Lifestyle News
Food Packaging Side Effects : फ़ूड पैकेजिंग से शरीर के अंदर तक पहुंच सकते हैं 3,600 से अधिक केमिकल, स्टडी
Food Packaging Side Effects : फ़ूड पैकेजिंग से शरीर के अंदर तक पहुंच सकते हैं 3,600 से अधिक केमिकल, स्टडी
Authored By: स्मिता
Published On: Monday, September 23, 2024
Last Updated On: Sunday, April 27, 2025
फ़ूड पैकेजिंग में उपलब्ध बिस्फेनॉल ए प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे मेटाबोलिज्म संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
Authored By: स्मिता
Last Updated On: Sunday, April 27, 2025
हर दिन फ़ूड को लपेटने वाले एल्यूमीनियम फॉयल से लेकर प्लास्टिक के टेकआउट कंटेनर तक, फ़ूड पैकेजिंग के विभिन्न रूपों के संपर्क में हम आते हैं। कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंतित हैं कि इन वस्तुओं से मिलने वाली सुविधा के साथ-साथ अप्रत्यक्ष रूप से स्वास्थ्य समस्याएं भी आ सकती हैं। आप हानिकारक केमिकल के संपर्क में आ सकते हैं। एक नए अध्ययन में मानव यूरीन, ब्लड और ब्रेस्ट मिल्क में 3,600 से अधिक खाद्य संपर्क से आये रसायनों का पता चला है। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह 14,000 से अधिक ज्ञात फ़ूड कॉन्टैक्ट केमिकल (Food Packaging Side Effects ) का लगभग 25 प्रतिशत है।
फ़ूड पैकेजिंग में सिंथेटिक केमिकल (Food Packaging Chemical Effect)
यह स्टडी स्विटज़रलैंड स्थित एक नॉन प्रॉफिट फ़ूड पैकेजिंग सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा की गई है। नमूनों में पाए गए केमिकल का उपयोग या तो कॉन्टैक्ट सामग्री के निर्माण में किया गया था या पैकेजिंग और रसोई के बर्तन जैसी वस्तुओं में ये मौजूद थे। अध्ययन में उल्लेखित रसायनों में कुछ ऐसे रसायन शामिल हैं, जिनका वैज्ञानिकों ने बड़े पैमाने पर अध्ययन किया है, जैसे कि बिस्फेनॉल, PFAS। ये केमिकल कभी विघटित नहीं होते हैं। इनके अलावा फ़थलेट्स, मेटल्स और कार्बनिक कंपाउंड भी पाए गए। इनमें से कई रसायनों में खतरनाक गुण हैं। इन्हें मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने से जोड़ा गया है। यह अध्ययन प्लास्टिक फ़ूड पैकेजिंग में सिंथेटिक केमिकल के मानव संपर्क का अब तक का सबसे व्यापक विश्लेषण है।
बिस्फेनॉल ए है सबसे अधिक नुकसानदेह (Bisphenol A Health Hazard)
शोधकर्ताओं ने फ़ूड कॉन्टैक्ट केमिकल पर सभी उपलब्ध जानकारी की समीक्षा की। उपलब्ध डेटाबेस के साथ इसकी तुलना की, जिसमें 5 मानव बायोमॉनिटरिंग प्रोग्राम शामिल हैं। ये मानव ऊतकों और तरल पदार्थों में रसायनों की सांद्रता को मापते हैं। विश्लेषण से स्वास्थ्य परिणामों से संबंधित कई रसायनों की उपस्थिति का पता चला। बिस्फेनॉल ए (बीपीए) को प्रजनन के लिए विषाक्त के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
इम्यून सिस्टम हो सकता है प्रभावित (Food Packaging Health Risks)
इसका अर्थ है कि बिस्फेनॉल ए प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है। यह अंतःस्रावी-विघटनकारी रसायन है, जो हार्मोन में हस्तक्षेप करता है। बिस्फेनॉल एस को कभी-कभी बीपीए के स्थान पर उपयोग किया जाता है। इसमें भी समान गुण होते हैं। PFOA जैसे केमिकल लीवर विषाक्तता को बढ़ावा देता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे मेटाबोलिज्म संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
फ़ूड कॉन्टैक्ट केमिकल के हेल्थ रिस्क को किया जा सकता है कम (How to overcome Food Packaging side effects)
रासायनिक जोखिम को सीमित करने के कई तरीके हो सकते हैं। कई तरीकों से फ़ूड कॉन्टैक्ट केमिकल के संपर्क में आने को कम कर सकते हैं।
- कम से कम प्रोसेस्ड फ़ूड खरीदें और खाएं।
- पैकेज्ड और श्रिंक रैप फलों, सब्जियों, मीट और चिकन से बचें।
- डिस्पोजेबल कंटेनरों में भोजन को माइक्रोवेव न करें। गर्म होने पर पैकेजिंग प्रोडक्ट से केमिकल के भोजन में घुलने की अधिक संभावना होती है।
- जहां तक सम्भव हो प्लास्टिक एवॉइड करें और स्टील के कंटेनर इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें : Honey Bee Sting for Cancer : ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल रिसर्च बताते हैं मधुमक्खी का डंक कर सकता है कैंसर कोशिका को नष्ट