लगातार फ्लॉप दे रहीं Kangana Ranaut को है Emergency से आस, क्या फिर बन पाएंगी Bollywood की क्वीन ?

Authored By: Nikita Singh

Published On: Thursday, January 16, 2025

Kangana Ranaut ki flops ke baad 'Emergency' se umeed, kya banengi Bollywood ki queen?
Kangana Ranaut ki flops ke baad 'Emergency' se umeed, kya banengi Bollywood ki queen?

Emergency: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) लेकर आ रही हैं. काफी वक्त से वो एक हिट के लिए तरस रही हैं. ऐसे में उनकी सारी उम्मीदें 'इमरजेंसी' पर टिकी हुई हैं.

Authored By: Nikita Singh

Last Updated On: Thursday, January 16, 2025

Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) काफी समय से अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ (Emergency) को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में हैं. कंगना की ये फिल्म शुक्रवार (17 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कंगना के साथ-साथ फिल्म की पूरी टीम को इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. वैसे भी ‘इमरजेंसी’ की सक्सेस कंगना रनौत के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि वो काफी वक्त से एक हिट के लिए तरस रही हैं.

फ्लॉप की ‘क्वीन’ कंगना

कंगना रनौत पिछले कई सालों से एक हिट फिल्म के लिए तरस रही हैं. नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस कंगना ने साल 2006 में अनुराग बासु की फिल्म ‘गैंगस्टर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके काम को इतना पसंद किया कि कंगना को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया. इसके बाद उन्होंने ‘वो लम्हे’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’, ‘फैशन’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ और ‘तनु वेड्स मनु’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. हालांकि, उन्हें असली स्टारडम मिला साल 2014 में, जब कंगना की फिल्म ‘क्वीन’ रिलीज हुई. इस फिल्म की सक्सेस ने कंगना को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल कर दिया था. इसके बाद कंगना की ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ और ‘मणिकर्णिका’ भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं. हालांकि, ‘मणिकर्णिका’ के बाद कंगना की कोई भी फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी छाप नहीं छोड़ पाई है.

फ्लॉप रहीं ये फिल्में

बीते कुछ सालों में कंगना रनौत की कई फिल्में फ्लॉप रही हैं. इनमें ‘तेजस‘, ‘धाकड़‘, ‘पंगा‘, ‘थलाइवी‘, ‘सिमरन‘, ‘कट्टी बट्टी‘, ‘उंगली‘, ‘जजमेंटल है क्या‘ और ‘रंगून‘ का नाम शामिल है. कंगना ने अपने अब तक के करियर में 30 फिल्मों में काम किया है. इनमें से सिर्फ 9 ने ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. कंगना की बाकी सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं. ‘इमरजेंसी’ कंगना रनौत के करियर की 31वीं फिल्म है जिसके उन्होंने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है. इसके अलावा वो इस फिल्म में लीड रोल भी निभा रही हैं. इस फिल्म में कंगना के अलावा श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, अनुपम खेर, भूमिका चावला और विशाक नायर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं. अब कंगना की ‘इमरजेंसी’ उनके डूबते फिल्मी करियर को बचा पाएगी या नहीं, ये जल्द पता चल जाएगा.

यह भी पढ़ें : Saif Ali Khan की वो चर्चित फिल्में, जिनमें काम करके एक्टर के बनाई लोगों के दिलों में जगह; पहली फुरसत में आप भी देख डालें

About the Author: Nikita Singh
करीब 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय प्रीति बिजनेस, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट से जुड़ी स्टोरी लिखने में दक्ष हैं. खासतौर से एंटरटेनमेंट से संबंधी विषयों पर लिखने में माहिर हैं. लेखक का लंबा अनुभव उनके लेखन में साफ दिखता है. इसके अलावा वह फिल्मों का सही और सटीक रिव्यू करने में भी माहिर हैं. मनोरंजन से जुड़े विषय पर उनके लेख सटीक जानकारी प्रदान करते हैं. इनकी लेखनी गहराई से शोध पर आधारित होती है. इनकी खूबी यह है कि पाठक इनके लेखों से खुद को जुड़ा महसूस करते हैं.
Leave A Comment

अन्य मनोरंजन खबरें