डेली करेंट अफेयर्स Tuesday, 15 July 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Monday, July 14, 2025

Updated On: Monday, July 14, 2025

Daily current affairs quiz aaj ke sawal 15 July 2025

देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 मंगलवार, 15 जुलाई 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) में 18 दिन (26 जून से 14 जुलाई, 2025) बिताने के देश के दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला (भारतीय वायुसेना) 14 जुलाई को धरती पर वापसी के लिए रवाना हो गए. उनके बारे में इनमें से क्या सही नहीं है?

(A) आइएसएस से अनडाकिंग से एक दिन पहले आयोजित विदाई समारोह में शुभांशु ने कहा कि भारत अंतरिक्ष से महत्वाकांक्षा, निडरता, आत्मविश्वास और गर्व से भरा नजर आता है.
(B) उन्होंने भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के 1984 में कहे शब्दों को दोहराते हुए कहा कि ‘आज भी भारत अंतरिक्ष से सारे जहां से अच्छा दिखता है’.
(C) शुभांशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ‘एक्सिओम-4’ मिशन के तहत 26 जून, 2025 को आइएसएस पहुंचे थे.
(D) उपरोक्त सभी सही हैं.

(D)
शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के अपने तीन सहयोगी अंतरिक्षयात्रियों के साथ 15 जुलाई, 2025 को प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया तट पर उतरेंगे. ड्रैगन अंतरिक्ष यान को आइएसएस से धरती पर वापस आने में करीब 22 घंटे लगेंगे.

Q2. विश्व नंबर एक जानिक सिनर ने 13 जुलाई, 2025 को लंदन में आल इंग्लैंड क्लब पर इतिहास रचते हुए किसे हराकर पहली बार विंबलडन ट्रॉफी अपने नाम की?

(A) नोवाक जोकोविच
(B) कार्लोस अलकराज
(C) रोजर फेडरर
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

(B)
148 वर्षों के विंबलडन ग्रैंड स्लैम के इतिहास में जानिक सिनर (23 वर्ष) पुरुष सिंगल्स चैंपियन बनने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी हैं. इस वर्ष ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद यह उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है. उन्होंने लगातार दो वर्ष से यह खिताब जीतने वाले स्पेन के कार्लोस अलकराज को तीन घंटे चले फाइनल मुकाबले में 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर खिताब जीता.

Q3. विंबलडन के जूनियर फाइनल में 13 जुलाई, 2025 को बुल्गारिया के इवान इवानोव ने किस खिलाड़ी को 6-2, 6-3 से हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता?

(A) रोनित कार्की
(B) सीह सु-वेई
(C) जेलेना ओस्टापेंके
(D) इनमें से कोई नहीं

(A)
16 वर्षीय इवानोव, 2008 में ग्रिगोर दिमित्रोव के बाद इस खिताब को जीतने वाले दूसरे बुल्गारियाई खिलाड़ी बन गए हैं.

Q4. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की पहली महिला महानिदेशक (डायेरक्टर जनरल) बनने वाली अधिकारी हैं?

(A) इशिता यादव
(B) सोनाली मिश्रा
(C) मोनाली सिंह
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की आइपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा को आरपीएफ का नया डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है. वे मौजूदा डीजी मनोज यादव का स्थान लेंगी, जो 31 जुलाई, 2025 को रिटायर हो रहे हैं. सोनाली मिश्रा 31 अक्टूबर, 2026 को रिटायर होने से पहले तक इस पद पर रहेंगी.

Q5.भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) और पैनेसिया बायोटेक द्वारा भारत की पहली स्वदेशी डेंगू वैक्सीन किस नाम से बनाई जा रही है?

(A) डेंगीक्स
(B)
डेंगीआल
(C)
टेट्रावैलेंट
(D)
उपरोक्त में से कोई नहीं

(B)
पहले और दूसरे चरण की सफलता के बाद आइसीएमआर और पैनेसिया बायोटेक द्वारा ‘डेंगीआल’ वैक्सीन के तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि अभी भारत में डेंगू के लिए कोई एंटीवायरल उपचार या लाइसेंस प्राप्त वैक्सीन नहीं है. यह भी उल्लेखनीय है कि भारत डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित दुनिया के 30 देशों में शामिल है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, पिछले दो दशकों में डेंगू के वैश्विक मामलों में लगातार वृद्धि हुई है. 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार, 129 से अधिक देशों में डेंगू पैर पसार चुका है.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Monday, July 14, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

[newsletter_form]

खास आकर्षण