क्या हेरा-फेरी 3 में वापस लौट रही बाबू राव, राजू और श्याम की तिकड़ी ? वायरल वीडियो से बढ़ी जिज्ञासा

क्या हेरा-फेरी 3 में वापस लौट रही बाबू राव, राजू और श्याम की तिकड़ी ? वायरल वीडियो से बढ़ी जिज्ञासा

Authored By: अंशु सिंह

Published On: Wednesday, November 13, 2024

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

bollywood moive hera pheri 3
bollywood moive hera pheri 3

कॉमेडी फिल्मों में 'हेरा फेरी' का अपना जादू रहा है, जिसने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को गुदगुदाया है। इसकी दो किश्त आ चुकी है। अब तीसरी किश्त ‘हेरा-फेरी 3’ के जरिये परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी' फिर से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए हाजिर हो सकते हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये तीनों कलाकार साथ दिखाई दे रहे हैं।

Authored By: अंशु सिंह

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

फिल्म ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की तिकड़ी ने जो धमाल मचाया था, उसे दर्शक भुला नहीं पाए हैं। हर किसी को इसकी तीसरी किश्त का इंतजार है। ऐसे में जब इन तीनों कलाकारों को मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया, तो ये चर्चा और गर्म हो गई कि ‘हेरा फेरी-3′ (Hera Pheri-3) में फिर से ये तिकड़ी दिखाई दे सकती है। दरअसल, अक्षय कुमार के निमंत्रण पर सभी सूरत जा रहे थे, जहां अक्षय कुमार की ओर से 16वें अंतरराष्ट्रीय कूडो टूर्नामेंट (16th International Kudo Tournament) का आयोजन किया गया था। अक्षय ने सोशल मीडिया पर टूर्नामेंट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट 2024 में दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटे। आज का दिन यादगार रहा। कोई हेरा-फेरी नहीं की गई।‘

फिरोज नाडियावाला को मिला नो ऑब्जेशन सर्टिफिकेट

दरअसल, ‘हेरा फेरी-3’ की घोषणा के बाद से फिल्म को लेकर कुछ न कुछ विवाद सामने आता रहा है। पहले चर्चा थी कि अक्षय कुमार ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ने से इंकार कर दिया है। क्योंकि निर्माता फिरोज नाडियावाला का फिल्म को लेकर इरोज कंपनी के साथ कानूनी विवाद चल रहा था, जिसे उन्हें सुलझाना था। ताजा जानकारी के अनुसार, इस विवाद को सुलझा लिया गया है। फिरोज ने पुराने बकाये चुकता कर दिए हैं और कोर्ट से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी हासिल कर लिया है। इससे उन्हें हेरा फेरी के फ्रेंचाइजी राइट्स वापस से मिल गए हैं। यानी ‘हेरा फेरी-3’ के आगे का रास्ता साफ हो चुका है। फिरोज वापस दर्शकों के मनोरंजन के लिए तैयार हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट एवं प्रोडक्शन की प्लानिंग पर काम शुरू होने वाला है।

‘वेलकम टु द जंगल’ में दिखेगी ये तिकड़ी

‘हेरा फेरी’ का पहला पार्ट साल 2000 में रिलीज़ हुआ था, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। ‘फिर हेरा फेरी’ 2006 में रिलीज़ हुई थी, जिसके निर्देशक नीरज वोरा थे। पहली ‘हेरा फेरी’ को रिलीज हुए 22 साल हो गए हैं, लेकिन फिल्म का क्रेज आज भी बरकरार है। वैसे, अक्षय, सुनील एवं परेश इन दिनों अहमद खान की ‘वेलकम टु द जंगल’ (Welcome to the Jungle) फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसके अलावा, अक्षय अभिषेक अनिल कुमार के एक्शन वॉर ड्रामा ‘स्काई फोर्स’ (Sky Force) में भी नजर आएंगे। साथ ही उनकी झोली में जॉली एलएलबी-3 भी है।

(हिन्दुस्तान समाचार के इनपुट्स के साथ)

About the Author: अंशु सिंह
अंशु सिंह पिछले बीस वर्षों से हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनका कार्यकाल देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण और अन्य राष्ट्रीय समाचार माध्यमों में प्रेरणादायक लेखन और संपादकीय योगदान के लिए उल्लेखनीय है। उन्होंने शिक्षा एवं करियर, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, यात्रा एवं पर्यटन, जीवनशैली और मनोरंजन जैसे विषयों पर कई प्रभावशाली लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी में गहरी सामाजिक समझ और प्रगतिशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को न केवल जानकारी बल्कि प्रेरणा भी प्रदान करती है। उनके द्वारा लिखे गए सैकड़ों आलेख पाठकों के बीच गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य मनोरंजन खबरें