क्या होता है स्नैक टूरिज्म? खाने के शौकीनों के लिए भारत की टॉप 5 जगहें
Authored By: स्मिता
Published On: Saturday, December 27, 2025
Updated On: Saturday, December 27, 2025
खाने के शौकीनों के लिए यह ट्रेंड घूमने का एक अलग और मजेदार तरीका है. अलग-अलग जगहों का स्वाद चखकर वहां की संस्कृति को समझा जा सकता है. अगर आपको खाना पसंद है, तो जानिए 2026 में किन शहरों की यात्रा करके आप बेहतरीन लोकल स्नैक्स का आनंद ले सकते हैं.
Authored By: स्मिता
Updated On: Saturday, December 27, 2025
Snack Tourism: पर्यटन के नए ट्रेंड अक्सर लोगों की खास रुचियों पर आधारित होते हैं. जैसे एडवेंचर टूरिज्म उन लोगों को पसंद आता है, जिन्हें रोमांच चाहिए और जो ट्रेकिंग, बंजी जंपिंग या राफ्टिंग जैसी गतिविधियां करना चाहते हैं. वहीं एस्ट्रो टूरिज्म उन लोगों के लिए होता है, जिन्हें प्रकृति और ब्रह्मांड में दिलचस्पी होती है. इसमें साफ और अंधेरे आसमान वाली जगहों पर जाकर तारों, ग्रहों और आकाशगंगा को देखना शामिल है. ऐसे टूरिज्म ट्रेंड लोगों को आम घूमने से हटकर कुछ नया और अलग अनुभव देने पर ध्यान देते हैं.
इसी तरह एक नया ट्रेंड खाने के शौकीनों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसे स्नैक टूरिज्म कहा जाता है. इसमें लोग बड़े खाने की जगह छोटे-छोटे और मशहूर लोकल स्नैक्स का स्वाद लेते हैं और उसी के जरिए किसी जगह को जानने की कोशिश करते हैं. स्नैक टूरिज्म अब फूड लवर्स के बीच तेजी से बढ़ रहा है, ‘इसका मतलब है किसी जगह को छोटे अनुभवों के जरिए महसूस करना, जहां एक साधारण सा स्नैक भी वहां की संस्कृति और कहानी बताता है. ‘
भारत में स्ट्रीट फूड की विविधता और पुरानी परंपरा की वजह से स्नैक टूरिज्म खूब पसंद किया जा रहा है. भीड़भाड़ वाले बाजार हों या शांत गलियां, हर जगह ऐसा खाना मिलता है जो उस शहर की पहचान बताता है.
यहां भारत के 5 शहरों बताए हैं, जहां स्नैक टूरिज्म का खास मजा लिया जा सकता है, साथ ही वहां चखने वाले खास व्यंजन और मशहूर बाजारों की जानकारी भी दी है.
स्नैक टूरिज्म: स्वाद के साथ शहरों की सैर
इंदौर
यहां का स्ट्रीट फूड पूरे देश में मशहूर है.
ज़रूर चखें: पोहा-जलेबी, भुट्टे का कीस, गराडू चाट और साबूदाना खिचड़ी.
खाने के लिए सबसे मशहूर जगहें हैं सर्राफा बाज़ार और छप्पन दुकान.
अमृतसर
पंजाब के स्वाद यहां हर निवाले में मिलते हैं.
ज़रूर आज़माएं: अमृतसरी कुल्चा, आलू टिक्की, पनीर पकोड़ा और लस्सी.
इसके लिए हॉल बाज़ार और गुरु बाज़ार सबसे बढ़िया हैं.
कोलकाता
यहां के स्नैक्स का स्वाद बिल्कुल अलग होता है.
पसंदीदा खाने: पुचका, काठी रोल, झालमुरी और तेलेभाजा.
खाने के लिए गरियाहाट बाज़ार और नया बाज़ार जाएं.
अहमदाबाद
शाकाहारी लोगों के लिए यह शहर खास है.
खाखरा, फाफड़ा-जलेबी, खांडवी और ढोकला ज़रूर ट्राई करें.
इसके लिए मानेक चौक और लाल दरवाजा बाज़ार मशहूर हैं.
बेंगलुरु
दक्षिण भारतीय स्नैक्स के लिए जाना जाता है.
यहां बेन्ने डोसा, मद्दुर वड़ा, चटनी पुडी इडली और मैंगलोर बन्स खूब पसंद किए जाते हैं.
स्नैक टूरिज्म का मतलब है किसी जगह को छोटे-छोटे स्वादों के जरिए जानना. स्ट्रीट फूड उस शहर की संस्कृति को दिखाता है. हर शहर की अपनी एक अलग खाने की कहानी होती है, और स्नैक टूरिज्म उसे समझने का आसान और मजेदार तरीका है.
यह भी पढ़ें :- क्या आप लज़ीज और स्वादिष्ट हॉट चॉकलेट का लेना चाहते हैं मजा? दिल्ली NCR की ये 7 जगहें जरूर ट्राय करें
यह भी पढ़ें
news via inbox
समाचार जगत की हर खबर, सीधे आपके इनबॉक्स में - आज ही हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब करें।















