डेली करेंट अफेयर्स Friday, 11 July 2025 in Hindi

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Published On: Thursday, July 10, 2025

Updated On: Thursday, July 10, 2025

Daily current affairs quiz aaj ke sawal 11 July 2025

देश-दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर रखना जरूरी है! 📢 शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 के डेली करेंट अफेयर्स में जानिए राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अन्य अहम क्षेत्रों की ताजा अपडेट, जो प्रतियोगी परीक्षाओं और जनरल नॉलेज के लिए फायदेमंद साबित होंगी। 📰✨

Table of Content

Q1. अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) पर गए पहले भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला ने वहां पेट्री डिश में क्या-क्या उगाया?

(A) मूंग
(B) मेथी
(C) धनिया
(D) A और B दोनों

(D)
एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु 26 जून से आइएसएस पर हैं. उन्होंने यह कार्य एक अध्ययन के तहत किया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण अंकुरण और पौधों के प्रारंभिक विकास को कैसे प्रभावित करता है.

Q2. किस महाद्वीप में जुलाई 2025 में अप्रत्याशित रूप से हीटवेव के कारण करीब ढाई हजार लोगों की जान चली गई?

(A) अमेरिका
(B) ऑस्ट्रेलिया
(C) एशिया
(D) यूरोप

(D)
पश्चिमी यूरोप गर्मी और हीटवेव से अत्यधिक प्रभावित रहा. स्पेन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया और फ्रांस में जंगलों में आग लग गई.

Q3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नौ जुलाई, 2025 को नामीबिया के किस सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

(A) ऑर्डर ऑफ नामीबिया
(B) ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मुराबुहलुस
(C) ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस
(D) इनमें से कोई नहीं

(B)
नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने पीएम मोदी को राजधानी विंडहाक स्थित स्टेट हाउस में यह सम्मान प्रदान किया. मोदी ने नामीबिया की संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित भी किया.

Q4. अफ्रीकी महाद्वीप का पहला देश कौन है, जहां भारत के यूपीआइ की तरह भुगतान होने जा रहा है?

(A) तंजानिया
(B) जिबूती
(C) नामीबिया
(D) इनमें से कोई नहीं

(C)
नामीबिया ने डिजिटल भुगतान की भारतीय तकनीक यूपीआइ को अपनाने की स्वीकृति दे दी है. इसके लिए नामीबिया सरकार भारत के साथ लाइसेंसिंग समझौता करेगी. नामीबिया अफ्रीका महाद्वीप का ऐसा पहला देश हो जाएगा, जहां इस वर्ष के अंत तक यूपीआइ के जरिये भुगतान होने लगेगा.

Q5.किस/किन प्रख्यात भारतीय फिल्मकारों के पाकिस्तान स्थित घरों का संरक्षण करने का निर्णय वहां की सरकार ने किया है?

(A) राज कपूर
(B)
दिलीप कुमार
(C)
बलराज साहनी
(D)
A और B दोनों

(D)
पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने नौ जुलाई, 2025 को भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज दिलीप कुमार और राज कपूर से जुड़ी ऐतिहासिक इमारतों के जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिए 3.38 करोड़ रुपये मंजूर किए. राज कपूर और दिलीप कुमार की ऐतिहासिक इमारतों को पाकिस्तान सरकार पहले ही राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर चुकी है. उल्लेखनीय है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 13 जुलाई, 2014 को इन इमारतों को राष्ट्रीय धरोहर स्थल घोषित किया था.

नोट: करियर/एजुकेशन/जॉब से संबंधित किसी भी समस्या या उलझन के बारे में अपने सवाल हमें counsellor.clinic@galgotiastimes.com पर भेज सकते हैं. आपके सवाल का जवाब जाने माने काउंसलर अरुण श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा.

Recommended

  • Current Affairs Of Thursday 18 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 18 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 17 september 2025
  • Current Affairs Of Tuesday 16 September 2025

    daily current affairs quiz aaj ke sawal 16 september 2025

Authored By: अरुण श्रीवास्तव

Updated On: Thursday, July 10, 2025

अरुण श्रीवास्तव पिछले करीब 34 वर्ष से हिंदी पत्रकारिता की मुख्य धारा में सक्रिय हैं। लगभग 20 वर्ष तक देश के नंबर वन हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण में फीचर संपादक के पद पर कार्य करने का अनुभव। इस दौरान जागरण के फीचर को जीवंत (Live) बनाने में प्रमुख योगदान दिया। दैनिक जागरण में करीब 15 वर्ष तक अनवरत करियर काउंसलर का कॉलम प्रकाशित। इसके तहत 30,000 से अधिक युवाओं को मार्गदर्शन। दैनिक जागरण से पहले सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल (हिंदी), चाणक्य सिविल सर्विसेज टुडे और कॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यू के संपादक रहे। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, करियर, मोटिवेशनल विषयों पर लेखन में रुचि। 1000 से अधिक आलेख प्रकाशित।
Leave A Comment

Email marketing icon with envelope and graph symbolizing growth

news via inbox

समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।

खास आकर्षण