क्या खतरे में है प्रियंका चोपड़ा के सिंगर पति निक जोनास की जान? बीच में छोड़ा लाइव परफॉर्मेंस

क्या खतरे में है प्रियंका चोपड़ा के सिंगर पति निक जोनास की जान? बीच में छोड़ा लाइव परफॉर्मेंस

Authored By: अंशु सिंह

Published On: Wednesday, October 16, 2024

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

hollywood singer nick jonas
hollywood singer nick jonas

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास एवं उनके भाई इस समय वर्ल्ड टूर कर रहे हैं। इसके तहत दुनियाभर में उनके कॉन्सर्ट हो रहे हैं। ऐसा ही एक कॉन्सर्ट प्राग में हो रहा था, जब एक अजीब घटना घटी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में निक बीच में परफॉर्मेंस छोड़ स्टेज से नीचे उतरते देखे गए। दावा किया रहा है कि कोई उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहा था..!

Authored By: अंशु सिंह

Last Updated On: Sunday, April 27, 2025

हॉलीवुड सिंगर निक जोनास (Hollywood Singer Nick Jonas) के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें निक प्राग के म्यूजिक कॉन्सर्ट में लाइव परफॉर्म कर रहे थे, जब अचानक उन्हें एहसास हुआ कि कोई उन्हें लेजर लाइट से निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। निक के सिर पर एक लेजर लाइट देखी गई, जो किसी गन से निशाना लगाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसके बाद निक स्टेज से चले गए। उन्होंने अपने साथ मौजूद सुरक्षा गार्डों को सचेत किया। ये सारी घटना एक वीडियो के जरिये सामने आई है, जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे निक को लेजर लाइट से निशाना बनाया गया।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस बीच, निक के फैंस ने सिंगर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। फैंस के साथ-साथ नेटिजन्स भी उनकी सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। इस घटना के बाद जोनास ब्रदर्स को अपना शो कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। सुरक्षा गार्डों ने जब वहां मौजूद लोगों की तलाशी ली, तो पता चला कि दर्शकों में से ही एक शख्स ने निक के सिर पर लेजर बीम डाली थी। उस ऑडिएंस से हटा दिया गया और थोड़ी देर बाद कॉन्सर्ट फिर से शुरू हो सका। ये सारी बातें शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में बताई गई है। अभी निक जोनास (Nick Jonas) या प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

priyanka chopra with husband nick jonas

निक ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक

निक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर पत्नी एवं बेटी की प्यारी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर बेहतरीन तस्वीरें एवं वीडियोज देखे जा सकते हैं। फिर वह बेटी मालती के साथ बिताए गए खूबसूरत पल हों या पत्नी प्रियंका के साथ की तस्वीरें। फैंस उनकी निजी जिंदगी को आसानी से देख पाते हैं। निक जोनास ने अब तक कई शानदार गानें दिए हैं, जो काफी लोकप्रिय रहे हैं। फिर चाहे वह मान मेरी जान हो, सकर या ओनली ह्यूमन। उनके भारत में भी कई शोज हो चुके हैं।

(हिंदुस्तान समाचार के इनपुट्स के साथ)

About the Author: अंशु सिंह
अंशु सिंह पिछले बीस वर्षों से हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। उनका कार्यकाल देश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण और अन्य राष्ट्रीय समाचार माध्यमों में प्रेरणादायक लेखन और संपादकीय योगदान के लिए उल्लेखनीय है। उन्होंने शिक्षा एवं करियर, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों, संस्कृति, प्रौद्योगिकी, यात्रा एवं पर्यटन, जीवनशैली और मनोरंजन जैसे विषयों पर कई प्रभावशाली लेख लिखे हैं। उनकी लेखनी में गहरी सामाजिक समझ और प्रगतिशील दृष्टिकोण की झलक मिलती है, जो पाठकों को न केवल जानकारी बल्कि प्रेरणा भी प्रदान करती है। उनके द्वारा लिखे गए सैकड़ों आलेख पाठकों के बीच गहरी छाप छोड़ चुके हैं।
Leave A Comment

अन्य खबरें

अन्य मनोरंजन खबरें