Lifestyle News
Republic Day Speech: स्वास्थ्य ही धन है, खुद को स्वस्थ रखने के लिए इन 5 बातों का रखें खयाल
Republic Day Speech: स्वास्थ्य ही धन है, खुद को स्वस्थ रखने के लिए इन 5 बातों का रखें खयाल
Authored By: स्मिता
Published On: Friday, January 24, 2025
Updated On: Friday, January 24, 2025
गणतंत्र दिवस स्पीच (Republic Day Speech) में देश की अखंडता और संप्रभुता के अलावा, नागरिकों के स्वस्थ और सुरक्षित रहने की बात भी कही जाती है। आइये जानते हैं कि स्वास्थ्य पर दिए जाने वाले स्पीच के अनुसार, हमें स्वस्थ रहने के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
Authored By: स्मिता
Updated On: Friday, January 24, 2025
भारत हर साल 26 जनवरी को अपना गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाता है। देश रविवार को अपना 76 वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) मनाएगा। यह दिन 1950 में भारतीय संविधान को अपनाने का प्रतीक है। इस दिन देश एक गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के अलावा, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और देश और राज्य के महत्वपूर्ण व्यक्ति रिपब्लिक डे स्पीच देते हैं। इस स्पीच में देश की अखंडता और संप्रभुता के सम्मान करने के अलावा, नागरिकों के स्वस्थ और सुरक्षित रहने की बात भी कही जाती है। हम सभी जानते हैं कि स्वास्थ्य ही धन है। इसलिए गणतंत्र दिवस स्पीच (Republic Day Speech) के अनुसार, हमें स्वस्थ रहने के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
स्वास्थ्य पर स्पीच (Speech on Health)
हम सभी स्कूल लाइफ से ही ‘स्वास्थ्य ही धन है’ वाक्य से परिचित होंगे। इस वाक्य के अनुसार, किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह धन से कम मूल्यवान नहीं है। अपने स्वास्थ्य का उचित ख्याल रखना और स्वस्थ रहने के लिए बढ़िया जीवनशैली अपनाना हर नागरिक की एकमात्र जिम्मेदारी है। स्वस्थ रहने पर ही हम देश और समाज सेवा कर पाते हैं। हमें शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी समान रूप से प्राथमिकता देनी चाहिए।
स्वस्थ रहने के लिए हमें इन 5 बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए
1. स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग (Physical and Mental Health)
हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग के अनुसार, हमारा स्वास्थ्य हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमें फिट रहने में मदद करता है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें अपने स्वास्थ्य का उचित ख्याल रखना चाहिए। स्वस्थ रहने का मतलब है कि हमारे पास स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ दिमाग भी होना चाहिए, क्योंकि दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
2. तेज गति वाले व्यायाम (Intensive Exercise)
हमें अपने शरीर को फिट और सक्रिय रखने के लिए रोजाना व्यायाम करना चाहिए। अगर समय की कमी है, तो 5-7 मिनट तेज गति वाले व्यायाम जरूर करना चाहिए। इससे हमारा हृदय स्वस्थ रहता है। दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूरी है। योग, ध्यान और टहलना हमारे शरीर और दिमाग को शांत रखने में हमेशा मददगार होते हैं।
3 हाइड्रेटेड रहना (Hydration)
किसी भी तरह की गतिविधि के बाद हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीना ज़रूरी है। हाइड्रेटेड रहने के लिए खूब सारा तरल पदार्थ पिएं जैसे पानी, पतला स्क्वैश और फलों का रस। पूरे दिन नियमित रूप से कम से कम 6-8 मग पानी पीते रहें। यदि आप सक्रिय हैं या यदि मौसम विशेष रूप से गर्म है, तो आपके डीहाइड्रेट होने का जोखिम अधिक है।
4. रंगीन सब्जियां और फल (Colourful Vegetables)
हमें स्वस्थ भोजन जैसे हरी सब्जियां, ढेर सारे फल और सलाद भी खाने चाहिए। फलों और सब्जियों को उनका रंग फाइटोकेमिकल्स से मिलता है, जो प्राकृतिक जैव सक्रिय यौगिक हैं। ये फलों और सब्जियों को उनका आकर्षक रंग देने के अलावा अच्छे स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देते हैं। हमें बाहर का जंक फ़ूड खाने से बचना चाहिए। घर पर तैयार स्वस्थ भोजन खाना चाहिए, क्योंकि जंक फ़ूड खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं।
5 नींद (Sound Sleep Benefits)
हमें अगले दिन काम करने और जरूरी ऊर्जा प्राप्त करने के लिए दिन में कम से कम 8 घंटे सोना चाहिए। अच्छी नींद लेने से व्यक्ति कम बीमार पड़ता है। स्वस्थ वजन बनाए रखता है। मधुमेह (Diabetes) और हृदय रोग (Heart Disease) जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम कम होता है।
यह भी पढ़ें :- Fatty Liver Signs: घर पर भी की जा सकती है फैटी लिवर के लक्षणों की पहचान