

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए पाएं स्कॉलरशिप

Authored By: विशेष संवाददाता, गलगोटियाज टाइम्स

Published On: Thursday, April 18, 2024

Categories: Education

Updated On: Tuesday, August 27, 2024

cambridge university scholarship

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना हर स्टूडेंट का सपना होता है। यह यूनिवर्सिटी लंदन में स्थित है और इसे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में अमेरिका की एमआईटी के बाद दूसरा स्थान दिया गया है...

कैंब्रिज विश्वविद्यालय में बैचलर डिग्री से लेकर, पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) और शोध स्तर (पीएचडी) के कोर्सेज में दाखिला लिया जा सकता है। अगर ग्रेजुएट लेवल कोर्सेज की बात करें, तो कैंब्रिज यूनिवर्सिटी द्वारा बैचलर लेवल पर इंजीनियरिंग, मेडिकल, कंप्यूटर साइंस, सोशल साइंस, सिनेमा एवं मीडिया स्टडीज, साइकोलॉजी, बॉयोलॉजिकल केमिस्ट्री, बॉयोलॉजिकल साइंस, म्यूजिक, अंग्रेजी भाषा व साहित्य, लैंग्वेज, फिलॉसफी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, मैथ, फिजिक्स आदि कई कोर्स संचालित किए जाते हैं। मगर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ने की भारी -भरकम फीस उठाना हर किसी के बस की बात नहीं है। ऐसे में आपको कुछ ऐसी स्कॉलरशिप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी टेंशन को दूर कर सकते हैं :

नरोत्तम सेक्सरिया स्कॉलरशिप

कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए आप चाहें, तो नरोत्तम सेक्सरिया स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कॉलरशिप की खास बात यह है कि आपको करीब 20 लाख रुपये तक की मदद मिल जाती है। यह स्कॉलरशिप भारतीय उद्योगपति और अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के चेयरमैन नरोत्तम सेक्सरिया के एनजीओ नरोत्तम सेक्सरिया फाउंडेशन की तरफ से दी जाती है। इसके लिए सबसे पहली शर्त है कि आप भारत के नागरिक हों। आपकी उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए। ऑफिशियल वेबसाइट pg.nsfoundation.co.in पर अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

गेट्स कैंब्रिज स्कॉलरशिप

कैंब्रिज में पढ़ने के लिए गेट्स कैंब्रिज स्कॉलरशिप की मदद ले सकते हैं। इसे कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए मदद करने के उद्देश्य से बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने साल 2000 में शुरू किया था। स्टूडेंट्स अगर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से एमबीए करना चाह रहे हैं, तो गेट्स कैम्ब्रिज स्कॉलरशिप प्रोग्राम के तहत 79 लाख रुपये तक की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाइट gatescambridge.org पर मिल जाएगी।

कैंब्रिज ट्रस्ट स्कॉलरशिप (ग्रेजुएशन)

कैंब्रिज ट्रस्ट स्कॉलरशिप (ग्रेजुएशन) भी स्टूडेंट्स को कैंब्रिज में पढ़ाई के लिए मदद करती है। भारतीय स्टूडेंट्स अगर बीए ऑनर्स कंप्यूटर साइंस कोर्स करना चाहते हैं, तो वे इसके लिए कैंब्रिज ट्रस्ट स्कॉलरशिप (ग्रेजुएशन) के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत इंडियन स्टूडेंट्स को 32.69 लाख रुपये की मदद दी जाती है। इससे उनका यूरोप में पढ़ने का सपना पूरा हो सकता है।

ऑक्सफोर्ड एंड कैंब्रिज सोसायटी ऑफ इंडिया

इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य ऑक्सफोर्ड या कैंब्रिज जैसे कॉलेजों में आगे की पढ़ाई के लिए भारतीय स्टूडेंट्स को फाइनेंशियल मदद करना है। इस स्कॉलरशिप में आवेदन के लिए स्टूडेंट्स की आयु 30 साल होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

-अर्पित श्रीवास्तव

गलगोटियाज टाइम्स एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां आप पढ़ सकेंगे देश दुनिया की खबरों का तटस्थ व रोचक विश्लेषण... साथ ही मिलेंगी सफलता की सच्ची और प्रेरक कहानियां व असाधारण कार्य कर रहे व्यक्तित्वों के साक्षात्कार...

Leave A Comment

अन्य खबरें