Entertainment News
मशहूर गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik) सेंसरी न्यूरल हीयरिंग लॉस की हुईं शिकार, जाने क्या होता है सेंसरी न्यूरल (Sensory Neural)
Authored By: गुंजन शांडिल्य
Published On: Thursday, June 20, 2024
Last Updated On: Tuesday, August 6, 2024
अलका याग्निक ने लिखा है, ‘मेरे डॉक्टरों से पता लगा है कि मुझे सेंसरी न्यूरल हीयरिंग लॉस यानी ‘सुनाई देना बंद’ हो गया है। ये एक दुर्लभ बीमारी है। मुझे यह एक वायरल अटैक की वजह से हुआ है।‘
Authored By: गुंजन शांडिल्य
Last Updated On: Tuesday, August 6, 2024
नब्बे की दशक की मशहूर गायिका अलका याग्निक को अचानक ऐसी बीमारी से ग्रस्त हो गई हैं, जिससे सुनाई देना बंद हो गई है। दो दिन पहले उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के ज़रिए अपने प्रशंसकों और चाहने वालों से की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘अचानक मुझे एक वायरल अटैक आया। जिसके बाद सुनाई देना बंद हो गया है।‘ डॉक्टर ने ऊन्हें बताया कि वे सेंसरी न्यूरल हीयरिंग लॉस की शिकार हो गई हैं। आखिर यह सेंसरी न्यूरल हीयरिंग लॉस क्या होता है? (What is Sensory Neural Hearing Loss ?) इसके लक्ष्ण क्या हैं? इससे बचाव कैसे कर सकते हैं? आदि के बारे में जानना जरुरी है।
अलका याग्निक ने क्या बताया
लेकिन उसके पहले सुप्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक ने अपनी बीमारी के बारे में क्या बताया है, इसे जानते हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट पर अलका याग्निक ने लिखा है कि ‘कुछ हफ्ते पहले, विमान से उतरते समय मुझे अचानक एहसास हुआ कि मैं कुछ भी नहीं सुन पा रही हूं। इस घटना के कई हफ्तों के बाद, मैं अब चुप्पी तोड़ना चाहती हूं। मैं अपने सभी दोस्तों और शुभचिंतकों को बताना चाहती हूं कि क्यों मैं लंबे समय से दिखाई नहीं पड़ रही हूं।‘
वो आगे लिखती हैं, ‘जांच के बाद मेरे डॉक्टरों ने पता लगाया है कि मुझे सेंसरी न्यूरल हीयरिंग लॉस यानी सुनाई देना बंद हो गया है। ये एक दुर्लभ बीमारी है। मुझे यह एक वायरल अटैक की वजह से हुआ है। मैं इस अप्रत्याशित झटके के लिए तैयार नहीं थी। मैं अब इसे धीरे-धीरे स्वीकार कर रही हूं। कृपया मेरे लिए अपनी प्रार्थनाएं जारी रखें।‘
अलका याग्निक ने अपने प्रशंसकों को क्या चेतावनी दी
अपने प्रशंसकों को चेतावनी देते हुए अलका याग्निक ने उसी पोस्ट में लिखा है, ‘मैं अपने प्रशंसकों और युवा सहयोगियों को बहुत तेज़ संगीत और हेडफोन के ख़तरों के बारे में चेतावनी देना चाहती हूं। आप लोग तेज आवाज में संगीत न सुने। किसी दिन मैं आप लोगों से अपने पेशेवर जीवन के जोख़िमों के बारे में बात करना चाहूंगी। मैं आपके प्यार और समर्थन से आपके पास वापस आऊंगी। इस कठिन समय में आपका समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है।‘
सेंसरी न्यूरल क्या है? (What is sensory neural?)
सेंसरी न्यूरल को आम बोलचाल की भाषा में बहरापन कहा जाता है। यानी सुनाई देना बंद होना। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ एचके सिंह (Dr. H. K. Singh) इस बीमारी के बारे में बताते हुए कहते हैं, ‘सेंसरी न्यूरल प्रायः कानों के अंदर किसी प्रकार की चोट, या कोई इन्फेक्शन आदि की वजह भी सुनने की क्षमता चली जाति है। कई बार कान के अंदर की नसों में किसी प्रकार बाधा आने या फिर ब्लॉक होने पर खून मस्तिष्क नहीं पहुंच पाती है, ऐसे में भी मरीज को सुनाई देना बंद हो जाता है। इससे धीमी आवाज़ें सुनने में दिक्कत होती है।
सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस के क्या हैं कारण?
इसके कारण के बारे में डॉ एचके सिंह बताते हैं, ‘कई लोगों में यह रोग आनुवंशिक होता है। इसके अलावा तेज आवाज में गाना या कुछ और सुनना। खासकर ईयरफोन (Earphone) लगाकर तेज आवाज में सुनाने से कान के अंदरूनी हिस्सों को क्षति पहुंचती है। इससे भी लोग इस रोग से ग्रस्त हो सकते हैं। कई बार कानों में संक्रमण आदि से भी यह रोग हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को यदि हाई ब्लड प्रेसर (उच्च रक्तचाप) होने पर कई बार इसका असर कानों पर पड़ता है। इससे भी यह बीमारी हो जाती है। कई बार कानों में बाहरी चोट लगने से कान के अंदर की श्रवण तंत्रिका को नुकसान पहुंचता है, इससे भी यह बीमारी हो सकती है।
कैसे करें इससे बचाव?
इस पर डॉ एचके सिंह कहते हैं, ‘कानों को हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कान भी हमारे शरीर का सन्वेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है। इसकी सुरक्षा और देखभाल जरुरी है। हमें तेज आवाज में टीवी या अन्य चीज नहीं सुनना चाहिए। खासकर ईयरफोन का इस्तेमाल न करें। यदि करते हैं तो आवाज बहुत धीमी रहे। ज्यादा शोर वाले स्थानों पर ईयरफोन नहीं लगाना चाहिए।













